गहलोत सरकार को करो बर्खास्त- मायावती ने की राष्ट्रपति शासन की मांग, मेघवाल बोले- अपनी गिरेबां में झांके पहले

दलित अत्याचारों पर गर्माई राजस्थान की सियासत

Politalks.News/Rajasthan. बढ़ते दलित अत्याचारों को लेकर प्रदेश में भारी सियासत जारी है. बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने राजस्थान (Rajasthan) में दलितों (Dalits) और आदिवासियों (Tribals) पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस (Congress) सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लगाने की मांग की. पाली में दलित युवक जितेन्द्र पाल की हत्या के मामले में सियासत गर्माई हुई है. वहीं नागौर, अलवर और धौलपुर में हुई वारदातों को लेकर भी सरकार कटघरे में है. दूसरी तरफ मायावती के वार पर गहलोत सरकार के मंत्री गोविंद मेघवाल ने मोर्चा संभालते हुए बसपा पर भाजपा की टीम बी होने का आरोप जड़ दिया है. मेघवाल … Read more