उपराष्ट्रपति के चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने खोली ​कांग्रेस और विपक्ष की पोल!

vice president election

उपराष्ट्रपति के लिए हुए चुनावों में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की. मंगलवार को हुए मतदान में 788 में से 767 (98.2%) सांसदों ने वोट डाला. राधाकृष्णन को 452 वोट और सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. 15 वोट अमान्य करार दिए गए. राधाकृष्णन ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया. रेड्डी की हार करीब करीब तय थी लेकिन चुनाव में कम से कम 14-15 विपक्षी सांसदों के NDA के पक्ष में क्रॉस वोटिंग ने पूरे विपक्ष की एकजुटता की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, एनडीए के पास के पास 427 सांसद हैं. वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों ने … Read more

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर, हो न जाए कहीं ‘खेला’!

b. sudarshan reddy vs cp radhakrishnan

जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद देश में एक बार फिर उप राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है. एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है जबकि विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी उन्हें टक्कर दे रहे हैं. वैसे तो लोकसभा और राज्यसभा में एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है और एक बारगी तो लग रहा है कि राधाकृष्णन को सीधी विजयश्री मिल जाएगी लेकिन संसद के दोनों सदनों में सांसदों की संख्या इतना भी ज्यादा नहीं है कि टक्कर न ​दी जा सके. अगर 15 से 20 वोट भी इधर से उधर होते हैं या इतने वोट एनडीए … Read more

झारखंड राजभवन की ‘किस्मत’: पहले राष्ट्रपति, अब उपराष्ट्रपति बनने की बारी!

cp radhakrishnan

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. अगर सीपी उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने में कामयाब होते हैं (जो करीब करीब पक्का है), तो झारखंड के लिए यह एक खास पल होगा. वजह है झारखंड का राजभवन, जो अब देश के सर्वोच्य पदों के लिए ‘लकी’ साबित हो रहा है. अगर सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीत जाते हैं, तो देश के दोनों सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर ऐसे व्यक्ति होंगे, जो झारखंड के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं, यानी झारखंड के राजभवन में निवास कर चुके हैं. वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी झारखंड की राज्यपाल रह … Read more