प्रदेश में बढ़ रहा है महिला अपराधों का ग्राफ, सरकार में बैठे लोग देते है अनर्गल बयान – सीपी जोशी
Cp Joshi On Gehlot Government: राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे नेताओं के जुबानी हमले तेज होते जा रहे है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज गहलोत सरकार पर निशाना साधा वहीं गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के सीता माता पर दिए गए बयान पर जमकर तंज कसा. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज बिडला ऑडिटोरियम में सीए कॉफ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिए. इस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के नेता हिन्दू आस्था पर कुठाराघात कर रहें है. सीता माता देश और दुनिया के करोड़ो लोगों की आस्था का विषय है, उनपर … Read more