चोर की मां कहां है, कोई नहीं पूछता – गहलोत सरकार पर नड्डा-जोशी का करारा वार

38cbe265 df0c 4dc9 864a f216f5d5bcb9

RajasthanUpdates. राजस्थान में चुनावी साल है, जिसके चलते सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है. बीते दिनों पीएम मोदी ने राजस्थान का दौरा किया है. 9 अगस्त को राहुल गांधी आ रहे हैं. इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है. नड्डा ने पेपर लीक कांड में सरकार को घेरते हुए कहा कि चोर की मां कहां है, कोई नहीं पूछता है. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष और पेपर लीक के प्रमुख आरोपी बाबूलाल कटारा ने कहा है कि डेढ़ करोड़ रुपए दिए … Read more

राजेंद्र गुढ़ा नार्को टेस्ट की बात कर रहे है, गहलोत के मंत्री अगर सही है तो टेस्ट से क्यों डर रहे है- सीपी जोशी

cp joshi

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों राजेंद्र गुढ़ा और लाल डायरी प्रमुख मुद्दा है. प्रदेश भाजपा के नेता इस लाल डायरी विवाद पर मुखर होकर गहलोत सरकार पर निशाना साध रहे है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज पत्रकारों से इस मामले पर कहा कि कांग्रेस का कोई मंत्री जब महिला उत्पीड़न के मामले में अपनी ही सरकार को आईना दिखाता है तो सरकार उसे बर्खास्त कर देती है. सीपी जोशी ने कहा कि जो व्यक्ति सरकार को प्रदेश की सच्चाई बता रहा है, उसको हटा रहे हैं. गहलोत सरकार का एक मंत्री तो विधानसभा में राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताता है और महिला उत्पीड़न के … Read more

राजस्थान में दोहराया जा रहा ‘दिल्ली के कपिल मिश्रा’ का किस्सा! अब क्या भूख हड़ताल करेंगे गुढ़ा?

rajendra gudha

Rajasthan Politics: करीब पांच साल पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार में शामिल कपिल मिश्रा का किस्सा थोड़ा धुंधला हो चुका है लेकिन राजस्थान की सियासी घटनाएं इस किस्से को फिर से जिंदा करती दिख रही हैं. वजह है- ऐसा ही एक किस्सा राजस्थान में भी घटा है. कांग्रेस सरकार के ट्रबल शूटर रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा चुनावी साल में ट्रबल मेकर के रोल में आ गए हैं. पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरना और उसके बाद विधानसभा में ‘लाल डायरी’ लहराते हुए गहलोत सरकार को घेरना कुछ सुना सुनाया किस्सा प्रतीत होता है. हो भी क्यों न, दिल्ली के कपिल मिश्रा का किस्सा भी इससे मिलता … Read more

लाल डायरी से सरकार लाल क्यों, इसमें छिपे है कौनसे काले कारनामें – सीपी जोशी

cp joshi

Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त किये जाने के बाद गर्माई हुई है. मंत्री पद से हटाए जाने के राजेंद्र गुढ़ा द्वारा लाल डायरी का जिक्र करना और आज सदन के गुढ़ा को बाहर करने के बाद विपक्षी दल भाजपा के सरकार को घेरने का एक बड़ा मुद्दा बैठे बिठाए मिल गया है. लाल डायरी के इस पूरे मामले को लेकर आज राजस्थान विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ पहले स्पीकर सीपी जोशी ने राजेंद्र गुढ़ा को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर करवाया इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के प्रस्ताव पर सदन से निष्कासित किया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान विधानसभा में … Read more

मुख्यमंत्री का भाई व बेटा है भ्रष्टाचार में लिप्त, भ्रष्टाचार के मामलों के अलीबाबा है गहलोत- सीपी जोशी

cp joshi on gehlot

Rajasthan Bjp: राजस्थान में चुनावी वर्ष के चलते इन दिनों भाजपा नेता गहलोत सरकार पर जमकर हमलावर है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के वादे, भ्रष्टाचार व पेपरलीक मामलों को लेकर जमकर जुबानी हमले किए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत के भाई व बेटे वैभव गहलोत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था और वादा खिलाफी को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत की. प्रदेश में 2018 में जिन वादों की बुनियाद पर कांग्रेस सत्ता में आई उन वादों को … Read more

भाजपा की सरकार बनने वाली है, पेपर लीक के आरोपियों को मिलेगी कठोर सजा – सीपी जोशी

bjp

Rajasthan Bjp: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने अजमेर में पेपरलीक मामलों को लेकर आरपीएससी का महाघेराव कार्यक्रम आयोजित किया. इस महाघेराव कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में लोक सेवा आयोग का महाघेराव प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिसमें युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आई. इस दौरान सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर वार करते हुए कहा कि अजमेर से ठीक 115 किलोमीटर दूर बैठे मुगलिया सुल्तान को हटाने के लिए प्रदेश की युवा सेना तैयार है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष … Read more

भाजपा के ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ आंदोलन की 16 जुलाई को जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत- सीपी जोशी

rajasthan bjp

Bjp Rajasthan: राजस्थान में चुनावी वर्ष के चलते भाजपा इन दिनों गहलोत सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही है. कांग्रेस सरकार की नितियों के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेशव्यापी ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन चलाया जाएगा. इस कार्यक्रम की शुरूआत आगामी 16 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जयपुर के चंदन वाटिका में सभा के माध्यम से करेंगे. इस सभा में जयपुर शहर, जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण के कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रहेगी. इसके बाद प्रदेश के सभी संभागों और जिलों में इस आंदोलन को शुरू किया जाएगा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’आंदोलन गहलोत सरकार की लूट और झूंठ की … Read more

गौरव की बात है, लोकसभा और राज्यसभा की अध्यक्षता यहां के पूर्व सदस्य कर रहे है- द्रौपदी मुर्मू

President Draupadi Murmu

Draupadi Murmu In Rajasthan: राजस्थान की 15 वीं विधानसभा के अंतिम सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष संबोधन से हुई. इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित विधानसभा के तमाम सदस्य सदन में मौजूद रहे. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैर में चोट के कारण वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस सत्र में जुड़े. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मान, सम्मान और बलिदान की धोरां री धरती राजस्थान के निवासियों को घणी शुभकामनाएं. राष्ट्रपति ने कहा कि 1952 में राजस्थान विधानसभा का गठन हुआ जिसके बाद 71 सालों का गौरवशाली सफर पूरा किया गया है, जिसके … Read more

भरतपुर गैंगवार पर सीपी जोशी और राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना

Bharatpur gang war

Gangster Kuldeep Jaghina: भरतपुर में कल कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीपी जोशी ने कहा कि राजनैतिक संरक्षण में प्रदेश में अपराध पनप रहा है. भरतपुर हत्याकांड में पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध है. वहीं राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में पूर्णकालिक गृहमंत्री ना होने से पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं जिससे पुलिस का इकबाल टूट रहा है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भरतपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या के आरोपी की पुलिस कस्टडी में … Read more

हमारी भोलीभाली जनता आ गई कांग्रेस सरकार के झांसे में, इसे उखाड़ फेंकना है- बीजेपी

bjp rajasthan

Bjp Rajasthan: प्रदेश भाजपा ने प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ झुझुनूं में आज भाजपा किसान मोर्चा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और सैंकड़ों किसानों के साथ हुंकार भरी. इसके तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन किया, तथा इससे पहले सैंकड़ों ट्रेक्टरों के द्वारा रैली भी निकाली गईं. इस दौरान सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम से शुरू हुई रैली पीरू सिंह स्टेडियम पहुंचकर एक विशाल सभा में तब्दील हो गई, जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, और अन्य भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. अपने संबोधन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों को … Read more