CORONA
कोरोना के बढ़ रहे ऐतिहासिक मामलों के बीच चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने के नेता अपना रहे सियासी ‘हथकंडे’
Politalks.News/Corona/Election. चुनाव, सत्ता, भीड़, रोड शो, और जनसभाएं नेताओं के लिए कितने मायने रखती है, मौजूदा समय में देखा जा सकता है. नेताओं के भाषण सुनने के लिए मैदानों में भीड़ से खचाखच भरे होने चाहिए, तभी उन्हें अपना ‘जनाधार‘ समझ में आता है. वहीं दूसरी तरफ देशभर में जबरदस्त तेजी के साथ कोरोना वायरस के विकराल रूप लेने पर कई राज्य सरकारों ने भीड़भाड़ और लोगों को एक जगह इकट्ठे होने पर पाबंदियां लगा दी हैं. लेकिन यह नियम फिलहाल बंगाल में लागू होते नहीं दिख रहे हैं. पूरा देश महामारी से ‘जल‘ रहा है तो दूसरी ओर चुनावी जनसभाओं और रोड शो जस की तस आयोजित किए जा … Read more
लोग लापरवाही करेंगे तो सरकार भी सख्त कदम उठाएगी- बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर बोले CM गहलोत
Politalks.News/Rajasthan/Corona. देशभर में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते संक्रमण के चलते कई राज्यों ने अपने कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है तो कई जगहों पर नाईट कर्फ्यू घोषित हो चुका है. राजस्थान में अभी ऐसे हालात नहीं हैं, लेकिन सावधानी नहीं रखी तो प्रदेश में भी एक बार फिर लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है. इसी से चिंतित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 को लेकर धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सोशल एक्टिविस्टों तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. शुक्रवार को देर शाम तक चले इस संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना … Read more
‘हमें 30 करोड़ आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना है’- मुख्यमंत्रियों की बैठक में बोले पीएम मोदी
Politalks.News/New Delhi. देश में कोरोना संक्रमण से निजात पाने के केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है और इसी के तहत कोरोना के खिलाफ 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा. कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बारे में चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल मीटिंग की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीन का खर्चा केंद्र उठाएगा.’ मीटिंग में पीएम ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जायेगी. 16 जनवरी से देशभर में चलने वाले कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल मीटिंग … Read more
कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाना मंत्री रघु शर्मा को पड़ा महंगा, बीजेपी ने की कार्रवाई की ये मांग
Politalks.News/Rajasthan/Corona/RaghuSharma. कोरोना संक्रमित होने के बावजूद RUHS अस्पताल में भर्ती प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डाॅ रघु शर्मा ने डॉक्टरों-कर्मचारियों के साथ कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए मंगलवार को अस्पताल परिसर में दौरा किया. मंत्री रघु शर्मा के इस दौरे के बाद विपक्ष में बैठी बीजेपी को सरकार को घेरने का मौका मिल गया है. मीडिया में इस खबर के सामने आने के बाद भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डाॅ अलका गुर्जर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोरोना कहर है या प्रचार का माध्यम है, प्रदेश की जनता को जरा यह भी बता दें राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री. वहीं पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में चिकित्सा मंत्री रहे कालीचरण सराफ और राजेन्द्र … Read more
केन्द्र सरकार ने कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी कर सख्ती से पालना के दिए निर्देश, जानिए 10 बड़ी बातें
Politalks.News/Bharat/Covid-19. देशभर में सर्दी की शुरुआत के साथ आई कोरोना की तीसरी लहर के बाद तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कंटेनमेंट जोन के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. निगरानी और सावधानी के लिए जारी की गईं इन गाइडलाइंस में पाबंदी वाले इलाकों में सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. सरकार के नियमों के मुताबिक कंटेनमेंट जोंस में सिर्फ आवश्यक गतिविधियों के लिए ही छूट दी गई है. केंद्रीय ग्रह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र … Read more
सीएम गहलोत ने नाइट कर्फ्यू, मास्क लगाने सहित अन्य दिशा निर्देशों की कड़ाई से पालना के दिए निर्देश
Politalks.News/Rajasthan/AshokGehlot. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी जिला कलक्टरों, पुलिस कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि वे कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू, शादी-ब्याह में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने सहित अन्य दिशा-निर्देशों की जमीनी स्तर पर सख्ती से पालना सुनिश्चित कराएं. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राजस्थान के 8 जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कपर्यू लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय इस महामारी से प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा करने के उद्देश्य से किया है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की पालन को लेकर रविवार को सीएम आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के … Read more
CM गहलोत ने निजी अस्पतालों व कोरोना मरीजों के बीच समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों को किया सक्रिय
Politalks.News/Rajsthan/Corona/AshokGehlot. सर्दियों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशभर के निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्थाओं के लिए मरीजों, अस्पतालों और राज्य सरकार के बीच समन्वय एवं सहयोग के लिए नोडल अधिकारियों को सक्रिय किया है. सीएम गहलोत ने इन अधिकारियों से लोगों का जीवन बचाने के क्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाने की अपील की है. ये अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो. शुक्रवार शाम सीएम आवास पर वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलक्टरों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य … Read more
कोरोना पर बयानबाजी तेज, सीएम गहलोत बोले- प्रोटोकॉल का पालन करें तो राजेंद्र राठौड़ ने लगाए बदइंतजामी के आरोप
Politalks.News/Rajasthan/Covid19. राजस्थान में कोरोना महामारी को लेकर बयानबाजी तेज हो चली है. जहां एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी को गंभीरता से न लेने की बात कहते हुए हैल्थ प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की, वहीं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अस्पतालों में बदइंतजामी के गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान दोनों नेताओं ने आमजन से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की. दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 को हराने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सीएम आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान में कोरोना … Read more