तीसरी लहर का खतरा, राजस्थान के हर अस्पताल की बनेगी प्रोफाइल, वहीं पीएम मोदी लेंगे हाईलेवल बैठक

img 20210824 083506

Politalks.News/CoronaThirdWave. कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर का मुकाबला कर चुका भारत ने अब सम्भावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए तैयारी कर ली है. कोरोना वायरस की तीसरी लहर के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक हाईलेवल बैठक बुलाई है. खबर है कि बैठक में पीएम मोदी तीसरी लहर को लेकर की जा रही तैयारियों का ब्यौरा ले सकते हैं. मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्रालय, कैबिनेट सचिव और नीति आयोग शामिल हो सकते हैं. वहीं दूसरी लहर के दौरान हुई अव्यवस्थाओं से सबक ले चुकी राजस्थान सरकार ने अब तीसरी लहर के मद्देनजर पहली बार राजस्थान के हर अस्पताल की प्रोफाइल बनाई जा रही है. खास बात यह … Read more

कोरोना से राहत के बाद ब्लैक फंगस बनी आफत, स्पेशल विमान भेजकर मंगवाए इलाज के लिए इंजेक्शन

fangs 7 6852278 835x547 m

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में अब कोरोना की दूसरी लहर काफी हद तक कमजोर पड़ती नजर आ रही है. शनिवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घण्टों में कोरोना संक्रमण के 942 नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में 32 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में हमेशा की तरह सर्वाधिक 170 मामले जयपुर जिले में ही सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत भी हुई है. इसके अलावा अलवर जिले में 133 नए केस मिले है. बाकि 31 जिलों में 100 से कम मामले सामने आए हैं, जबकि सवाईमाधोपुर में केवल एक ही संक्रमित मामला सामने आया है. … Read more

कोरोना संक्रमण से राहत की खबरों के बीच अब ऑक्सीजन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने जा रहा है प्रदेश

img 20210506 130242

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में अब कोरोना की दूसरी समाप्ति की ओर जाती इजर आ रही है. इस बात का अच्छा संकेत यह है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार तेजी से गिरावट जारी है और साथ में रिकवरी रेट उससे भी कई गुना तेजी से बढ़ रही है. लेकिन मौतों के आंकड़ों में कमी तेजी से न आकर धीरे-धीरे आ रही है. शनिवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में 70 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जबकि 52,201 लोगों की कोरोना जांच में सिर्फ 2314 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही 8108 मरीजों की रिकवरी … Read more

प्रदेश में कमजोर पड़ा कोरोना, अब वैक्सीन पर सियासत, BJP के आरोपों पर CM गहलोत का करारा जवाब

768 512 10736191 thumbnail 3x2 jjjj

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार का दिन बड़ी राहत वाला रहा, जब 51 दिन बाद नए मरीजों की संख्या 3000 से घटकर 2648 ही रही. इससे पहले 7 अप्रेल को नए मरीजों की संख्या 2801 दर्ज की गई थी. इसके साथ ही शुक्रवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मौतों की संख्या में भी कुछ कमी दर्ज की गई है. पिछले 24 घण्टों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 78 लोगों की मौत हुई. वहीं 11177 लोग इस संक्रमण से रिकवर हुए तो एक्टिव केस भी घटकर अब 62492 ही रह गए हैं. वहीं प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच बीजेपी द्वारा … Read more

प्रदेश में संक्रमण के साथ अब मौतों के आंकड़ों में बड़ी राहत, सीएम ने प्रदेशवासियों से की यह खास अपील

img 20210528 071032

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में गहलोत सरकार द्वारा लिए गए सख्त लॉकडाउन के फैसले के परिणाम सुखद परिणाम रहे हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार बनी गिरावट के साथ अब मौतों की संख्या में भी तेजी से कमी होती नजर आ रही है. गुरुवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 3454 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि 85 लोगों की मौत हुई है. करीब एक महीने बाद राज्य में कोरोना से मौत की संख्या 100 से कम रही है. इससे पहले 26 अप्रैल को आखिरी बार मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया था. इस प्रकार प्रदेश में संक्रमण की दर भी … Read more

संक्रमण के मामलों में राहत के बीच वैक्सीन की कमी ने बढ़ाई चिंता, अब ग्लोबल टेंडर के लिए SC जाएगी गहलोत सरकार

img 20210527 072001

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आने से जहां बड़ी राहत मिली है वहीं अब वैक्सीन की कमी ने चिंता बढ़ा दी है. केंद्र ने वैक्सीन के मामलों पर राज्यों को अपने हाल पर छोड़ दिया है, मतलब राज्य सरकारें स्वयं अपने स्तर पर वैक्सीन की खरीद करे. ऐसे में राजस्थान की गहलोत सरकार ने ग्लोबल टेंडर भी जारी किया लेकिन विदेशी कम्पनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा वैक्सीन के चार से पांच गुना तक दाम बढ़ाने के साथ अन्य कई दिक्कतों के चलते ग्लोबल टेंडर फेल हो गया. इससे पहले राहत की बात यह रही कि प्रदेश बुधवार को भी संक्रमितों की संख्या में कमी बनी … Read more

राजस्थान में मौतों की संख्या छिपाने की परम्परा नहीं, हमें आंकड़ों की नहीं प्रदेशवासियों के जीवन की चिंता- गहलोत

cm ashok gehlot on opposition

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी बनी हुई है, जो कि राहतभरी खबर है. मंगलवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में 3404 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए सामने तो वहीं 105 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. प्रदेश में एक दिन में हुए 58755 जांचों में से सिर्फ 3404 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. राहत की बात यह भी है कि प्रदेश के 20 जिलों में नए मरीजों की संख्या 100 से कम रही है. जबकि 24 घंटों में 15635 मरीज इस संक्रमण से रिकवर हुए हैं. संक्रमण दर घटने और रिकवरी बढ़ने से एक्टिव केस … Read more

कोरोना ‘बहरूपिया’ है सावधान रहने की जरूरत है, रेवेन्यू नहीं है लेकिन विकास के काम होते रहेगें- गहलोत

fb img 1621905631307

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या बहुत दिनों बाद इतनी कम रही है, लेकिन डेली लगने वाले मौतों के शतक में कोई कमी नहीं आई है. सोमवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में 4414 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि 103 लोगों की संक्रमण से मौत हुई. हालांकि संक्रमण की दर में जबरदस्त इजाफा हुआ है जो कि 12 से बढ़कर 18 फीसदी पर पहुंच गई है और इसके पीछे कारण प्रदेश में टेस्टिंग बहुत कम होना है. रविवार को जहां प्रदेश में 52836 जांच की गई थीं, वहीं सोमवार को सिर्फ 24,370 ही जांच की गई. मरीजों … Read more

प्रदेश में मौतों के आंकड़ों में नहीं आई कमी, गहलोत सरकार ने ब्लैक फंगस की जांचों की दरें भी की तय

गहलोत सरकार ने ब्लैक फंगस की जांचों की दरें भी की तय

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी जरूर आ रही है लेकिन अभी भी इनमें स्थिरता बनी हुई है और मौतों के आंकड़ों में भी कोई खास कमी नहीं आ रही है. यही कारण है कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने आज खत्म होने वाले लॉकडाउन को बढ़ाकर 8 जून तक कर दिया. रविवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 6521 नए मामले सामने आए जबकि 113 मरीजों की और मौत हो गई. नए मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर नौ लाख 16 हजार 42 हो गई. अब तक सात लाख 96 हजार 121 मरीज … Read more

राजस्थान में लॉकडाउन के सुखद परिणाम, वैक्सीन के लिए गहलोत सरकार ने जारी किया ग्लोबल टेंडर

lockdown 6 1620840646 rend 4 3

Politalks.News/Rajasthan. दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी लॉकडाउन लगाने के बेहतर परिणाम सामने आने लगे हैं. पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में लगातार देखी जा रही कमी से अब इस महामारी से राहत की उम्मीद की जा सकती है. गुरुवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में 7680 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं, लेकिन वहीं इससे दोगुना मरीज रिकवर हुए. इस कारण एक्टिव केस घटकर अब 143974 रह गए हैं. हालांकि मौतें अभी भी 100 पार ही है. प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में 127 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है, वहीं … Read more