पुरुषों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तब मिलती है महिलाओं को राजनीति में जगह- मैडम राजे

raje

राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर नारी शक्ति का अनूठा संगम हुआ. विधानसभा के कॉन्सिट्यूशन क्लब में जाट महिला शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जाट महिला शक्ति संगम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की कई महिलाएं शामिल हुई. वसुंधरा राजे ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों से तीन गुना अधिक मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर उन्हें राजनीति में स्थान मिलता है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की कर रही है, इसके बावजूद अभी काफी पीछे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के समय भारत … Read more

28वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन, पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन

full video temp (1200 x 650 px) (6)

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संसद के ऐतिहासिक संविधान भवन में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के 28वें संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. 28वें संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में आईपीयू (IPU) की अध्यक्ष, सीपीए (CPA) के चेयरपर्सन, राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारीगण, केन्द्रीय मंत्री और राज्य विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी शामिल हुए. उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी शामिल हुए. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी समेत प्रदेश के सांसदों, विभिन्न राज्यों के विधानसभाध्यक्षों, सांसदों समेत कई वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र … Read more