उत्तर प्रदेश में ‘बड़ा खेल’ करने की तैयारी में ‘छोटे दल’

देश में 17वीं लोकसभा के चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. एक ओर राजनीतिक दल उम्मीदवारों को चयन के लिए माथापच्ची कर रहे हैं तो दूसरी ओर दलबदल का दौर तेज हो गया है. इस गहमागहमी के बीच बड़े राजनीतिक दल स्थानीय स्तर पर समीकरणों को दुरुस्त करने के लिए छोटे दलों से गठबंधन करने की कवायद में जुटे हैं. सीटों की संख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा अलग-अलग इलाकों में असर रखने वाले छोटे दलों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं. कई छोटे दल बड़े दलों की गोदी में बैठ चुके हैं और कई … Read more

यूपी में कांग्रेस के तुरुप के इक्के की इस चाल ने उड़ाई सपा-बसपा की नींद

PoliTalks.news

उत्तर प्रदेश की राजनीति तेजी से करवट बदल रही है. अंदर ही अंदर ऐसे समीकरण बन रहे हैं, जो भाजपा का खेल खराब कर सकते हैं. शुक्रवार को दिल्ली में हुई हुंकार रैली के बाद अब यह तो लगभग तय हो गया है कि भीम आर्मी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश में दलित आंदोलन के पोस्टर ब्वॉय बन चुके चंद्रशेखर आजाद वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. लेकिन अंदर की खबर यह है कि उन्हें कांग्रेस बतौर अपना पार्टी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार सकती है.

सूत्रों की मानें तो इस बारे में फैसला किया जा चुका है, केवल औपचारिक एलान होना बाकी है. घोषणा से पहले कांग्रेस में इस बात पर अंतिम रूप से मंथन चल रहा है कि चंद्रशेखर आजाद को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जाए या गुजरात विधानसभा चुनाव में जिग्नेश मेवाणी की तरह उन्हें समर्थन दिया जाए. कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि 13 मार्च को मेरठ में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने चंद्रशेखर ने मेवाणी की तर्ज पर मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर की है.

यदि आजाद कांग्रेस के तरकश का तीर बनते हैं तो पार्टी इससे कई निशाने साध सकती हैं. असल में उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा की ओर से नजरअंदाज किए जाने के बाद कांग्रेस के पास नई रणनीति के साथ चुनावी रण में उतरने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बचा है. चंद्रशेखर आजाद इस नई रणनीति की एक अहम कड़ी हैं. हालांकि कांग्रेस को एक डर जरूर है कि उत्तर प्रदेश में सवर्णों के खिलाफ आक्रामक राजनीति करने वाले चंद्रशेखर को पार्टी में शामिल करने से सवर्ण जातियों, खासकर ब्राह्मणों में गलत संदेश जा सकता है.

यही वजह है कि कांग्रेस के थिंक-टैंक ने मोदी के खिलाफ चंद्रेशखर को बतौर पार्टी उम्मीदवार न खड़ा करने की स्थिति में प्लान-बी भी बनाया हुआ है. प्लान-बी के अनुसार चंद्रशेखर को भीम आर्मी के बैनर तले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में उतारा जाएगा और उनके सामने कांग्रेस की तरफ से कोई उम्मीदवार नहीं होगा. इससे पार्टी दलित वोटों को भी आकर्षित कर सकेगी और सवर्ण वोटों के लिहाज से विपक्ष के पास चंद्रशेखर के बहाने सीधे कांग्रेस पर हमला करने का मौका भी नहीं होगा.

कांग्रेस की इस नई चाल से सपा और बसपा के कान खड़े हो गए हैं. बता दें कि दोनों दल यह मानकर चल रहे थे कि कांग्रेस के अकेले लड़ने से उन्हें नुकसान कम और फायदा ज्यादा होगा, लेकिन अब अखिलेश यादव और मायावती के बीच इस बात पर मंथन चल रहा है कि चंद्रशेखर की मदद से कांग्रेस न सिर्फ बसपा के दलित वोटों में बड़ी सेंध लगा सकती है, बल्कि ऐसी सूरत में असमंजस में पड़ा मुसलमान वोटर भी कांग्रेस की ओर रुख कर सकता है. यदि इसमें ब्राह्मण वोट भी जुड़ जाएं तो उत्तर प्रदेश में लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस भी बन सकती है.

यही वजह है कि सपा और बसपा के रणनीतिकार कांग्रेस को गठबंधन में शामिल करने की संभावना पर फिर से चर्चा कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव और मायावती के बीच कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें देकर गठबंधन का हिस्सा बनाने की संभावनाओं पर बातचीत हुई है. दोंनों की ओर से बसपा के एक बड़े नेता ने कांग्रेस के आला नेताओं से इस बारे में संभावना तलाशने के लिए कहा है. यदि तमाम कोशिशों के बाद भी गठबंधन नहीं होता है तो सपा—बसपा वाराणसी से चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने के ‘प्लान—बी’ पर काम कर रहे हैं. बसपा के थिंक टैंक का मानना है कि इससे यह सियासी संदेश तो चला ही जाएगा कि मायावती को भीम आर्मी के मुखिया को उभार से कोई फर्क नहीं पड़ता. बसपा दूसरा फायदा यह होगा कि चंद्रशेखर के चुनावी मैदान में उतरने से वे वाराणसी तक ही सीमित हो जाएंगे.

अगर चंद्रशेखर वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं और उन्हें कांग्रेस के अलावा सपा-बसपा का भी समर्थन मिलता है, तो लड़ाई बेहद दिलचस्प हो सकती है. बता दें कि वाराणसी 16 लाख मतदाता हैं, जिनमें मुस्लिम 2.5 लाख, ब्राह्मण 1.5 लाख, यादव 1.5 लाख और दलित लगभग एक लाख हैं. यदि ये सब लामबंद हो जाएं तो चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं. यहां यह भी जेरेगौर है कि पिछले चुनाव में मोदी यहां से जीते जरूर मगर बिखरे विपक्ष के बावजूद अरविंद केजरीवाल को दो लाख से अधिक वोट मिले थे. जबकि प्रचंड लहर के बावजूद मोदी को करीब पांच लाख वोट मिले.

कांग्रेस चंद्रशेखर आजाद के जरिये वाराणसी में मोदी को घेरने से अलावा उनके पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा फायदा देख रही है. गौरतलब है कि सहारनपुर आंदोलन के बाद चंद्रशेखर दबंग दलित नेता के तौर पर उभरे हैं. आज की तारीख में मायावती के मुकाबले दलित युवाओं में चंद्रशेखर का ही क्रेज देखा जा रहा है. कांग्रेस को उम्मीद है कि चंद्रशेखर उनके लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे.

कुल मिलाकर प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणों में उथल—पुथल मचा दी है. कांग्रेस यहां अपने पुराने दलित-मुस्लिम-ब्राह्मण वोट बैंक पर फोकस कर रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में आबादी के हिसाब से दलित 22, मुस्लिम 20 और ब्राह्मण 11 प्रतिशत हैं. प्रियंका की एंट्री के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में जो उत्साह आया है, वह इस समीकरण की संभावनाओं को धरातल पर उतारने की उम्मीद जगाता है.

कांग्रेस के इस उभार से भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है. कल तक सहयोगी दलों को आंख दिखा रही भाजपा अब उनके सामने नतमस्तक है. अनुप्रिया पटेल की पार्टी को दो सीटें देने के लिए तैयार होना इसका उदाहरण है. चर्चा थी पटेल कांग्रेस के साथ जा सकती हैं. भाजपा प्रदेश के अंसतुष्ट खेमों को भी तवज्जो दे रही है. चुनावी मैदान में किसकी रणनीति सफल होगी यह तो नतीजे ही बताएंगे, कांग्रेस की आक्रामक रणनीति ने सूबे की सियासत को अचानक नया मोड़ दे दिया है.

(ताजा अपडेट्स के लिए आप फेसबुक ट्विटरयूट्यूब और  व्हाट्सएप पर पॉलिटॉक्स से जुड़ सकते हैं. अपनी राय हम तक पहुंचाने के लिए editor@politalks.news पर मेल करें)

नीतीश कुमार के इशारे पर गिरिराज को घर बैठाने की तैयारी में भाजपा

Politalks News

अक्सर विवादित बयान और बात-बात में पाकिस्तान जाने की नसीहत देने वाले मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे चुनाव लड़ेंगे तो नवादा से लड़ेंगे, वरना नहीं लड़ेंगे. भाजपा के फायरब्रांड नेता की इस धमकी का पार्टी नेतृत्व पर कोई असर नहीं हुआ. दिल्ली तो दूर, स्थानीय नेताओं तक ने गिरिराज के बयान को तवज्जो नहीं बख्शी. किसी नेता ने उनके बयान पर टिप्पणी नहीं की. इसके बाद से ही गिरिराज गहरी खामोशी की चादर ताने हुए हैं. गिरिराज के ताजा बयानों को याद करें तो आखिरी बार वे सुर्खियों में तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री … Read more

कांग्रेस को झटका, सोनिया के करीबी वडक्कन ने थामा भाजपा का दामन

चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सियासी गहमागहमी बढ़ गई है. नेताओं का इधर-उधर होना शुरू हो गया है. कांग्रेस के बड़े नेता टॉम वडक्कन ने भाजपा का दामन थाम लिया है. केरल से आने वाले टॉम वडक्कन कांग्रेस के प्रवक्ता थे.  उनकी गिनती सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में होती है. वे मीडिया में कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे हैं और कई प्रेस कॉन्फ्रेंस, टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का रुख रखते आए हैं. फिलहाल वे राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव के पद पर थे. वडक्कन ने आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद थे. भाजपा में … Read more

एयर स्ट्राइक से बदली हवा, फलोदी सट्टा बाजार एनडीए को दे रहा 350 सीटें

Politalks News

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद देश में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है. एक ओर सत्ताधारी भाजपा फिर से सरकार बनाने के लिए एड़ी—चोटी का जोर लगा रही है, दूसरी ओर विपक्ष सत्ता में लौटने के लिए रणनीति बनाने में जुटा है. भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि पार्टी को इस बार पहले से भी ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी, वहीं विपक्ष जनता का मोदी सरकार से मोहभंग होने का दावा कर रहा है. इन दावों के बीच सीटों की संख्या के अनुमान सामने आने लगे हैं. टीवी चैनलों पर ओपिनियन पोल के आंकड़े आ रहे हैं तो सट्टा बाजार में भी सुगबुगाहट … Read more

कांग्रेस-भाजपा के लिए अबूझ पहेली बना अजमेर की जनता का मिजाज

साल 2009 के लोकसभा चुनाव में जब सचिन पायलट ने 20 साल से भाजपा के लिए अजेय रही अजमेर सीट पर किरण माहेश्वरी को पटकनी देकर जीत का परमच लहराया तो राजनीति के जानकार यह भविष्यवाणी करने लगे कि वे यहां से लंबी पारी खेलेंगे. इस दावे के पीछे पायलट के युवा होने, केंद्र सरकार में मंत्री बनने और किशनगढ़ हवाई अड्डा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी सरीखे विकास कार्यों की फेहरिस्त थी, लेकिन 2014 के चुनाव में यह दावा हवा हो गया. इस चुनाव में भाजपा ने दिग्गज नेता सांवरलाल जाट को पायलट के सामने चुनावी मैदान में उतारा. नतीजा आया तो पायलट बुरी तरह चुनाव हार गए. मोदी लहर और जाट … Read more

कांग्रेस में 13 सीटों के उम्मीदवारों पर बनी सहमति, 12 पर मंथन पर जारी

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. राजस्थान की 25 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस का मंथन जारी है. दो दिन आधी रात तक चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों के बाद पार्टी ने पहले चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए सिंगल नाम का पैनल तैयार कर लिया है. इस पैनल पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी, जहां मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा होगी. रविवार और सोमवार को दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री व प्रदेश … Read more

कोटा सांसद ओम बिरला के टिकट पर मंडरा रहे संकट के बादल

Politalks News

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने जीत के सूत्र जहां छोड़े थे, 2019 के चुनावों की दौड़ में उन्हें फिर से थामने की जुगत में हैं. लेकिन अबकी बार उनके मंसूबों को निगलने के लिए बजबजाता सियासी अवसरवाद निकल आए तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए. यह नौबत दलबदल कर कांग्रेस से भाजपा में आए कोटा के पूर्व राजवंश के उत्तराधिकारी इज्यराज सिंह के उभरते राजनीतिक प्रभुत्व की वजह से आ सकती है. इज्यराज सिंह में अजातशत्रु बनने की लालसा वसुंधरा राजे की पेरोकारी की वजह से पैदा हुई है. इज्यराज सिंह वसुंधरा राजे के वादे की तुरूप हाथ में लेकर कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र पर उम्मीद की टकटकी … Read more