वे लड़ने के बजाए बीजेपी के सामने हाथ जोड़कर पाना चाहते हैं शांति- गुलाम नबी पर राहुल का तंज

‘हम बीजेपी और संघ के विचारों का करते हैं स्वागत, लेकिन...’

Politalks.News/RhaulGandhi. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है. कन्याकुमारी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की यह पदयात्रा अब तक करीब 60 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है. कांग्रेस की इस यात्रा को लोकसभा चुनाव 2024 से भी जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन कांग्रेस का कहना है कि हमारी यात्रा देश के लोगों को एकजुट करने की महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ है. इसी कड़ी में आज यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी पत्रकारों से मुखातिब हुए. इस दौरान राहुल ने बीजेपी पर जमकर निशाना तो साधा ही साथ में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव और … Read more

बढ़ते महिला अत्याचार व NSUI की करारी हार पर पायलट ने जताई चिंता, सत्ता-संगठन को लेकर कही ये बात

गहलोत का नाम लिए बगैर बोले पायलट

Politalks.News/Rajasthan/SachinPilot. बीते साल दिसम्बर में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि ‘राजनीति में जो होता है वो दिखता नहीं है और दिखता है वो होता नहीं है’, अब कांग्रेस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सीएम गहलोत के ना करने के सवाल पर इसी बयान को कोट करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि जो हाईकमान कहेगा, वह निर्देश सब नेताओं को मानना होगा, जैसा पहले भी किसी ने कहा कि राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं और जो दिखता है, वो होता नहीं, इसलिए अफवाहों पर नहीं जाना चाहिए और इंतजार करना चाहिए. यही नहीं इसके साथ ही पायलट ने प्रदेश … Read more

फिर बोले गहलोत- अंतिम सांस तक करूंगा प्रदेशवासियों की सेवा तो हेमाराम ने जमकर की CM की तारीफ

सीएम गहलोत और हेमाराम के बयानों ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को गृहनगर जोधपुर में 73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के कार्यक्रम में आम लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर दोहराया कि मैं अपनी अंतिम सांस तक राजस्थान और जोधपुर वासियों की सेवा करता रहूंगा. ऐसे में सीएम गहलोत के इस बयान के दोनों अर्थ निकलते हैं, एक तो यह कि सीएम अशोक गहलोत ने अपने विरोधियों को यह संदेश दे दिया है कि मैं राजस्थान छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं तो वहीं कुछ सुधीजनों का मानना है कि सीएम गहलोत अपने लोगों को यह विश्वास दिला रहे हैं कि मैं कहीं भी रहूं, किसी भी … Read more

पीएम मोदी के उंगली पकड़ने वाले बयान पर बोले पवार- नहीं पता था उंगली पकड़ाना पड़ेगा भारी

शरद पवार के निशाने पर भाजपा

Politalks.News/Maharashtra. देश में इन दिनों सियासी घमासान आपने चरम पर है. चाहे देश का कोई भी राज्य हो वहां के सियासी दिग्गज अपने अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में है. इसी कड़ी में देश की सियासत के सबसे बड़े दिग्गज नेता एवं NCP प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर चुटकी ली. कभी प्रधानमंत्री तो कभी राष्ट्रपति की दौड़ में रहने वाले शरद पवार ने पीएम मोदी के बयान ‘मैंने शरद पवार की उंगली पकड़कर राजनीति सीखी है,’ इस पर शरद पवार ने बयान देते हुए कहा कि, ‘मुझे नहीं पता था कि ये इतना महंगा पड़ने वाला है.’ एनसीपी प्रमुख शरद पवार के इस बयान से … Read more

CM गहलोत को हुआ अहसास- दिल्ली आ रही है पास, दलित महिला कार्ड का खेल सकते हैं सियासी दांव!

राजस्थान में बड़े बदलाव के संकेत

Politalks.News/Rajasthan/AshokGehlot. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर लगातार जारी सियासी बयानबाजी में हर तरफ से जो नाम सुनाई दे रहा है वो है अशोक गहलोत. यहां तक कि खुद को अध्यक्ष पद से जोड़ने पर मुख्यमंत्री गहलोत लगातार इनकार करते रहे हैं लेकिन बीते रोज गुरुवार को कोटा-बारां के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई दौरे के दौरान दिए सीएम गहलोत के बयान ने इस बात का संकेत दे दिया है कि आलाकमान के आदेश को अब ज्यादा देर तक वो इनकार नहीं कर सकते हैं. बारां के अंता में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ’28 अगस्त को चुनाव का … Read more

मुझे दी गई है सीएम की जिम्मेदारी जिसे मैं निभाता रहूंगा और सरकार कैसे हो रिपीट, यह मेरा प्रयास रहेगा

गहलोत की दो टूक

Politalks.News/AshokGehlot. अगले दो सालों में कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी जहां एक और चुनावी राज्यों में अपने आप को मजबूत करने में जुटी है तो वहीं अब पार्टी को एक स्थायी मुखिया देने के लिए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों में जुटी है. इसी बीच चुनावी राज्य गुजरात के सीनियर आब्जर्वर बनाये गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में अपने आप को एक्टिव कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ इस बात की सियासी चर्चाएं भी अपने चरम पर है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ना के बाद अशोक गहलोत को पार्टी अध्यक्ष की … Read more

अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान पर फिर भड़के दिग्गज, आत्ममंथन की बताई जरुरत

कांग्रेस की कलह फिर आई सामने

Politalks.News/Ashvinilumar. कांग्रेस की कलह फिर से खुलकर सामने आ गई है. पंजाब में विधानसभा चुनाव के पांच दिन पहले ही वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने (Ashwani Kumar quits congress) के बाद जी-23 के नेताओं के निशाने पर आलाकमान (Congress President) आ गया है. इन दिग्गजों ने एक बार फिर आलाकमान को नसीहत दी है. पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार के कांग्रेस से अलग होने पर कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया.  आनंद शर्मा ने कहा कि, ‘यह कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा नहीं है’. मनीष तिवारी, (Manish Tiwari) भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (bhupendra Hudda) और आनंद शर्मा (Aanand sharma) ने भी आलाकमान को निशाने पर लिया है. एक दिग्गज … Read more

CWC में सोनिया की G-23 को सख्त हिदायत तो मोदी सरकार पर बरसीं- बेचो-बेचो-बेचो है इनका एजेंडा

CWC में सोनिया की G-23 को सख्त हिदायत

Politalks.News/CWCMeeting. काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के बैठक हो ही गई. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में AICC मुख्यालय पर CWC की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. साथ ही संगठनात्मक चुनावों की जानकारी देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, ‘संगठन में बदलाव की जरुरत है, इसकी पूरी जानकारी आपको मिल जायेगी’. आपको बता दें की अक्टूबर 2022 में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने G-23 गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘मैं कांग्रेस की अध्यक्ष हूं और अगर किसी को भी मुझसे बात करनी हो तो मुझसे सीधे बात करें मीडिया … Read more