80 साल के खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, सोनिया ने आवास पहुंच दी बधाई, जानें कैसा रहा सियासी सफर

24 साल बाद कांग्रेस को मिला नया कप्तान

Politalks.News/Delhi. आखिरकार 24 साल बाद देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिल गया है. 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला हुआ जिसका परिणाम आज घोषित हुआ. मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से मात दी. कांग्रेस संगठन चुनाव प्रमुख मधुसूदन मिस्री के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में 7897 वोट पड़े जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले. इसके साथ ही 416 वोट खारिज हो गए. खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस ने … Read more