रिजल्ट ओरिएंटेड नव संकल्प चिंतन शिविर के बाद और ज्यादा प्रभावी स्वरूप में उभरेगी कांग्रेस- पायलट

चिंतन शिविर को लेकर बोले पायलट

Politalks.News/Congress/SachinPilot. आगामी 13 से 15 मई तक उदयपुर में होने वाले कांग्रेस पार्टी के ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं. कांग्रेस के इस चिंतन शिविर में राजस्थान से शामिल होने वाले पदों पर आसीन 6 बड़े नेताओं के बाद 7वां नम्बर किसी का है तो वह हैं टोंक विधायक सचिन पायलट. शिविर के लिए उदयपुर रवाना होने से पूर्व आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में बताया कि इस शिविर के जरिए अर्थव्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी पर चर्चा के साथ ही नौजवानों को अग्रिम पंक्ति में लाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी. पायलट ने कहा कि उदयपुर … Read more