कांग्रेस के शिविर में लिए गए संकल्पों का दिखने लगा असर, ERCP के मुद्दे पर NSUI ने घेरा BJP सांसद को

बीजेपी सांसद को करना पड़ा विरोध का सामना

Politalks.News/Rajasthan/ERCP. राजस्थान में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियों की गूंज सुनाई देने लगी है. एक तरफ जहां प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं अन्य मुद्दों को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर है. तो वहीं कांग्रेस राजस्थान की बहुप्रतीक्षित ईस्टर्न कैनाल परियोजना को लेकर केंद्र सरकार एवं बीजेपी पर हमलावर है. अब प्रदेश के कई संगठन भी राजस्थान में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग को लेकर आगे आ रहे हैं. वहीं आज करोली में NSUI के कार्यकर्ताओं ने धौलपुर-करौली सांसद मनोज राजोरिया को घेर लिया. यहीं नहीं ERCP को लेकर NSUI कार्यकर्ता सांसद की गाड़ी पर चढ़कर नारे बाजी … Read more

केंद्र सरकार की आर्थक नीतियां नहीं है देश हित में, पॉलिसीज को है फाइन ट्यून करने की जरूरत- चिदंबरम

‘आर्थिक नीतियों पर किया जाए फिर से विचार’

Politalks.News/CongressChintanShivir/PChidambaram. आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी मंथन में लग चुकी है. राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का नव संकलप चिंतन शिविर जारी है. चिंतिन शिविर का आज दूसरा दिन है. कांग्रेस के इस चिंतन शिविर में आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई अहम बैठक लेंगे जिसमें, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, पार्टी महासचिव, नेता प्रतिपक्ष सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे. वहीं चिंतन शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर शुरू हुई. पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने आज एक पत्रकार वार्ता करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. पी चिदंबरम ने कहा कि, … Read more

गहलोत जी उदयपुर कांग्रेस की जागीर है क्या? किरोड़ी मीणा मामले को लेकर भड़के बीजेपी के दिग्गज

उदयपुर में किरोड़ी की गिरफ्तारी पर मचा बवाल

Politalks.News/KirodiLalMeena/Udaipur. उदयपुर में होने जा रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर से ठीक एक दिन पहले दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के उदयपुर पहुंचने पर गुरुवार को बवाल मच गया. सांसद मीणा जिस होटल में ठहरे थे, पुलिस ने वहां पहरे लगा दिए. यहीं नहीं पुलिस सीधे डॉ किरोड़ी लाल मीणा के कमरे तक पहुंच गई. इस दौरान किरोड़ी और पुलिस के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई. वहीं इसके बाद पुलिस ने सांसद किरोड़ी लाल मीणा को उदयपुर पुलिस की गाड़ी में बिठा कर जयपुर के लिए रवाना कर दिया. अब इस पुरे मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं … Read more

कांग्रेस में क्षमता, नेतृत्व, नेता और हैं थिंक टैंक, हमें नहीं किसी की जरुरत- PK को लेकर हुड्डा का बड़ा बयान

PK को लेकर हुड्डा का बड़ा बयान

Politalks.News/BhupinderSinghHooda. कांग्रेस के पास अपने सुधार के लिए पूरी क्षमता और सक्षम नेतृत्व मौजूद है, कांग्रेस में संसदीय बोर्ड पहले से रहा है और होना भी चाहिए, ये कहना है हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का. दरअसल, कल यानी 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में होने वाले कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया जाएगा तो वहीं पार्टी में बड़े बदलावों को लेकर भी कई निर्णय लिए जाएंगे. इस बीच हाल ही में अपनी पसंद … Read more

चिंतन शिविर से पहले CM गहलोत ने उदयपुर को दी करोड़ों रूपये की सौगात, PM मोदी को दिया सुझाव

CM गहलोत ने उदयपुर को दी करोड़ों रूपये की सौगात

Politalks.News/AshokGehlot/Udaipur. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की चिंतन शिविर को लेकर इन दिनों उदयपुर हैं. बुधवार दोपहर ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर पहुंचे कल से शुरू होने वाले कांग्रेस के नवसंकल्प चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लिया. वहीं गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर को 45 करोड़ रुपए से अधिक की सौगातें दी. सीएम गहलोत ने गुरूवार को उदयपुर में गुलाबबाग पहुंचकर महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं बर्ड पार्क का लोकार्पण किया तो वहीं सीएम गहलोत आरएनटी मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में रवीन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के संलग्न चिकित्सालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम. इस दौरान सभा को … Read more

रिजल्ट ओरिएंटेड नव संकल्प चिंतन शिविर के बाद और ज्यादा प्रभावी स्वरूप में उभरेगी कांग्रेस- पायलट

चिंतन शिविर को लेकर बोले पायलट

Politalks.News/Congress/SachinPilot. आगामी 13 से 15 मई तक उदयपुर में होने वाले कांग्रेस पार्टी के ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं. कांग्रेस के इस चिंतन शिविर में राजस्थान से शामिल होने वाले पदों पर आसीन 6 बड़े नेताओं के बाद 7वां नम्बर किसी का है तो वह हैं टोंक विधायक सचिन पायलट. शिविर के लिए उदयपुर रवाना होने से पूर्व आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में बताया कि इस शिविर के जरिए अर्थव्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी पर चर्चा के साथ ही नौजवानों को अग्रिम पंक्ति में लाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी. पायलट ने कहा कि उदयपुर … Read more

कांग्रेस में गांधी परिवार से लागू होगा एक परिवार-एक टिकट का ‘नव-संकल्प’, शिविर के प्रस्तावों पर लगी मुहर

img 20220510 122816

Politalks.News/Bharat/Congress. देश की आजादी के बाद से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही सबसे पुरानी कांग्रेस (Congress) एक बार फिर एक्टिव मोड़ में आती नजर आ रही है. आगामी 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में होने वाले ‘नव संकल्प चिंतन शिविर‘ (Nav Sankalp Chintan Shivir) के दौरान पार्टी में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सोमवार को पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस को पुनः संगठित और स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. जिनमें एक परिवार में एक ही व्यक्ति को टिकट देने, अहम … Read more

चिंतन शिविर से पहले CWC में सोनिया की दिग्गजों को दो टूक- ये समय है कांग्रेस पार्टी का कर्ज चुकाने का

'जादू की छड़ी से नहीं होगी पार्टी सक्षम'

Politalks.News/Delhi/CongressWorkingCommittee. आगामी लोकसभा चुनाव और उससे पहले के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पुनः नए रूप से कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी है. जैसा सबको पता है आगामी 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस एक चिंतन शिविर करने जा रही है जिसको ‘नव संकल्प चिंतन शिविर‘ नाम दिया गया है. कांग्रेस के इस चिंतन शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस आलाकमान की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक सोमवार को दिल्ली में आयोजित की गई. इस बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमें केवल निस्वार्थ कार्य, अनुशासन और निरंतर … Read more

मई में और ज्यादा बढ़ेगा सियासत का तापमान, कांग्रेस के चिंतन शिविर के जवाब में बीजेपी की राष्ट्रीय बैठक

img 20220505 100346

Politalks.News/Rajasthan/BJP. हाल ही में पांच में से चार राज्यों में जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी को गति देने के लिए उदयपुर में कांग्रेस का 3 दिवसीय चिंतन शिविर करने जा रही है तो वहीं मिशन राजस्थान 2023 को फतह करने के उद्देश्य से बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक जयपुर में होने जा रही है. 20 और 21 मई को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी के सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं राज्यों के प्रभारी इस बैठक में शामिल होंगे. बैठक की … Read more

प्रदेश भाजपा को हाईकमान ने दिए निर्देश कि जितना हो सके राजस्थान सरकार को बदनाम करो- गहलोत

उदयपुर में सीएम गहलोत ने साधा भाजपा पर निशाना

Politalks.News/Rajasthan/Udaipur. देश के 5 राज्यों में मिली चुनावी हार के कारणों पर मंथन और आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए आगामी 13 से 15 मई तक होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर की तैयारियां जोरों पर है. राजस्थान के उदयपुर में होने वाले इस चिंतन शिविर को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और प्रदेश के दिग्गज नेता उदयपुर में जुट चुके हैं. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन बुधवार को जहां सीधे दिल्ली से उदयपुर पहुंचे तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर जयपुर से उदयपुर पहुंच चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लिया. जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा वहां … Read more