विश्वास प्रस्ताव के बाद ‘आप’ ने LG पर लगाए नोटबंदी के समय 1400 करोड़ के भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप

LG पर आम आदमी पार्टी का बड़ा आरोप

Politalks.News/Delhi. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नई आबकारी नीति को लेकर उठा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सूबे के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाकर सियासत को गरमा दिया है. लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने सूबे के उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर ही घोटाले का आरोप लगा दिया. आप विधायकों ने LG का इस्तीफा मांगते हुए आरोप लगाया कि खादी ग्रामोउद्योग का चेयरमैन रहते हुए दिल्ली के मौजूदा एलजी विनय कुमार सक्सेना ने नोटबंदी के दौरान नोटों की अदला-बदली कर 1400 करोड रुपये का भ्रष्टाचार किया है. तो वहीं विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं … Read more