शिवसेना के चिन्ह पर धमासान तेज, EC से बोले उद्धव- शिंदे गुट पहले ही छोड़ चुका पार्टी तो फिर कैसा दावा

rajexpress 2022 06 db7b8450 71a3 4299 8ba3 2b2bf565165c raj express shiv sena in trouble due to rebellion know when the party broke up

Politalks.News/Maharashtra/Shivsena. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को छोड़ बीजेपी से हाथ मिलाकर सरकार बनाने के बाद अब शिंदे गुट ने पार्टी और पार्टी के निशान धनुष और बाण पर एकाधिकार को लेकर लड़ाई तेज कर दी है. इस सम्बंध में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना पार्टी पर अपने अधिकार का दावा करते हुए शुक्रवार को चुनाव आयोग में जवाब दाखिल किया है. इस जवाब में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र के मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे शिवसेना के अन्य बागी विधायकों के साथ मिलकर पहले ही अपनी स्वेच्छा से पार्टी छोड़ चुके हैं. ऐसे में वो पार्टी के चिन्ह को लेकर अपने अधिकार की बात नहीं कर … Read more

जानें क्यों खुले मंच से ठाकरे ने खाई मां-बाप की कसम, कहा- असली शिवसैनिक कटप्पा को नहीं करेगा माफ

'कटप्पा का भी ईमान था'

Politalks.News/Maharashtra. दशहरा के मौके पर कल महाराष्ट्र की सियासत बेहद गर्म रही. हालांकि किसी तरह के बखेड़े की खबर सामने नहीं आई लेकिन दशहरे के मौके पर दो अलग अलग मंचों से सियासी शब्दबाण बहुत चले. दो गुटों में बटीं शिवसेना में एक दूजे को एक दूसरे से श्रेष्ठ बताने की जैसे होड़ से मची रही. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जहां परंपरागत तरीके से शिवाजी पार्क में दशहरा मेले को संबोधित किया तो वहीं मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान से सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हूंकार भरी. सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे की रैली उद्धव ठाकरे पर हर तरह से भारी पड़ती दिखाई दी. … Read more