ERCP परियोजना तैयार होने पर मिलेगी बाढ़ से निजात, लेकिन बीजेपी कर रही है इस पर राजनीति- गहलोत

बाढ़ग्रस्त इलाकों का सीएम गहलोत ने किया हवाई सर्वेक्षण

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से आम जान प्रभावित है. पिछले दो से तीन दिनों में बरसात ऐसी तबाही लेकर आई कि 6 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. फिलहाल राजस्थान में मानसून की रफ्तार कम पड़ चुकी है और बारिश का यह विराम कहीं न कहीं आमजन को सुकून देने वाला है, लेकिन, प्रदेश के 10 शहरों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है. झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जालोर, सिरोही और टोंक में हालात ये है कि यहां के बांध पूरी तरह से भर चुके हैं. ऐसे में बुधवार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हवाई दौरे … Read more