57 दिन से जारी सियासी खींचतान के बीच गहलोत और पायलट फिर एक मंच पर, ये बनेगी रणनीति

गहलोत और पायलट फिर एक मंच पर

Ashok Gehlot & Sachin Pilot. राजस्थान कांग्रेस में लम्बे समय से चली आ रही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की अदावत अब जगजाहिर है. यही नहीं हाल ही में बीती 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस में मचे सियासी बवाल के करीब 57 दिन गुजर जाने के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शायद ही किसी मंच पर एक साथ दिखाई दिए हों. लेकिन कल यानी बुधवार 23 नवंबर को दोनों सियासी दिग्गज एक साथ कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय में बैठकर रणनीति बनाते हुए दिखाई देंगे. दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनाई गई 14 कमेटियों के अध्यक्षों … Read more

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सीएमआर में जारी अहम बैठक, शाम को दिल्ली रवाना होंगे सीएम गहलोत

vr1

अगले माह की शुरुआत में राजस्थान में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, यात्रा की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ले रहे अहम बैठक, सीएम आवास पर जारी है यह अहम बैठक, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, तमाम मंत्री, कई विधायक एवं PCC के पदाधिकारी, निगम, आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी हैं बैठक में मौजूद, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अधिकारियों-विधायकों को दी जाने वाली जिम्मेदारियों का होगा निर्धारण, 3 दिसंबर को प्रस्तावित है प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश, उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली के लिए होंगे रवाना, आज रात दिल्ली में ही विश्राम करेंगे सीएम गहलोत, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं … Read more

बैटल-फिजिकल कैजुअल्टी के आश्रितों को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति- गहलोत कैबिनेट का बड़ा फैसला

जानिये गहलोत कैबिनेट के बड़े फैसले

Ashok Gehlot Cabinet Decision. हिमाचल एवं गुजरात चुनाव प्रचार से वापस लौटे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में बुधवार को सीएम आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में प्रदेश के 13 जिलों में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना से सिंचाई व पेयजल के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, राजकीय भर्तियों में आरक्षण संबंधित छूट प्रदान करने, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का मनोबल और जैसलमेर में औद्योगिक निवेश बढ़ाकर रोजगार की संभावना में वृद्धि करने सहित अनेक अहम फैसले लिए गए.’ इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में राजस्थान समेकित बाल विकास (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 1998 में संशोधन किया गया. तो वहीं बूंदी के हिंडोली … Read more

यहां आग लगाने आते हैं ये- नड्डा-शाह के दौरे पर बरसे गहलोत, मोदी से की अपील तो गडकरी की तारीफ

'ये संविधान की उड़ा रहे हैं धज्जियां'

Politalks.News/Rajasthan. करौली (Karauli) और ब्यावर में हुई हिंसा के बाद से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) के दौरे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने निशाना साधा है. पहले करौली और बाद में ब्यावर में हुई हिंसा को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘यह आग लगाने के लिए यहां आते हैं, ये पूरे देश में आग लगा रहे हैं, ये आए और आग लग गई‘. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘पीएम मोदी (PM Modi) से शांति स्थापित करने … Read more

ये लोकतंत्र के हत्यारे, उड़ाते हैं संविधान की धज्जियां, CJI को CBI के लिए करनी पड़ी है टिप्पणी- गहलोत

हमने कहा था कि चुनाव खत्म होते ही ये करेंगे पेट्रोल-डीजल महंगा- गहलोत

Politalks.news/Rajasthan/Gehlot. ‘देश में संविधान का निर्माण कांग्रेस के जमाने में हुआ है. कांग्रेस संविधान की रक्षा करती है’- यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर में महंगाई के विरोध में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘हम संविधान की रक्षा करते है’. भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि, ‘वे लोग इसकी धज्जियां उडाने में लगे हैं, जबकि कांग्रेस व देश का डीएनए एक (DNA of Congress and country is one) ही है’. सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि, ‘मैने सुना है कि देश के चीफ जस्टिस ने सीबीआई को लेकर टिप्पणी करनी पड़ी है’. इससे पहले सीएम गहलोत ने शनिवार … Read more

राजनीति में दुर्भाग्य से कुछ लोग चिपके रहते हैं कुर्सी से, खुद को करते हैं असुरक्षित महसूस- पायलट का तंज

पायलट का तंज

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. शांत सी दिखाई देती राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस की राजनीति में रह-रहकर आता सियासी उबाल इस बात का संकेत देता रहता है कि यहां मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों के बाद भी सबकुछ ठीक नहीं है. प्रदेश कांग्रेस के दो सबसे बड़े क्षत्रप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं है और अब एक बार फिर शुरू हुई सियासी बयानबाजी यह बताती है कि दोनों दिग्गजों के बीच शीतयुद्ध अब भी जारी है. पांच राज्यों में पार्टी के प्रचार प्रसार की व्यस्तता और होली के त्योहार के बाद आज सचिन पायलट ने जयपुर के … Read more

जरुरत पड़े तो सोनिया-कांग्रेस के लिए दे सकता हूं जान- ‘गुलामी’ पर संयम से एक कदम आगे निकले नागर

'गुलामी' पर संयम से एक कदम आगे निकले नागर

Politalks.News/Rajasthan/Congress. लगता है कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) और गांधी परिवार के प्रति निष्ठा जताने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के सलाहकारों में होड़ सी मची हुई है. यही कारण है कि सीएम गहलोत के खास सिपहसालारों द्वारा इन दिनों गांधी परिवार की तारीफ में एक से बढ़कर एक बयान दिए जा रहे हैं. मंगलवार को जहां विधानसभा में हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर बहस के दौरान सिरोही से निर्दलीय विधायक और सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) ने खुद समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को गांधी-नेहरू परिवार का ‘गुलाम‘ बताया, तो वहीं अब सीएम के दूसरे सलाहकार और दूदू से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर … Read more

हां, हम गांधी-नेहरू परिवार के हैं गुलाम- लोढ़ा के बयान पर बोले राठौड़- आपको बधाई इस गुलामी के लिए

हां हम गुलाम हैं और जब तक हमारे शरीर में है सांस, रहेंगे गुलाम- लोढ़ा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के सलाहकार और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) ने खुद को और कांग्रेस नेताओं को गांधी-नेहरू परिवार (Gandhi-Nehru family) का गुलाम बताया . दरअसल हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार यूनिवर्सिटी संशोधन बिल (Haridev Joshi Journalism and Mass Communication University Amendment Bill) पर बहस के दौरान संयम लोढ़ा ने कहा कि, ‘सदन में अभी बीजेपी के विधायक विचार व्यक्त कर रहे थे, तो यह कहा गया कि ये तो गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम हैं. हां, हम हैं गुलाम, जब तक हमारे शरीर में सांस है. हम गांधी नेहरू परिवार की गुलामी करेंगे, क्योंकि इस देश … Read more

गहलोत की कर्मचारियों को फिर बड़ी सौगात तो BJP पर कसा तंज- कोई एक नेता होता तो पटा लेता, लेकिन..

गहलोत की कर्मचारियों को फिर बड़ी सौगात तो BJP पर कसा तंज

Politalks.News/RajasthanBudget. विधानसभा में आज एप्रोप्रिएशन बिल और फाइनेंस बिल पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने भाजपा और केन्द्र सरकार को जमकर निशाना पर लिया. सीएम गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Leader of Opposition Gulabchand Kataria) की बीपी का जिक्र भी कर दिया तो भाजपा में जारी सीएम फेस को लेकर खींचतान पर भी जमकर तंज कसे. इसके साथ ही भाजपा पर मार्केटिंग में मास्टरी (Master’s in Marketing) करने का आरोप लगाया है. ईस्टर्न कैनाल के मुद्दे पर सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘कटारियाजी आप आरएसएस कैडर के हो, आपकी बात कौन टाल सकता है? भय को निकालो और घुस जाओ दिल्ली … Read more

गहलोत के मंत्री ने ही उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, व्यापारी की हत्या पर अधिकारियों को लिया आड़े हाथ

गहलोत के मंत्री ने ही पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) के करौली में होली के उल्लास के बीच बेखौफ बदमाशों का तांडव सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक व्यापारी की लाठी-डंडे और सरिए से पीटकर हत्या कर दी. सूचना पर मौके पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा (Minister Ramesh Meena) ने घटना को लेकर दुख जताया और मौके पर ही कलेक्टर-एसपी को बुलाकर घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की. रमेश मीणा ने पुलिस की कार्यशैली (police behavior) पर सवाल उठाए हैं. पायलट कैंप के खास सिपहसालार माने जाने वाले रमेश मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) से मिलकर इस मुद्दे पर बात करने का आश्वासन भी दिया है. सियासी गलियारों में चर्चा … Read more