मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

breaking news

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग, शाम 6 बजे तक डाले जा सकेंगे वोट, मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल, छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले की बिंद्रानवागढ़ सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक होगा मतदान, डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोटिंग, नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान, आज EVM में कैद होगा चुनावी उम्मीदवारों का भाग्य, 3 दिसंबर को होगी मतगणना … Read more

थम गया मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का शोर,17 नवंबर को होगा मतदान

breaking news

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, आज शाम छह बजे के बाद मध्य प्रदेश में और 5 बजे छत्तीसगढ़ में प्रचार का शोरगुल थम गया, अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस समेत चुनाव में शामिल सभी दलों ने प्रचार में झोंक दी पूरी ताकत, सभी दलों के दिग्गजों ने जमकर बहाया पसीना, शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रदेश में कहीं भी जनसभा और रोड शो की परमिशन नहीं है, चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर करेंगे चुनाव प्रचार, अब 17 नवंबर को सुबह सात से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

छत्तीसगढ़ में चुनावी दंगल का पहला राउंड, नक्सल इलाके सहित 20 सीटों पर होगा मतदान

chhattisgarh assembly election

छत्तीगसढ़ में विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरु हो चुका है. पहले राउंड के लिए मतदान शुरु हो गया है. प्रदेश के प्रथम चरण में 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन सभी सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. उक्त 20 में से 10 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं. इन सभी सीटों पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान किया जाएगा. अन्य इलाकों में शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. प्रथम चरण के चुनावों की 20 विधानसभा सीटों पर 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें से 198 पुरुष और 25 महिलाएं हैं. हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. … Read more

आप ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, केजरीवाल, संजय सिंह, हरभजन सहित ये नाम शामिल

img 6558

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सूची में 37 नाम है शामिल, लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP सांसद संजय सिंह, पार्टी नेता मनीष सिसौदिया, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली की वर्तमान शिक्षा मंत्री आतिशी का नाम शामिल है, देखें पूरी लिस्ट    

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

breaking news

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारे 40 स्टार प्रचारक, BJP द्वारा जारी की गई लिस्ट में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनसुख मांडवीया, योगी आदित्यनाथ, हिमंता बिस्वा सरमा, प्रमोद सावंत, ओम प्रकाश माथुर, अर्जुन मुंडा, अनुराग ठाकुर, श्रीमती स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामेश्वर तेली, बाबूलाल मरांडी, रविशंकर प्रसाद, रघुवर दास समेत कई नाम है शामिल, देखें पूरी लिस्ट….

‘क्या शराब की दुकान में कभी मोहब्बत की राजनीति होती है…’

Himanta Biswa Sarma

Chhattisgarh Election: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से जुट गई हैं. जैसे-जैसे चुनावी तारीख करीब आती जा रही है, राजनीति के नुमाइंदों के सियासी वार-प्रतिवार का दौर तेज हो चला है. इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे और बीजेपी की चुनावी सभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा. बीते कुछ समय में बीजेपी के फायरब्रांड लीडर बनते जा रहे हिमंत बिस्वा सरमा ने इशारों इशारों में राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला करते … Read more

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, देखें किसे मिला टिकट

chhattisgarh election 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की अपनी दूसरी सूची, AICC ने 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी की सूची, लिस्ट में बसना से देवेंद्र बहादुर सिंह, खल्लारी से द्वारिका धीश यादव, बिलाईगढ़ से कविता प्रण लहरे, बलौदाबाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी, भाटा पारा से इन्दर कुमार साव, धरसींवा से छाया वर्मा, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा, रायपुर शहर पश्चिम से विकास उपाध्याय , रायपुर दक्षिण से महंत राम सुन्दर दास, अभनपुर से धनेन्द्र साहू , राजिम से अमितेश शुक्ला , बिंद्रा नवागढ़ से जनक लाल ध्रुव, देखें पूरी लिस्ट…

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची हुई जारी

congress

विधानसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची हुई जारी, मध्यप्रदेश में 144, छत्तीसगढ़ में 30, तेलंगाना में 55 नामों की सूची हुई जारी, सूची में कमलनाथ, जीतू पटवारी, गोविंद सिंह के नाम है शामिल, छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से टीएस सिंह देव लड़ेंगे चुनाव, छत्तीसगढ़ के पाटन से भूपेश बघेल को उतारा गया है मैदान में, वहीं छिंदवाड़ा से कमलनाथ लड़ेंगे चुनाव, अंबिकापुर से टीएस सिंह देव को मिला टिकट, पाटन से भूपेश बघेल को मिला टिकट, राघोगढ़ से दिग्विजय सिंह के बेटे को मिला टिकट, राऊ से जीतू पटवारी, मंदसौर से विपिन जैन, राघोगढ़ से दिग्विजय सिंह के बेटे को टिकट मिला, ग्वालियर … Read more

राहुल गांधी की फिर फिसली जुबान, कहा- छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जा रही है सरकार

rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर आए चर्चाओं में, दरअसल राहुल गांधी आज सीडब्लूसी की बैठक के बाद पत्रकारों से हो रहे थे रूबरू, इसी दौरान राहुल गांधी की फिसली जुबान, कहा- बीजेपी के पास है 10 स्टेट, मध्य प्रदेश में जा रही है उनकी सरकार, राजस्थान में भी जा रही है सरकार, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है, तेलंगाना में भी… फिर अचानक से संभलते हुए बोले राहुल गांधी, माफी चाहूंगा, छत्तीसगढ़ में आ रही है, आपने मुझे कंफ्यूज कर दिया, राजस्थान में आ रही है, छत्तीसगढ़ में आ रही है, मध्य प्रदेश में जा रही है, तेलंगाना में उनकी जा रही है, हमारी आ रही है

खड़गे ने क्यों लगाई छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को फटकार, जिसके बाद कांग्रेस नेता को मांगनी पड़ी माफी?

kharge on ts singh

छत्तीसगढ़ के नए नवेले उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को अपना एक काम इतना भारी पड़ गया कि उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कोप का भाजन बनना पड़ा. खड़गे ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के समक्ष टीएस सिंह देव को जमकर फटकार लगाई. खड़गे की नाराजगी को भांपते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने खेद जताते हुए सभी के सामने सॉरी कहा. हाल में टीएस सिंह देव को मंत्री पद से प्रमोट करते हुए भूपेश बघेल की सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. वाक्या सीडब्ल्यूसी मिटिंग का है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की विस्तारित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव … Read more