छत्तीसगढ़ चुनाव से ऐन वक्त पहले बघेल सरकार ने चला तुरुप का इक्का!
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है. दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होनी है. ऐसे में मतदान से ऐन वक्त पहले सीएम भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने अपना तुरुप का इक्का चलकर चुनावी मैदान में खलबली मचा दी है. छत्तीसगढ़ में दीपावली के मौके पर नारी शक्ति को दिवाली गिफ्ट देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए देने का ऐलान किया है. ‘गृह लक्ष्मी योजना’ के नाम पर शुरू की गयी इस स्कीम को प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनने के बाद लागू किया जाएगा. घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के … Read more