‘अपनों’ ने बढ़ाई चन्नी की मुश्किलें, सीएम चेहरे के ऐलान से पहले ED का बड़ा एक्शन, भतीजा गिरफ्तार

'अपनों' ने बढ़ाई चन्नी की मुश्किलें

Politalks.News/Punjab. पंजाब (Punjab Assembly Election 2022) में चुनावी घमासान चरम पर है. माना जा रहा है कि 6 फ़रवरी को राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) पंजाब में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे और साथ ही इस बात की घोषणा करेंगे कि पंजाब में सरकार बनने पर अगले मुख्यमंत्री भी चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ही होंगे. इन सबके बीच एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने ( CM Charanjit Channi Nephew Bhupinder Honey Arrested By Ed) अवैध रेत खनन मामले में सीएम चरणजीत चन्नी के भतीजा भूपिंदर हनी को गिरफ्तार कर लिया है. ED ने हनी को पूछताछ के लिए जालंधर ऑफिस बुलाया था. जहां उससे करीब 7 से 8 घंटे की पूछताछ की … Read more

PM सुरक्षा में चूक पर कैप्टन ने फिर की राष्ट्रपति शासन की मांग, इस सियासी ‘बालहठ’ को लेकर चर्चाएं तेज

कैप्टन की 'बालहठ'

Politalks.News/Punjab. प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक (PM’s security lapse) के मामले को लेकर भाजपा कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain amrinder singh) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. अमरिंदर ने कहा कि, ‘चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है’. पंजाब के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि कैप्टन जब से कांग्रेस से अलग हुए हैं जब से कई बार प्रदेश में राष्ट्रपति … Read more

पंजाब कांग्रेस में CM फेस को लेकर टकराव! पार्टी के लिए मजबूरी बनी चन्नी-सिद्धू-जाखड़ की तिकड़ी

विवादों के बाद अब सीएम फेस पर रार

Politalks.News/Punjab. पंजाब (Punjab) सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) का ऐलान कभी भी हो सकता है, लेकिन पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में उपजा टकराव अब भी थमता नहीं दिख रहा है. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh sidhhu) अक्सर अलग-अलग रैलियों में नजर आते हैं. यही नहीं दोनों की ओर से अलग-अलग उम्मीदवारों का समर्थन भी सार्वजनिक तौर पर किया जा रहा है. सिद्धू प्रदेश में सीएम के चेहरे की घोषणा कर खुद की दावेदारी इशारों में बढ़ा रहे हैं तो चन्नी भी सभाओं में अपने लिए दूसरा मौका मांग रहे हैं. वहीं पूर्व पीसीसी चीफ सुनिल … Read more

मूसेवाला कांग्रेस में शामिल, मनसा या मौर से लड़ेंगे चुनाव, अमरिंदर सरकार में लगा था आर्म्स एक्ट का केस

चन्नी और सिद्धू की मौजूदगी में मूसेवाला कांग्रेस में शामिल

Politalks.News/Punjab. पंजाब (Punjab) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने खेला करना शुरू कर दिया है. पंजाब में अपने कुनबे को और मजबूत करने की कोशिश में कांग्रेस ने एक मशहूर पंजाबी सिंगर को अपनी पार्टी में शामिल कराया है. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Singer Sidhu Moosewala) शुक्रवार को चंडीगढ़ में राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए. यहां बताना जरूरी होगा कि अमरिंदर सरकार (Capt. Amrinder Singh) में मूसेवाला पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ था. जिनको लेकर अब विपक्ष कांग्रेस पर … Read more

पंजाब में कांग्रेस को फिर याद आए जाखड़! दलित-जाट के बाद सवर्ण चेहरे को प्रमोट करने की तैयारी

पंजाब में कांग्रेस को फिर याद आए जाखड़

Politalks.News/Punjab. चुनावी राज्यों में राजनीति लगातार बदल रही है. खासकर पंजाब में कांग्रेस के प्रयोग ने सबको चौंका दिया है. कांग्रेस के लिए ‘कैप्टन’ का भाजपा के साथ जाने के संकेत ने पार्टी के रणनीतिकारों के होश उड़ा दिए हैं. साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लगातार पंजाब दौरों ने पार्टी को पसोपेश में डाल दिया है. केजरीवाल से टक्कर देने के लिए पंजाब कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदलने का फैसला लिया है. सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सिखों को साधने और फिर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देकर दलितों को संदेश देने के बाद अब पार्टी सवर्ण हिंदू वोटर्स को साधने की तैयारी में जुटी … Read more

पाकिस्तानी ‘हसीना’ के लिए ‘सियासी गदर’, कैप्टन का पलटवार तो आरूसा बोलीं- नहीं आउंगी अब भारत

पाकिस्तानी 'हसीना' के लिए 'सियासी गदर'

Politalks.News/Punjab. पाकिस्तानी महिला पत्रकार और कैप्टन अमरिंदर सिंह के रिश्तों और ISI संबंधों की जांच करवाने की तैयारी में चन्नी सरकार ने ‘सियासी गदर’ को दावत दे दी है. पाकिस्तानी पत्रकार आरूसा आलम संग दोस्ती को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार कांग्रेस में कभी उनके साथी रहे और नए-नए विरोधी बने नेताओं के निशाने पर हैं. पाकिस्तानी पत्रकार आरूसा के कथित ISI लिंक को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे कैप्टन ने जोरदार पलटवार किया है और विरोधियों के साथ ताबड़तोड़ फोटो बम फोड़े हैं. पाकिस्तानी पत्रकार आरूसा आलम से दोस्ती पर जारी विवाद के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को अपने … Read more

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से सिद्धू की छुट्टी के आसार, आलाकमान बिट्टू या नागरा पर खेल सकता है दांव

... तो क्या बोल्ड होंगे सिद्धू?

Politalks.News/Punjab. पंजाब से बड़ी खबर आ सकती है कि नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से छुट्‌टी हो गई है. सिद्धू ने एक हफ्ते पहले ही इस्तीफा दे दिया था, जिसे कांग्रेस हाईकमान मंजूर कर सकता है. इसको लेकर CM चरणजीत चन्नी, सांसद रवनीत बिट्‌टू और कुलजीत नागरा को भी बुलाया गया है. कांग्रेस सूत्रों की माने तो सिद्धू का इस्तीफा मंजूर करने के बाद बिट्‌टू या नागरा में से किसी एक को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाया जा सकता है. सिद्धू के जिद्दी रवैये से नाराज कांग्रेस हाईकमान यह फैसला ले सकता है. तीनों पंजाबी कांग्रेसी दिल्ली पहुंच चुके हैं. तीनों की सोनिया गांधी से मुलाकात हो … Read more

चन्नी कैबिनेट पर नजर आई सिद्धू की छाप, राणा गुरजीत को मंत्री बनाने का भारी विरोध, रो पड़े पूर्व मंत्री

img 20210926 181108

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नए मंत्रिमंडल में दस पूर्व मंत्रियों की वापसी हुई है, जबकि आठ नए चेहरे को शामिल किया गया है. मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह का आयोजन तय समय के मुताबिक रविवार शाम साढ़े चार बजे राजभवन में किया गया, जहां कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ ग्रहण करवाया. हालांकि चन्नी की अगुआई वाली सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार से पहले कई नेताओं ने खुलकर असंतोष और नाराजगी जाहिर की. अमरिंदर सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं ने पत्ता कटने के बाद पार्टी के फैसले पर भी सवाल खड़े किए, यहां तक कि कैप्टन सरकार में मंत्री रहे … Read more

28 राज्यों में इकलौता दलित मुख्यमंत्री कांग्रेस का ‘बह्मास्त्र’, BJP के सभी सीएम सवर्ण-मजबूत जातियों के

भारत में राज्यों के मुख्यमंत्री बदलने का सीजन

Politalks.News/Delhi.  देश में पिछले छह महीने में 6 सीएम बदले गए हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और राज्यों के मुख्यमंत्री बदल सकते हैं. मुख्यमंत्री बदल कर कांग्रेस और भाजपा दोनों शासन की विफलता के आरोपों से मुक्त होना चाहते हैं और साथ ही जातीय संतुलन साधने का प्रयास कर रहे हैं. दोनों को इसमें कितनी कामयाबी मिलेगी यह नहीं कहा जा सकता है कि लेकिन दोनों पार्टियों के राजनीतिक प्रचार और मुख्यमंत्री चुनने के लिए तय पैमाने की तुलना से कुछ दिलचस्प नतीजे निकलते हैं. भाजपा इस बात पर जोर देती है कि वह पिछड़ों, दलितों और वंचितों पर ध्यान देती है लेकिन … Read more

चन्नी-सिद्धू फिर बनाएंगे सरकार, दलित CM बना तो BJP के पेट में दर्द- सुरजेवाला, मायावती को भी घेरा

पंजाब में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक

Politalks.News/Punjab.  पंजाब में ‘दलित’ चरण जीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर कांग्रेस ने ‘मास्टरस्ट्रोक’ चला है. लेकिन कांग्रेस का कोई भी काम आसानी से निपट जाए ये संभव नहीं है. प्रभारी हरीश रावत ने सिद्धू के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह कर विवाद खड़ा कर दिया. पंजाब के पूर्व पीसीसी चीफ सुनिल जाखड़ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. वहीं शपथग्रहण समारोह में कैप्टन के नहीं आना भी चर्चा का विषय बना हुआ है. कांग्रेस के इस फैसले के बाद भाजपा और बसपा भी हमलावर हैं. इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि, ‘कांग्रेस पंजाब में एक गरीब और … Read more