फिर से होगी नोटबंदी? इस राज्य के CM ने 500,2000 के नोट बंद करने की अपील की!

f99564c3 dc9d 4d40 8b55 3186987a99a1

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से नोटबंदी की मांग की, चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से 500 रुपये के नोट वापस लेने का किया आग्रह, नायडू ने काले धन पर अंकुश लगाने, डिजिटल राजनीतिक दान को बढ़ावा देने और नकदी के प्रचलन को कम करने के लिए 500 और 2,000 रुपये के नोटों को पूरी तरह से बंद करने का किया आह्वान, उन्होंने पारदर्शिता और स्वच्छ राजनीति के प्रति टीडीपी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने अतीत में केंद्र को 500 और 1000 रुपये के उच्च मूल्य वाले नोटों को … Read more

वक्फ कानून पर जला मुर्शिदाबाद, तीन की मौत, गुना में पथराव, CSF ने संभाला चार्ज

waqf law

वक्फ कानून के विरोध में विभिन्न राज्यों के अलग अलग शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं, जो अब हिंसक होते जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में कल हिंसा भड़कने से हालात बेकाबू हो गए. यहां उग्र भीड़ ने पीट-पीटकर पिता-बेटे की हत्या कर दी. दोनों हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे. गोली लगने से एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. धुलियान में भड़की हिंसा में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं गुना में मस्जिद के सामने से हनुमान जयंती का जुलूस निकालने वाले श्रद्धालुओं पर पथराव हुआ, जिससे तनावपूर्ण स्थिति बन गयी. हालांकि पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया. इसी बीच टीएमसी सरकार … Read more

‘नीतीश और नायडू देश के सबसे बड़े गद्दार..’ वक्फ कानून पर नाराजगी बरकरार

waqf amendment bill

हाल में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ कानून पर देशभर में विशेष समुदाय में आक्रोश व्याप्त है. भारतभर में इस कानून को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. एक धड़ा जहां इसे पारदर्शी और मुस्लिम समुदाय का धोतक बता रहा है, तो वहीं दूसरा धड़ा इसे विरोध में है. इसी कड़ी में एनडीए सरकार में सहयोगी बिहार के सीएम व जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलगू देशम पार्टी चीफ चंद्रबाबू नायडू को देश का सबसे बड़ा गद्दार बताया जा रहा है. इसे लेकर लखनऊ में बड़े इमामबाड़े के आसिफी मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद जोरदार प्रदर्शन भी किया गया, जिसका आह्वान मजलिसे … Read more

देशभर में ईद का जश्न लेकिन वक्फ बोर्ड पर घमासान..बिहार में खेल बिगाड़ेंगे औवेसी!

asaduddin owaisi on waqf board

देशभर में आज ईद-उल-फितर (मीठी ईद) त्योहार मनाया जा रहा है. मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा फरमायी जा रही है. स्थानीय प्रशासन द्वारा इसके विशेष इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी सहित अन्य सभी नेताओं ने मुस्लिमों को ईद की बधाई दी है. वहीं वक्फ बोर्ड पर घमासान भी चल रहा है. देश में कई जगह नमाज अदा करने के लिए लोग वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टियां बांधकर पहुंचे. इसी बीच हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार की राजनीति में एक नया पासा फेंकते हुए वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर नीतीश कुमार, चिराग पासवान और चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा है.  चूंकि आगामी 5 माह … Read more

जब भी नीतीश कुमार ने चुप्पी साधी, बिहार की सियासत में हुआ खेल! क्या फिर होने वाला है खेला?

nitish kumar

नीतीश कुमार, बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम, उन्हें पता है कि सियासत के बादल किस ओर बरसने वाले हैं. नीतीश राजनीति के वो धुरंधर हैं​ जिन्होंने 2005 में जब बिहार की कमान संभाली, उसके बाद सरकार बदली लेकिन मुख्यमंत्री की कमान नीतीश के हाथों में ही रही. मौजूदा सत्र में तो नीतीश ने सरकार बनाई बीजेपी के साथ, बाद में राजद के साथ चले गए और फिर से बीजेपी से हाथ मिला लिया और लगातार 9वीं बार सीएम पद की कुर्सी संभाली. अब एक बार फिर से नीतीश ने पासा पलटने के संकेत दिए हैं. सियासी गलियारों में अफवाहों का दौर है कि नीतीश एक बार फिर से … Read more

अब 99 रुपये में मिलेगी किसी भी ब्रांड की शराब! इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने नई शराब नीति की घोषणा की, जिसमें किसी भी ब्रांड की 180 एमएल की शराब की बोतल मिलेगी सिर्फ 99 रुपये में, नायडू का यह कदम उनके चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है,विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने वोटर्स को कम कीमतों पर अच्छी क्वालिटी की शराब देने का किया था वादा, नई नीति के तहत शराब की दुकानों का लाइसेंस अब लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा आवंटित, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और हर किसी को मिल सके समान अवसर, दुकानों को दो साल के लिए दिया जाएगा लाइसेंस और आवेदन शुल्क के … Read more

किंगमेकर बने नीतीश-बाबू की कठपुतली बनने की तैयारी में मोदी सरकार!

pm modi chandrababu naydu and nitish kumar

लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से काफी दूर रह गयी. ऐसे में 16 सांसदों वाली टीडीपी और 12 सीटों वाली जदयू इस वक्त किंगमेकर की भूमिका में है. गलत न होगा कि इन दोनों की 28 सीटों की बदौलत बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने में सफल हो पायी है. चूंकि मोदी सरकार 3.0 की ओर से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 23 जुलाई को बजट पेश करने जा रही है, उस वक्त जदयू प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख एवं आंध्रप्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू अपने अपने प्रदेशों के लिए सौगातें मांगते हुए दिखाई देंगे. सूचना है कि दोनों राज्यों ने 2024 के पहले … Read more

लोकसभा में स्पीकर नहीं, बल्कि इस बात के लिए ऐलान-ए-जंग, हंगामे की तैयारी में विपक्षी खेमा

18th loksabha

18वीं लोकसभा में नई सरकार का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है जो 3 जुलाई तक चलेगा. 9 दिवसीय सत्र में 26 जून से लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. फिलहाला स्पीकर पद का निर्धारण अभी तक नहीं हुआ है लेकिन इस वक्त शोरगुल स्पीकर पद को लेकर नहीं बल्कि किसी दूसरी बात को लेकर हो रहा है. इसके लिए विपक्षी खेमा हंगामा करने की तैयारी में है. विपक्ष ने ये भी कहा है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गयी तो गठबंधन की ओर से स्पीकर के लिए भी उम्मीदवारी जताई जाएगी. हालांकि एनडीए बहुमत में है लेकिन इस समय क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं … Read more

आंध्र प्रदेश की नायडू सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग

nydu

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार में आज मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, मुख्यमंत्री नायडू ने अपने पास रखे गृह, जीडीए, सामान्य प्रशासन एवं सार्वजनिक उद्योग जैसे विभाग, वहीं उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पर्यावरण और विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विभागों का मिला जिम्मा, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने बेटे और मंगलगिरी के विधायक नारा लोकेश को दिया सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग, विधानसभा चुनाव में जीत के बाद तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने 12 जून को ली थी आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, जानिए आंध्र प्रदेश में किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग – मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सामान्य … Read more

सुपरस्टार से डिप्टी सीएम तक का सफर: कौन हैं पवन कल्याण, जिन्हें कहा जा रहा ‘राजनीति में आंधी’

pawan kalyan

सिनेमा जगत और राजनीति का रिश्ता पुराना है. सिनेमा के पर्दे से निकल राजनीति के मंच पर कई एक्टर आए और गए लेकिन हर कोई पवन कल्याण की तरह कामयाब नहीं हुए. इस सफलता के पीछे पवन कल्याण की मेहनत और असफलता से न घबराने की लगन शामिल थी. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे पवन कल्याण ने 10 साल पहले राजनीति में कदम रखा और इतने से समय वे आज आंध्रपद्रेश के उप-मुख्यमंत्री पद पर सुशोभित हो चुके हैं. आंध्रा के विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल करते हुए सदन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.  हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी उनकी राजनीतिक पार्टी … Read more