चंडीगढ़ मुद्दे पर हरियाणा विधानसभा में पक्ष विपक्ष हुआ एकजुट, पंजाब सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव हुआ पास

किसका होगा चंडीगढ़?

Politalks.News/Haryana. चंडीगढ़ को लेकर शुरू हुआ सियासी घमासान ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 1 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुला चंडीगढ़ पर पंजाब का हक होने का प्रस्ताव पास करा लिया. तो वहीं पंजाब सरकार के इस फैसले के खिलाफ हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार आज विधानसभा का विशेष सत्र बुला पंजाब सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आई है. इस दौरान हरियाणा विधानसभा में पंजाब के चंडीगढ़ का पूर्ण अधिकार देने के प्रस्ताव पर चिंता भी जताई गई. आपको बता दें कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है. दोनों राज्यों के बीच … Read more

चंडीगढ़ पर अब हरियाणा लाएगा पंजाब के खिलाफ प्रस्ताव, खट्टर को मिला हुड्डा का साथ तो जाखड़ ने कसा तंज

हरियाणा लाएगा पंजाब के खिलाफ प्रस्ताव

Politalks.News/Punjab/Haryana. चंडीगढ़ को लेकर पंजाब विधानसभा में पास हुए प्रस्ताव के बाद एक नई सियासी सुगबुहाट ने जन्म ले लिया है. पंजाब द्वारा चंडीगढ़ पर अपना हक होने की बात कहना हरियाणा को पसंद नहीं आ रहा है. पंजाब की AAP सरकार ने विधानसभा का स्पेशल सेशन बुला शुक्रवार को चंडीगढ़ का पूर्ण अधिकार पंजाब को देने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया गया. कांग्रेस, अकाली दल(बादल) और बसपा ने इसका समर्थन किया. तो वहीं अब हरियाणा सरकार 5 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र के जरिए इस प्रस्ताव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है. वहीं पंजाब सरकार के इस फैसले को लेकर हरियाणा … Read more

मान ने लिया शाह से पंगा! चंडीगढ़ पर पंजाब ने ठोका दावा, विधानसभा में केन्द्र के खिलाफ प्रस्ताव पास

मान ने लिया शाह से पंगा!

Politalks.News/Punjab. पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने आज विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें केंद्र सरकार (Central government) पर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन में संतुलन को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया. साथ ही चंडीगढ़ (Chandigarh) को तुरंत पंजाब स्थानांतरित करने की मांग की गई. सदन में मुख्यमंत्री मान के प्रस्ताव के अनुसार सौहार्द बनाए रखने और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह सदन एक बार फिर चंडीगढ़ को तत्काल पंजाब को हस्तांतरित करने के मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की सिफारिश करता है. ‘चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है’ सीएम भगवंत मान ने कहा कि ‘चंडीगढ़ पर … Read more

सियासी चर्चा-पंजाब और उत्तराखंड में आप की दोहरी रणनीति, एक तरफ जनता की पसंद का ‘दूल्हा’ दूसरी तरफ…

पंजाब और उत्तराखंड में केजरीवाल के दोहरे मापदंड!

Politalks.News/PunjabAssemblyElection. पंजाब चुनाव का घमासान तेज होता जा रहा है. मतदान से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान करने जा रही है. बताया गया है कि मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल  (Arvind Kejriwal) खुद चंडीगढ़ (Chandigarh) में इसका ऐलान करने जा रहे हैं. मंगलवार 18 जनवरी की दोपहर तक इसका ऐलान कर दिया जाएगा. पार्टी ने पहले ही ये बात साफ कर दी थी कि चुनाव में उतरने से पहले जनता के सामने मुख्यमंत्री का चेहरा लाया जाएगा. बात अगर मुख्यमंत्री उम्मीदवार की करें तो पार्टी पंजाब (Punjab) के लिए भगवंत मान को सीएम फेस बना सकती है. पार्टी में सीएम चेहरे … Read more