ओम बिरला ने कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट का किया शुभारंभ, बोले- अब पर्यटन को लगेंगे पंख

om birla

कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाड़ौती ट्रैवल मार्ट का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, होटल व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने हाड़ौती की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के प्रयासों की सराहना की. ओम बिरला ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र किलों, बावड़ियों, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक आस्था स्थलों से समृद्ध है. चंबल अपने आप में एक प्रमुख आकर्षण है, जहां जल और जंगल का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. रिवरफ्रंट, चंबल सफारी, बून्दी का तारागढ़, ऐतिहासिक किले और … Read more