चंपई सोरेन की जीवनी | Champai Soren Biography in Hindi

champai soren biography in hindi

Champai Soren Latest News – चंपई सोरेन को झारखंड का टाइगर कहा जाता है क्योकि उन्होंने नब्बे के दशक में झारखंड राज्य निर्माण के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया था. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद वो 2024 में कुछ महीनो के लिए राज्य का मुख्यमंत्री भी रह चुके है. चंपई सोरेन झारखंड के सातवें मुख्यमंत्री और वर्तमान में सरायकेला विधानसभा से विधायक है. झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपनी राजनीति को बुलंदी पर ले जाने वाले चंपई ने इसी वर्ष पार्टी को अलविदा कर दिया और बीजेपी में शामिल हो गए. इस बार जब झारखंड विधानसभा चुनाव हो रहे है तब चंपई सोरेन फिर से झारखंड के सरायकेला … Read more

Year Ender 2024: मुडा भूमि घोटाला रहा चर्चा में, मनीष सिसोदिया को मिली राहत

politics

साल 2024 के सियासी कैलेंडर के 8वें पार्ट में हम लेकर आए हैं अगस्त माह का राजनीतिक हिसाब-किताब, जिसमें उन सभी बड़े सियासी घटनाक्रमों को शामिल किया है, जिन्होंने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला है. इस महीने कुछ बड़े घटनाक्रम हुए, जो देशभर में चर्चा का विषय रहा. इस महीने चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन का हाथ छोड़ बीजेपी की छत्रछाया में चले गए, जो चौंकाने वाला निर्णय रहा. दिल्ली शराब नीति में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को भी बड़ी राहत मिली. उन्हें सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक साल से अधिक समय तक जेल में बंद रहने के बाद जमानत मिली. अन्य कई अन्य घटनाक्रमों ने … Read more

Year Ender 2024: चंपई का इस्तीफा और सोरेन का सीएम बनना रहा चर्चा का विषय

year ender 2024

साल 2024 के सियासी कैलेंडर के 7वें पार्ट में हम लेकर आए हैं जुलाई माह का राजनीतिक हिसाब-किताब, जिसमें उन सभी बड़े सियासी घटनाक्रमों को शामिल किया है, जिन्होंने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला है. इस महीने झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन देशभर में चर्चा का विषय रहा. जेल से रिहा हुए हेमंत सोरेन ने तीसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली. इससे पहले चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया. अन्य घटनाक्रम के लिए आगे चलते हैं आगे.. अवैध जमीन घोटाले में​ गिरफ्तार हुए हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आते ही चंपई सोरेन को उनकी इच्छा के विपरीत मुख्यमंत्री पद से हटा … Read more

Year Ender 2024: चंपई बने सीएम, अल्पमत में आने वाली थी हिमाचल की सुक्खू सरकार

big news

साल 2024 के सियासी कैलेंडर के दूसरे पार्ट में हम लेकर आए हैं फरवरी माह का राजनीतिक हिसाब-किताब, जिसमें उन सभी बड़े सियासी घटनाक्रमों को शामिल किया है, जिन्होंने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला है. झारखंड और हिमाचल की राजनीति इसमें सबसे बड़े राजनीतिक मुद्दे बने. आइए जानते हैं.. झारखंड को मिला नया मुखिया साल 2024 में फरवरी माह की शुरुआत में झारखंड की राजनीति सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने. उनके साथ दो और मंत्रियों ने भी शपथ ली. अवैध जमीन घोटाले में फंसे हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ये फैसला लिया गया. चंपई को … Read more

महाराष्ट्र में बीजेपी ने किया भारी खेल तो झारखंड में क्यों हुई फेल?

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को महाविकास अघाड़ी और यूं कहें कि इंडिया गठबंधन पर भारी जीत हासिल हुई. 288 में से बीजेपी को 149 में से 132 और महायुति को 234 सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल हुआ. यह जनादेश महाराष्ट्र में बीजेपी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. वहीं 80 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटें जीतीं (पिछले चुनाव से 9 सीटें ज्यादा) और 44.3% वोट हासिल किए, जो पिछले चुनावों की तुलना में 9% ज्यादा हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को केवल 24 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. राज्य के आदिवासी क्षेत्र में तो बीजेपी केवल एक सीट पर ‘कमल’ … Read more

क्या ‘टाइगर’ के बीजेपी में जाने से झारखंड चुनावों पर पड़ेगा असर?

jharkhand politics

Jharkhand Election: झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. कुल 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा जबकि 20 नवंबर को दूसरे फेज़ के लिए वोटिंग होगी. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. चुनावों से ऐन वक्त पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने से न केवल सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की मुश्किलें बढ़ गयी है, चुनावों के समीकरणों पर भी असर पड़ना निश्चित माना जा रहा है. अनुमान ये भी है कि अगले कुछ दिनों में चंपई समर्थित कुछ विधायक भी बीजेपी के खेमे की ओर रुख कर सकते हैं. … Read more

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज रांची में हजारों समर्थकों की मौजूदगी में थामेंगे भाजपा का दामन

champai soren

झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज रांची में थामेंगे भाजपा का दामन, हजारों समर्थकों के साथ दोपहर 2 बजे भाजपा में होंगे शामिल, रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित होगा समारोह, झारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी रहेंगे मौजूद, चंपई सोरेन ने 28 अगस्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया था इस्तीफ़ा, सोरेन ने JMM पर लगाए थे जासूसी के आरोप, 2 फरवरी 2023 को चंपई सोरेन बने थे झारखंड के मुख्यमंत्री, हालांकि हेमंत सोरेन की जमानत के बाद छोड़ना पड़ा था मुख्यमंत्री पद, … Read more

कहीं चंपई सोरेन की आड़ में ऑपरेशन लोट्स को तो नहीं दिया जा रहा था अंजाम?

jharkhand politics

Jharkhand Politics: देश की राजनीति में इस वक्त केवल एक ही नाम है – चंपई सोरेन. जनता के समक्ष तीन विकल्प रखने के बाद अब झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने बीजेपी के साथ न जाते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है. चंपई के साथ दिल्ली गए तीनों विधायक भी वापिस लौट आए हैं. अब सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है कि चंपई के बहाने झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन लोट्स चलाने की साजिश तो नहीं रच दी थी, जो फिलहाल फेल हो गया है. कहा ये भी जा रहा है कि चंपई को सीएम पद से हटाते ही इस सीक्रेट प्लान का पता … Read more

सोरेन ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, देखें पूरी खबर

jharkhand news

झारखंड की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो आर्टि में हुई बड़ी टूट, सीएम हेमंत सोरेन का चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाना पड़ा भारी, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले चंपाई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, हेमंत सोरेन से बगावत के बाद चंपई सोरेन ने लिया बड़ा फैसला, हालांकि उन्होंने अभी तक नहीं बताया है कि उनकी पार्टी का क्या नाम होगा, पूर्व सीएम ने कहा- मैं राजनीति से नहीं लूंगा संन्यास, मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त, मैं रिटायर नहीं होऊंगा, मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई … Read more

एनडीए में आपका स्वागत है… चंपई सोरेन के लिए मांझी की पोस्ट

champai soren

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान, एनडीए में चंपई का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- एनडीए परिवार में आपका स्वागत है चंपई दा, चंपई को बताया जोहार टाइगर, इससे पहले चंपई ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी पर लगाए थे एक तरफा आदेश पारित करने के आरोप, पार्टी में अपमान एवं तिरस्कार के बाद स्वयं के पास बताए थे तीन विकल्प, वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने लगाया था बागियों पर पैसे लेने का आरोप, चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हुई फिर से तेज, … Read more