डकैत की धमकी से गरमाई चंबल की सियासत, आमने-सामने हुए कांग्रेस-भाजपा नेता, दीं जा रहीं चुनौतियां
Poltalks.News/Rajasthan. डकैत जगन गुर्जर (Jagan Gurjar) के दो धमकी भरे वीडियो सामने आने के बाद बाद पूरी चंबल बेल्ट (Chambal Belt) में सियासी घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जहां पुलिस लगातार फरार चल रहे डकैत जगन गुर्जर पर शिकंजा कस रही है तो दूसरी तरफ सियासत भी अपने चरम पर है. इस घमासान की शुरुआत हुई थी धौलपुर (Dholpur) के बाड़ी से विधायक गिर्राज मलिंगा (Giriraj Sing Malinga) और डकैत जगन गुर्जर के आमने सामने होने से लेकिन अब बात कांग्रेस-भाजपा पर आ गई है. डकैत की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा के घर मध्यप्रदेश के दिमनी और सुमावली विधायक पहुंचे और पंचायत की. … Read more