किरोड़ी के नेतृत्व में CHA का धरना जारी, वार्ता विफल होने पर मीणा ने दी गहलोत सरकार को ये चेतावनी

'मुखिया जी किसी गलतफहमी में मत रहना

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. कोरोनाकाल के दौरान अस्थाई रूप से भर्ती किए गए 28000 कोविड स्वास्थ्य सहायकों (CHA) का गुस्सा एक बार फिर फुट गया है. पिछले 6 महीने से नौकरी बहाली की मांग को लेकर सरकार को लेकर आंदोलन कर रहे कोविड सहायकों की ओर से दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का समर्थन मिलने के बाद सोमवार को सुबह 11:00 बजे से अजमेर रोड महापुरा महापड़ाव डाला गया. इसमें प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में सीएचए कर्मी शामिल हुए और इस महापड़ाव को ने अपना समर्थन दिया. दिन में लगभग 12 बजे सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरनास्थल महापुरा, भांकरोटा पहुंचे और महापड़ाव की सम्बोधित किया. इसके बाद … Read more

नागौर जिले में कई सड़क परियोजनाओं के विकास के लिए सांसद बेनीवाल ने गडकरी को भेजे प्रस्ताव

सांसद बेनीवाल ने गडकरी को भेजे प्रस्ताव

Politalks.News/HanumanBeniwal. शुक्रवार को नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने अपने जयपुर स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अधिकारियों से चर्चा भी की. सांसद बेनीवाल ने अपने आवास पर राष्ट्रीय राजमार्ग के नागौर खंड के अधिशासी अभियंता राहुल पंवार के साथ विजय वल्लभ चौक से मुंडवा चौराहा होते हुए मानासर तक फोर लेन सड़क बनाने को लेकर जानकारी साझा की. वहीं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी को विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर प्रस्ताव भी भेजे. शनिवार को सांसद बेनीवाल जयपुर में काफी लंबे समय से धरना दे रहे कोविद स्वास्थ्य सहायकों के धरने में भी … Read more

अपनी जान की बाजी लगाने वाले सीएचए को नौकरी से ना निकाले सरकार, नहीं तो होगा उग्र प्रदर्शन- किरोड़ी

कोविड स्वास्थ्य सहायकों को मिला बाबा का साथ

Politalks.News/CHAProtest. प्रदेश भर के 25 हजार कोविड स्वास्थ्य सहायकों का धरना बीते कई दिनों से जारी है. 1 अप्रैल से बेरोजगार हुए कार्मिक जयपुर के शहीद स्मारक पर आंदोलनरत हैं. CHA के इस धरने में बेरोजगारों युवाओं की संख्या में दिन ब दिन लगातार वृद्धि हो रही है. रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इन कोविड स्वास्थ्य सहायकों को आज बीजेपी के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का साथ मिला. सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आज शहीद स्मारक पहुंच सांकेतिक धरना दिया. साथ ही बाबा ने आगे भी कोविड स्वास्थ्य सहायकों के धरने में शामिल होने की बात कही. इस दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा … Read more