कोविड स्वास्थ्य सहायक सुसाइड मामले में गरमाई सियासत, BJP ने की मांग, पूनियां-राठौड़ ने बोला हमला

img 20220530 wa0129

Politalks.News/Rajasthan/CHA. राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर पिछले लगभग दो महीनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे बेरोजगार कोविड स्वास्थ्य सहायकों के मामले पर प्रदेश की सियासत उस समय भड़क गई जब अलवर के लक्ष्मणगढ़ के हरसाना गांव के रहने वाले एक कोविड स्वास्थ्य सहायक खेमचंद मीणा के आत्महत्या करने पर परिजनों ने वेतन नहीं मिलने और आर्थिक तंगी को कारण बताया. CHA खेमचंद मीणा सुसाइड की खबर मिलते ही बीजेपी को गहलोत सरकार के खिलाफ एक और बड़ा मामला हाथ लग गया. मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. दरअसल, अलवर के लक्ष्मणगढ़ के हरसाना … Read more

लोकतंत्र में पत्रकारों पर हमला निंदनीय, CHA के धरने को जबरन हटाना अलोकतांत्रिक- सांसद बेनीवाल

img 20220525 wa0280

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. प्रदेश की राजधानी जयपुर कालवाड़ क्षेत्र में बुधवार को पत्रकार कमल देगड़ा, विवेक सिंह जादौन व रामनिवास पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है. मामले को लेकर सांसद बेनीवाल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक व जयपुर पुलिस कमिश्नर से दूरभाष पर वार्ता करके हमले में संलिप्त सभी आरोपियों व घटना के साजिशकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है. यही नहीं सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग व पार्टी के पदाधिकारियों को घायल पत्रकारों से मिलने चिरायु अस्पताल भी भेजा. विधायक गर्ग ने … Read more

सांसद बेनीवाल की जनसुनवाई में उमड़ा सैलाब, कोविड स्वास्थ्य सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

सांसद बेनीवाल की जनसुनवाई

Politalks.News/HanumanBeniwal. मंगलवार को नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने नागौर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की. सांसद बेनीवाल की जनसुनवाई में नागौर सहित कई जिलों के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे जिस पर सांसद ने प्रत्येक आगंतुक से मुलाकात करके विस्तृत रूप से सभी की समस्याओं को सुना. वहीं जयपुर में पिछले 12 दिनों से चल रहे कोविड स्वास्थ्य सहायको (CHA) के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की व जयपुर में चल रहे धरने को लेकर सांसद को अवगत करवाया. CHA मुद्दे को लेकर सांसद बेनीवाल ने कहा कि, ‘सरकार तत्काल अपने निर्णय को वापस लेते हुए इन संविदा कार्मिको की मांगों … Read more