सेवा तीर्थ कैम्पस में शुरू होगा PMO, प्रधानमंत्री आवास भी इसी कैम्पस में शिफ्ट होगा

pm

आज़ादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदल रहा है. मकर संक्रांति के मौके पर PMO साउथ ब्लॉक रायसीना हिल्स से नए सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट होगा, जो सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है. नई व्यवस्था में PMO सेवा तीर्थ-1 भवन में काम करेगा, जबकि कैबिनेट सचिवालय सेवा तीर्थ-2 और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय सेवा तीर्थ-3 भवन में होगा. साउथ और नॉर्थ ब्लॉक को खाली कर वहां ‘युगे युगीन भारत नेशनल म्यूजियम’ बनाया जाएगा. सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासन को आधुनिक बनाने और भारतीय मूल्यों के अनुसार काम करने की दिशा में एक अहम कदम है. प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद … Read more

नए संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ को लेकर उठे सवाल, कांग्रेस ने बताया राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान तो..

राष्ट्रीय प्रतीक पर सियासी बवाल

Politalks.News/Bharat/AshokStambh. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर स्थापित होने वाले राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया. लेकिन पीएम मोदी द्वारा किए गए राष्ट्रीय प्रतीक के अनावरण की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही इसकी बनावट को लेकर विवाद शुरू हो गया है. जानकारों ने इस नए अशोक स्तंभ के चारों शेरों में में उस तरह की सुघड़ता, पूर्णता और आकर्षण का अभाव बताया है जो मूल सारनाथ के अशोक स्तंभ के शेरों में है. इस मुद्दे ने देश के सोशल मीडिया के साथ-साथ विपक्ष में एक नई बहस छेड़ दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे भारत … Read more

CM गहलोत की ‘माननीयों’ को लग्जरी सौगात, 11 अगस्त को होगा प्रदेश के ‘सेंट्रल विस्टा’ का शिलान्यास

राजस्थान के 'सेंट्रल विस्टा' का 11 अगस्त को होगा शिलान्यास

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायकों का पूरा ध्यान रखते हैं ये बात सभी जानते हैं. अब वो चाहे कांग्रेस के विधायक या भाजपा के विधायक. बीजेपी तो सीएम गहलोत पर ये आरोप लगाते ही रहते हैं कि राजस्थान में गहलोत के समर्थक विधायक तो खुद को सीएम समझते हैं. अब सीएम गहलोत राजस्थान के सभी विधायकों को बड़ी सौगात देने वाले हैं. जयपुर में विधानसभा के पास विधायकों के लिए बनाए जाने वाले मल्टी स्टोरी फ्लैट्स के प्रोजेक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11 अगस्त को कर सकते हैं. इस बहुप्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में बनने वाले हर सुपर लग्जरी फ्लैट का साइज 3200 वर्गफीट होगा, जिसमें 4 बेडरूम सेट … Read more

जल्द बुलाया जा सकता है संसद का मानसून सत्र- ओम बिरला, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर दिया ये बड़ा बयान

403462 om birla

Politalks.News/Bharat. कमजोर पड़ चुकी कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए अब संसद के मानसून सत्र के जुलाई के दूसरे हफ्ते में बुलाए जाने के सम्भावना तेज हो गई है. 17वीं लोकसभा के 2 साल पूरे होने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मानसून सत्र बुलाने के संकेत देते हुए कहा, ‘मैं खुद सत्र बुलाने के पक्ष में हूं. कोरोना के पीक टाइम में भी सत्र बुलाया था. अभी कोरोना कमजोर जरूर पड़ा है लेकिन पूरी तरह गया नहीं है, पूरी सजगता और सावधानी बरतनी होगी.’ सूत्रों की मानें तो चर्चा यह है कि 15 जुलाई से 13 अगस्त के बीच मानसून सत्र बुलाया जा सकता है. मीडिया को सम्बोधित … Read more