पशुपालन मंत्री को नहीं पता क्यों बनाया गया ऊंट को राज्य पशु! माना- हाल खराब, जल्द करेंगे बदलाव
Politalks.News/Rajasthan. गहलोत सरकार के पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में राज्य पशु ऊंट के संदर्भ में एक हैरान कर देने वाला जवाब दिया. प्रदेश में ऊंट को राज्य पशु का दर्जा दिए जाने के सवाल पर चर्चा के दौरान कटारिया ने कहा कि, ‘ऊंट को राज्य पशु का दर्जा क्यों दिया गया है और इसके क्या फायदे हैं इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है’. कटारिया ने कहा कि, ‘जब साल 2015 में इसी सदन ने अधिनियम बनाकर ऊंट को राज्य पशु घोषित किया था तब मैं यहां मौजूद नहीं था’. कटारिया के इस बयान पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है … Read more