व्यक्ति विशेष को देने के लिए फायदा, राज्य को पहुंचाया राजस्व नुकसान- लोढा ने उठाए ब्यूरोक्रेसी पर सवाल

img 20230215 wa0071

Sanyam Lodha Raised the Question in the Assembly. मुख्यमंत्री के सलाहकार और सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा जहां एक ओर सही नीतियों पर गहलोत सरकार के लिए सदन में विपक्ष से भिड़ने में पीछे नहीं हटते तो वहीं गलत नीतियों पर समर्थित सरकार के खिलाफ ही सवाल उठाने में भी नहीं झिझकते. कई मुद्दों पर सरकार को चेता चुके संयम लोढा ने बीते रोज मंगलवार को प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी पर सवाल उठाते हुए विधानसभा में वर्ष 2022-23, वर्ष 2023-24 जारी आबकारी नीति की शर्तों में मॉडल शॉप के आवंटन के मामले में बिना आबकारी मंत्री की अनुमति के तत्कालीन आबकारी आयुक्त द्वारा संशोधन कर व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने … Read more

छाया जोशी का मोदी पुराण, श्रीराम बता किया PM का गुणगान, संस्कारो की बात कर राहुल पर छोड़े शब्द बाण

img 20230207 wa0371

संसद के बजट सत्र के दौरान अडाणी के मुद्दे को लेकर जारी हंगामे के बीच चितौड़गढ़ से बीजेपी सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में दिया बड़ा बयान, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीपी जोशी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तुलना माता शबरी और पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से कर सियासी गलियारों में बटोरी सुर्खियां, यही नहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सीपी जोशी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना भी, जोशी ने कहा- ‘आज हम अगर संयुक्त सत्र की बात करें तो आदरणीय राष्ट्रपति महोदय जब संसद में कर रही थीं प्रवेश, तो जैसे त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के … Read more

लगातार दूसरे बजट सत्र की पेपरलीक कांड पर हंगामे से शुरुआत, गहलोत बोले- BJP की निकल जाती हवा…

राजस्थान की 15वीं विधानसभा के आखिरी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत

Uproar Start of Budget Session 2023-24 of Rajasthan Vidhansabha. राजस्थान की 15वीं विधानसभा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तीसरे कार्यकाल के आखिरी बजट सत्र की सोमवार से हंगामेदार शुरुआत हुई. सत्र की शुरुआत में राज्यपाल कलराज मिश्र ने जैसे ही अभिभाषण पढ़ना शुरू किया तो विपक्ष ने पेपरलीक मामले को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. भाजपा और आरएलपी विधायकों ने इतना हंगामा किया कि राज्यपाल अभिभाषण को पूरा नहीं पढ़ सके और अभिभाषण बीच में छोड़ उठकर चले गए. दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा तो स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने आरएलपी के तीन विधायकों को एक दिन के लिए सदन से निष्कासित कर … Read more

सियासी तनातनी के बीच गहलोत सरकार का बजट सत्र कल से, प्रदेश को मिलेगी 6 नए जिलों की सौगात!

img 20230121 wa0337

Rajasthan Assembly Budget Session 2023-24. राजस्थान की 15वीं विधानसभा और गहलोत सरकार के तीसरे कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र कल यानी 23 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी 8 फरवरी को अपना अंतिम बजट पेश करने जा रहे हैं. वहीं एक और जहां बीते सप्ताह कांग्रेस की आंतरिक खींचतान के चलते खुलकर शुरू हुई छींटाकशी वाली बयानबाजी के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है, तो वहीं बजट सत्र से पहले सत्ताधारी पार्टी के विधायकों द्वारा शुरू की गई जिला पॉलिटिक्स ने सीएम गहलोत की चिंता की लकीरें बढ़ा रखी हैं. चूंकि यह चुनावी साल है, ऐसे में कांग्रेस नेताओं एवं विधायकों की … Read more