यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा 6.15 लाख करोड़ का बजट पेश किया योगी 2.0 सरकार ने, जानिए सब कुछ

6.15 लाख करोड़ का बजट पेश किया योगी 2.0 सरकार ने

Politalks.News/UP/Budget2022. उत्तरप्रदेश की योगी 2.0 सरकार के कार्यकाल का पहला बजट आज यानी गुरुवार को विधानसभा में पेश किया गया. बताया जा रहा है कि यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपये का बजट योगी सरकार ने पेश किया है. बजट में 39 हजार 181 करोड़ 10 लाख रुपये की नई योजनाएं सम्मिलित है. योगी सरकार के इस ऐतिहासिक बजट में कई चुनावी वादों को पूरा किया गया है. सरकार ने मुफ्त राशन योजना को जारी रखने की घोषणा करते हुए उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 मुफ्त गैस सिलेंडर देने का बड़ा एलान किया है. योगी सरकार में वित्त मंत्री … Read more

नागौर की मांगों को बजट बहस के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करें पूरा- बेनीवाल ने रखी मांग

बेनीवाल ने की सीएम गहलोत से विशेष मांग

Politalks.News/RajasthanBudget2022. 23 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट 2022-23 पेश कर चुके हैं. इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली बार कृषि बजट भी अलग से सदन में पेश किया. राजस्थान विधानसभा में फिलहाल बजट पर चर्चा चल रही है तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल विधानसभा में जवाब देंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को कुछ और सौगाते भी दे सकते हैं. अब इसे लेकर RLP मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नागौर जिले की प्रमुख मांगो को पूरा करने का आह्वाहन किया है. इसके साथ ही सांसद बेनीवाल ने आज अपने जन्मदिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा साथी … Read more

बजट सत्र के आगाज पर बोले पीएम- सांसद खुले मन से करें चर्चा, वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

sansad budget satr copy

Politalks.News/Budget_2022. महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ आज सोमवार 31 जनवरी से संसद के बजट सत्र का आगाज हो गया है.  राष्ट्रपति के संबोधन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश किया. आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के मुताबिक, अगले फाइनेंशियल इयर में 8 से 8.5% ग्रोथ का अनुमान जताया जा रहा है. लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा के बाद इकोनॉमिक सर्वे को राज्यसभा में पेश किया जाएगा. करीब 3.30 बजे इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि, ‘आर्थिक सर्वे मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार के कामकाज … Read more