व्यापारी पर IT रेड के बाद कांग्रेस ने लिखा- ये मुलाकात इक बहाना है, प्यार का… तो BJP ने किया पलटवार

'ये मुलाकात इक बहाना है, प्यार का...'

Politalks.News/Chattisgarh. आईटी की रेड और चिटफंड कंपनियों में 6 हजार करोड़ के घोटालों को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों ने इसे लेकर एकदूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. आयकर विभाग की कार्रवाई में 200 करोड़ रुपये के बेनामी लेन-देन, 9.50 करोड़ रुपये कैश और 5 करोड़ की गोल्ड व ज्वेलरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की भूपेश सरकार पर हमलावर है. जिन कारोबारियों व अफसर के घरों व दफ्तरों में छापा पड़ा उन्हें कांग्रेस पार्टी के नेताओं का करीबी बता रहे हैं. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने एक कारोबारी जिसके घर छापा पड़ा है उसकी सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं … Read more

राहुल से ED की पूछताछ जारी तो हिरासत में लिए गए कई दिग्गज, बीजेपी ने बताया कांग्रेस का जश्न

राहुल से ED की पूछताछ जारी

Politalks.News/RahulGandhi. नेशनल हेराल्ड केस में कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर देश की सियासत गर्म है. नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ईडी दफ्तर में पूछताछ की जा रही है. एक तरफ जहां कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर उतरकर मार्च किया तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है. वहीं करीब सवा तीन घंटे तक चली पहले चरण की पूछताछ के बाद राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे के लंच ब्रेक के लिए बाहर निकले. इस दौरान राहुल ने सर गंगाराम अस्पताल पहुंच सोनिया गांधी से भी मुलाकात की और वापस पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंच गए. वहीं पूछताछ से … Read more

बार बालाओं के साथ छेड़खानी करते नेताओं के वायरल वीडियो पर भड़के यूजर्स- नीचता की भी हद होती है

768 512 15500333 thumbnail 3x2 dance

Politalks.News/BiharPolitics. बिहार के नेताओं की अक्सर ऐसी तस्वीर और वीडियो सामने आते रहते हैं, जो किरकिरी का कारण बन जाते हैं. इसी कड़ी में अब एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भाजपा और जदयू के नेता डांस कर रही बार बालाओं पर नोटों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं. यही नहीं उनमें से एक नेता तो उत्तेजित होकर उन बालाओं के साथ छेड़खानी करने की भी कोशिश करते हैं. हालांकि वायरल वीडियो को लेकर अभी तक दोनों नेताओं का कोई बयान सामने नहीं आया है. न ही वे किसी का फोन उठा रहे हैं और … Read more