सिंहदेव को बनाकर ढाल भाजपा करेगी वार, बघेल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी बीजेपी

सिंहदेव को बनाकर ढाल भाजपा करेगी वार

Politalks.News/Chattisgarh. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में संग्राम शुरू हो चूका है. पहले तो कैसे जैसे कर के इस संग्राम को शांत करा लिया गया लेकिन अब ये शांति की जगह आक्रोश की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर टीएस सिंहदेव के इर्द गिर्द घूमने लगी है. भूपेश मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग से इस्तीफा देने के बाद विपक्ष को बैठे बिठाये एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है. अब विपक्ष मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाकर भूपेश बघेल से इस्तीफा मांगने की तैयारी कर रहा है. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस … Read more

कन्हैया के परिजनों की मदद और हिंदुत्व की आवाज उठाने पर किरोड़ी मीणा को पत्र भेजकर दी धमकी

किरोड़ी लाल मीणा को मिली जान से मारने की धमकी

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. हाल ही में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर कथित आतंकवादी संगठन से जुड़े दो लोगों ने उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी थी. हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े करीब करीब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और NIA इसकी जांच में जुटी है, लेकिन इस तरह के हत्यारों के हौसले अभी टूटे नहीं हैं. इसी मामले को लेकर अब बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को पत्र लिखकर धमकी देने का दुस्साहस किया गया है. जिस पर सांसद किरोडी मीणा ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृह … Read more

आम आदमी को आज से महंगाई का झटका, राहुल-वरुण-प्रियंका गांधी, गहलोत सहित दिग्गजों ने खोला मोर्चा

‘GST = ‘गयी सारी तनख़्वाह’

Politalks.News/NewDelhi. देश भर में बढ़ती महंगाई के बीच आज से आम आदमी के ऊपर दोहरी मार होना शुरू हो गई है. आज से आटा, पनीर और दही जैसे पहले से पैक, लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू हो गया है. ऐसे में अब डिब्बा या पैकेटबंद और लेबल वाले मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे महंगे हो गए है. अभी तक कुछ खान-पान की चीजें जीएसटी मुक्त रखी गई थी. अब सिर्फ खुले में बिकने वाले बिना ब्रांड वाले उत्पादों पर ही जीएसटी छूट जारी रहेगी. केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का विपक्ष … Read more

अखिलेश मिले तो वाह और हम जाएं तो कैरेक्टर ढीला, अब नहीं चलेगा यह, मायावती से होगी बात- राजभर

rajbhar on akhilesh copy

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद से सपा गठबंधन में आई दरार अब रह रह कर बढ़ती ही जा रही है. उपचुनावों की हार के बाद से ही गठबंधन में शामिल कई नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हालांकि सिर्फ एक दल महान दल के अलावा विधानसभा चुनाव में साथ आये सभी दल समाजवादी पार्टी के साथ हैं लेकिन उनके लिए भी अब लंबे समय तक टिक पाना असंभव सा लगने लगा है. उपचुनाव के बाद आज हो रहे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गठबंधन में खींचतान अब और भी ज्यादा खुलकर सामने आ चुकी है. कई मौकों पर सपा प्रमुख अखिलेश … Read more

पटेल ने रची थी गुजरात सरकार गिराने की साजिश- BJP के आरोपों पर भड़की कांग्रेस ने दिया ये जवाब

'पटेल ने रची थी गुजरात सरकार गिराने की साजिश'

Politalks.News/Gujarat/TeestaSetalvad. 2002 के गुजरात दंगों में भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीनचिट मिल गई हो लेकिन इस मामले को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है. इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट की टिपण्णी के बाद गुजरात दंगों में सामजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के रोल की जांच कर रही SIT ने अहमदाबाद सेशन कोर्ट में दाखिल हलफनामे में यह दावा किया है कि सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को 2002 में गुजरात सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस से फंड मिला था. यही नहीं इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सीतलवाड़ ने सोनिया गांधी के सचिव रहे अहमद पटेल से 30 लाख रुपए लिए थे. SIT … Read more

संसद परिसर में धरना प्रदर्शन पर भी लगी रोक, बोली कांग्रेस- कल कहोगे भगवा कपड़े पहनकर आओ

संसद परिसर में धरना प्रदर्शन पर भी लगी रोक

Politalks.News/Delhi. गुरूवार को जहां संसद के मानसून सत्र से पहले जारी की गई अमर्यादित शब्दों की सूची जारी होने पर मचा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब एक और नया आदेश जारी हो गया है. गुरूवार देश शाम को एक नया आदेश जारी हुआ है जिसके अनुसार अब संसद भवन परिसर में अब प्रदर्शन, धरना, भूख हड़ताल आयोजित नहीं किए जा सकते हैं. सचिवालय की ओर से इसके लिए एक परिपत्र भी जारी किया गया है. संसद के सेक्रेट्री जनरल के नए आदेश के अनुसार, संसद सदस्य किसी भी धरने या हड़ताल के लिए अब इस परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं. इस आदेश के सामने आने … Read more

RSS की तरह PFI में दी जाती है ट्रेनिंग- पटना SSP के बयान पर भड़की BJP तो RJD उतरी बचाव में

पटना SSP के बयान पर भड़की BJP

Politalks.News/Bihar/RSS/BJP. बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित करते हुए गुरुवार को एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. जिसके तहत बिहार पुलिस ने चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना पीएफआई (PFI) से कर दी. ढिल्लो ने कहा, ‘जिस तरह आरएसएस की शाखा में शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है, वैसे ही पीएफआई में भी फीजिकल ट्रेनिंग और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही थी.’ पटना एसएसपी के इस बयान के बाद बिहार सहित … Read more

खींचतान मिटाकर एकता का संदेश या पायलट को बड़ी जिम्मेदारी का संकेत, आखिर क्या है राहुल के मन में?

img 20220713 wa0167

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot/Pilot. राजस्थान में ठीक दो साल पहले 2020 के जुलाई के महीने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज होकर दिखाए गए बागी तेवर के चलते पायलट को अपने पदों से हटाया गया था और उसके बाद से अभी तक सचिन पायलट को प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. लेकिन पिछले एक महीने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दो बार इस बात का बड़ा इशारा दिया है कि आने वाले समय में सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश में दी जा सकती है. दिल्ली एआईसीसी के ऑफिस में हुए कांग्रेसियों के सत्याग्रह कार्यक्रम में सचिन पायलट के धैर्य की तारीफ कर … Read more

भर्ती परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए केरल और तमिलनाडु मॉडल का किया जाएगा अध्ययन- गहलोत

fb img 1657679801060

Politalks.News/AshokGehlot. मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में एक के बाद एक हो रहे पेपर लीक मामलों से निजात पाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है. युवाओं के भविष्य को धयान में रखते हुए सीएम गहलोत ने जस्टिस व्यास समिति का गठन ही किया था. इस कमेटी ने आज मुख्यमंत्री निवास पर भर्ती परीक्षा प्रक्रियाओं में सुधारात्मक सुझाव देने के लिए बनाई गई अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने प्रस्तुत की. रिपोर्ट के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ‘राज्य में भर्ती परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए केरल और तमिलनाडु राज्यों की भर्ती परीक्षा के मॉडल का अध्ययन कराया जाएगा.’ वहीं सीएम आवास … Read more

एक ही वर्ग की बढ़ती आबादी पर योगी ने जताई चिंता, गिरिराज बोले- बने कड़ा कानून, सभी धर्मों पर हो लागू

‘एक ही वर्ग की आबादी बढ़ने से बढ़ेगी अराजकता’

Politalks.News/WorldPopulationDay/YogiAdityanath. आज देश के साथ साथ पुरे विश्व में जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है. हालांकि जनसंख्या के सामने आ रहे ये आंकड़े काफी डरावने हैं. आपको बता दें, 11 जुलाई 1987 को पृथ्वी की जनसंख्या 5 अरब पहुंच गई थी और इस विशेष दिन पर 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की परिषद ने जनसंख्या के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में नामित किया था. इस तरह 11 जुलाई 1990 पहला विश्व जनसंख्या दिवस बना. मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर, 2011 को दुनिया की आबादी 7 अरब तक पहुंच गई और 2030 तक … Read more