राठौड़ को मंत्री बनाकर क्या साबित करना चाहते हैं शिंदे? BJP भी नहीं कर पाई इसका विरोध, आखिर क्यों?

राठौड़ के मंत्री बनने पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Maharashtra. ठीक एक महीने और 9 दिन बाद हुए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार विपक्ष के निशाने पर आ गया है. ऐसे तो पूरी की पूरी शिंदे सरकार ही विपक्ष के निशाने पर है लेकिन एकनाथ शिंदे हैं कि सभी आरोपों को दरकिनार करते हुए बीजेपी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. ठीक ऐसा ही नजारा मंत्रिमंडल विस्तार में भी देखने को मिला. उद्धव ठाकरे ने जिस मंत्री को आत्महत्या से जुड़े मामले में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था और जिस मंत्री की गिरफ्तारी के लिए बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस तत्कालीन सरकार पर दबाव डाल रहे थे उसी नेता को शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री … Read more

किरोड़ी मीणा ने सरकार के इस वादे पर स्थगित किया ऐतिहासिक जयपुर कूच, जल क्रांति का किया आगाज

किरोड़ी लाल मीणा ने किया जल क्रांति का आगाज

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. राजस्थान में 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुकी ERCP को लेकर जमकर सियासी बवाल मचा हुआ है. फिर चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, हर कोई ERCP के बहाने 2023 को साधने में जुटा हुआ है. इस बीच दिग्गज नेता और बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ERCP को लेकर आज ‘जल क्रांति’ आंदोलन का आगाज कर दिया है. दौसा के नांगल प्यारीवास मीणा हाईकोर्ट में हुई विशाल जनसभा के बाद डॉ किरोड़ी ने अपने हजारों समर्थकों वाहनों के भारी लवाजमे के साथ जयपुर कूच किया. हालांकि बाबा किरोड़ी के काफिले को बस्सी के पास जटवाड़ा में रोका दिया गया. … Read more

देश में भाजपा और अधिक मजबूत हुई तो एक दिन जनता से छिन जाएगा वोट देने का अधिकार- अखिलेश

अखिलेश के निशाने पर बीजेपी

Politalks.News/UttarPradesh. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी को फिर से कड़ी करने में लगे हैं. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में बड़ी छलांग लगाई है लेकिन वो प्रदेश की सत्ता काबिज करने में नाकाफी रही. यही नहीं विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी के साथ आए कई सियासी दल भी अब उससे दूर हो गए हैं. ऐसे में अखिलेश यादव पार्टी को फिर से मजबूत करने के साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं. अगस्त क्रांति दिवस पर सपा प्रमुख अखिलेश … Read more

आजादी के ऐतिहासिक पर्व से पहले NDA से आजाद होकर राखी पर जदयू ने RJD से जोड़ा पुराना बंधन

कल 8वी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश

Politalks.News/Bihar. जैसा कि राजनीति के एकमात्र डिजिटल न्यूज़ चैनल ‘पॉलिटॉक्स‘ ने कई बार अपनी खबरों में कहा है कि सियासत चीज ही ऐसी है जनाब कि यहां कब क्या हो जाए, कुछ कह नहीं सकते. राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है, एक दूसरे को गाली देने वाले कब हाथ मिला लें और एक दूसरे को अपनी जान कहने वाले कब अलग हो जाएं ये सब भारत की राजनीति में अब आम हो चला है. देश 15 अगस्त को जहां आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं बिहार की सियासत में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भी एनडीए यानी बीजेपी अलग … Read more

मुफ्त शिक्षा, इलाज, बिजली-पानी को फ्री की रेवड़ी कहने वाले हैं देश के गद्दार- केजरीवाल के निशाने पर BJP

‘10 लाख करोड़ कर्ज माफ करने वालों को करो देशद्रोही घोषित’

Politalks.News/Delhi. इन दिनों देश में मुफ्त की रेवड़ियों को लेकर सियासत चरम पर है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी और बीजेपी मुख्य रूप से इस मसले को लेकर आमने सामने है. यहीं नहीं रेवड़ी कल्चर को ख़त्म करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र सरकार से जवाब मांग चूका है. अब तक केंद्र सरकार की तरफ से इससे जुड़ा कोई जवाब सामने नहीं आया है लेकिन मुफ्त की रेवड़ी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जमकर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि, ‘आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमें … Read more

संसद में गूंजा BJP सांसद पर हमले का मामला, बोलीं जसकौर- गहलोत सरकार को नहीं है बेटियों की परवाह

कोली पर हमले को लेकर सदन में गरजीं जसकौर

Politalks.News/Rajasthan. भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर रविवार देर रात हुए कथित हमले के बाद से प्रदेश की सियासत गर्म है. बीजेपी जहां पहले से ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर है, वहीं सांसद कौली पर खनन माफिया की तरफ से हुए हमले की गूंज सोमवार को संसद तक सुनाई दी. दौसा सांसद जसकौर मीणा ने आज लोकसभा में राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. सांसद मीणा ने आरोप लगाया कि, ‘कांग्रेस शासित राजस्थान में स्थिति भयावह है और कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है. खनन माफियाओं को पूरी छूट दी हुई है, यहां तक कि जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं.’ वहीं … Read more

खाटूश्याम हादसे के आश्रितों को 25 लाख व सरकारी नौकरी, मंदिर कमेटी के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा- बेनीवाल

खाटूश्यामजी दुखांतिका पर बेनीवाल ने जताया दुःख

Politalks.News/HanumanBeniwal. राजस्थान के साथ-साथ देशभर में धर्म और आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बनते जा रहे बाबा श्याम की नगरी खाटूधाम में सावन मास के चौथे सोमवार को अलसुबह हुई दर्दनाक घटना ने सभी को भाव विभोर कर दिया है. सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में सोमवार को एकादशी के मौके पर आयोजित मासिक मेले में अचानक हुई भगदड़ ने तीन महिलाओं की जिंदगी लील ली. इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है. वहीं अब इस दुखान्तिका को लेकर स्थानीय प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है. प्रशासन पर आरोप लगा है कि एकादशी के मौके पर भारी भीड़ के … Read more

मीणा के खिलाफ गुटों में बंटे सरपंचों का धरना जारी, आरोप साबित हुए तो मांगना नहीं पड़ेगा इस्तीफा- मंत्री जी

'अधिकारीयों पर गिरी गाज तो डरे डरे सरपंच पहुंचे जयपुर'

Politalks.News/Rajasthan. देशभर में पंचायती राज की नींव रखने वाले नागौर जिले के सरपंचों ने राजस्थान के पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. बीते महीने अपने नागौर जिले के दौरे के दौरान मंत्री मंत्री रमेश मीणा ने नरेगा में 300 करोड़ का घोटाला होने की बात कही थी. इसे लेकर एक महीने से प्रदेश भर के सभी सरपंच मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ लामबंध हैं. इसी कड़ी में सरपंचों ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में महापड़ाव डाला. लेकिन सरपंचों के इस महापड़ाव में दो गुट देखने को मिले. एक गुट तो मंत्री रमेश मीणा के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ा हुआ है तो वहीं दूसरा … Read more

ED पड़ी पीछे तो ‘AAP’ को याद आई CBI, 1 साल पुराने बैजल के फैसले पर उंगली उठाई, सियासत गरमाई

आबकारी नीति पर मचा घमासान

Politalks.News/Delhi. दिल्ली में इन दिनों आम आदमी पार्टी सरकार की नई आबकारी निति को लेकर घमासान तेज हो गया है. नई आबकारी नीति पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने सवाल उठाए तो दिल्ली सरकार ने बीते सोमवार से पुरानी आबकारी नीति को अगले 6 माह के लिए लागू कर दिया. इसी बीच शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने CBI को पत्र लिख LG के ख़िलाफ़ CBI जांच की मांग की. पत्र में सिसोदिया ने आरोप लगाया कि, ‘LG ने एक्साइज पॉलिसी पर अपना निर्णय 48 घंटे पहले क्यों बदला? LG ने किन लोगों को हज़ारों करोड़ का फ़ायदा पहुँचाया? इससे दिल्ली सरकार को हज़ारों करोड़ रूपये का घाटा हुआ … Read more

बालक नाथ ने मेरी फ़ोटो को फाड़ने का किया प्रयास, सांसद को पसंद नहीं मेरी शक्ल?- जाने क्यूं बोले विश्वेन्द्र सिंह

‘संत विजयदास की मौत के लिए बीजेपी जिम्मेदार’

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में अब हर मुद्दे पर सियासत लाजमी है. हाल ही में भरतपुर में अवैध खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत विजयदास के निधन पर शुरू हुई सियासत के चलते कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां गुरूवार को भरतपुर के दौरे पर रहे. इस दौरान पूनियां ने निशाना साधते हुए संत विजय दास के निधन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया. अब इसे लेकर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने पलटवार किया है. विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि, ‘भाजपा इतने फ्रस्ट्रेशन में है कि वो कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा … Read more