पायलट की उम्र में गहलोत बैठ गए थे कुर्सी पर, अध्यक्ष के परिणाम के बाद सचिन बनेंगे मुख्यमंत्री- गुढ़ा

images (6)

Politalks.News/Rajasthan. सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के युवाओं को दिए गए बयान को लेकर तूफ़ान मचा हुआ है. कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर आज हुई वोटिंग के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘कांग्रेस पार्टी में सभी को अवसर मिलता है. ऐसे में किसी तरह की जल्दबाजी ठीक नहीं है. क्योंकि जल्दबाजी में केवल ठोकरें ही लगती है. युवा शक्ति मेहनत कर सकती है लेकिन अनुभव का कोई विकल्प नहीं हो सकता. अनुभव से ही गांव, क़स्बा और पार्टी चलती है.’ अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान पर पक्ष विपक्ष दोनों तरफ से प्रतिक्रिया आने लगी है. बसपा … Read more

अपनी पर्ची के ऊपर Rx की जगह ‘श्रीहरि’ और दवाई का नाम लिखो हिंदी में- सीएम शिवराज की डॉक्टर्स को सलाह

सीएम शिवराज की डॉक्टर्स को सलाह

Politalks.News/MadhyaPradesh. देश में पहली बार मेडिकल कॉलेज में हिन्दी भाषा में पढ़ाई प्रारंभ करने की पहल से उत्साहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि राज्य में असंभव से दिखने वाले इस कार्य को संभव कर दिया गया है और अब सरकार हिन्दी भाषा के और अधिक उपयोग पर जोर देगी. इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह ने डॉक्टर्स से मरीज के पर्चे पर हिंदी में दवाई का नाम लिखने की अपील की जिसमें Rx की जगह पर ‘श्रीहरि’ लिखने को कहा. ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस अपील की मेडिकल और सियासी जगत में जोरदार चर्चा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को … Read more

शाकंभरी पहुंच मैडम राजे ने पूरा किया अपना लक्ष्य, कहा- जुल्म की सरकार के अब बचे हैं साढ़े तीन सौ दिन

मैडम राजे के भव्य स्वागत ने उड़ाई विरोधियों की नींद

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों के दिग्गज अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. प्रदेश सरकार अपने चुनावी वादों और बजट घोषणाओं को पूरा करने में लगी हैं तो वहीं विपक्षी दल के नेता भी राज्यों के दौरे कर प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. इसी बीच भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले सप्ताह भर से जारी अपनी देव दर्शन यात्रा के जरिये दिल्ली तक ये संदेश देना पहुंचा दिया है कि राजस्थान में अभी भी उनका जलवा कायम है. बता दें कि मैडम राजे ने दीवाली … Read more

80 लाख देकर बन जाओ सब इंस्पेक्टर- कर्नाटक में जमकर बरसे राहुल, CM गहलोत ने की जोरदार तारीफ

भारत जोड़ो यात्रा ने पूरा किया 1000 किलोमीटर का सफर

Politalks.News/Delhi. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज 38 दिन पुरे हो चुके हैं. कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की इस यात्रा ने 38 दिनों में 1000 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है. फिलहाल कांग्रेस की यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी में हैं जहां शनिवार को आयोजित एक रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर बीजेपी को जमकर घेरा. कांग्रेस की इस रैली में राहुल गांधी के साथ सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद … Read more

हिमाचल में अब लद गए हैं हरी टोपी और लाल टोपी के दिन, पीएम मोदी ने कर दिया परिवारवाद ख़त्म- शाह

हिमाचल में अमित शाह ने भरी हूंकार

Politalks.News/HimachalPradesh. शनिवार को चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होना है और 8 दिसंबर को चुनावी परिणाम सामने आएंगे. चुनावी तारीखों के एलान के साथ ही सभी सियासी दल अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. एक दिन पूर्व जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल में चुनावी हूंकार भरी तो वहीं शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. हिमाचल के सिरमौर में विशाल सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने … Read more

हिमाचल में गरजीं प्रियंका, की बड़ी घोषणाएं, इंदिरा को याद कर किया मशोबरा में घर बनाने का खुलासा

img 20221014 wa0228

Politalks.News/HimachalPradesh/Elections. केंद्रीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है, जिसके अनुसार हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवम्बर को मतदान होगा और 8 दिसम्बर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को हिमाचल के सोलन में कांग्रेस की पहली ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा’ रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका ने हिमाचल की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और सवाल भी उठाए. लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट की बैठक में एक लाख सरकारी पद भरने पर … Read more

मुलायम सिंह को याद कर फूट-फूट कर रोए बीजेपी विधायक, कहा- आज जो भी हूं नेताजी की वजह से..

मुलायम सिंह को याद कर फूट-फूट कर रोए बीजेपी विधायक

Politalks.News/MulayamSinghYadav. उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बीती 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. मुलायम सिंह के निधन से न केवल यूपी बल्कि देशभर के सियासी जगत में शोक की लहर है. इसी बीच मुलायम सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक शिशुपाल सिंह यादव भावुक हो गए. नेता जी को श्रद्धांजलि सभा में अपने शब्द भी पूरे नहीं कर पाए और उनका गला रूंध गया और आंखों से आंसू बहने लगे. इस दौरान उनके साथ बैठे सहयोगी उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विधायक यादव की आंखों से आंसू थमने … Read more

अब जीवन में कभी नहीं जाएंगे भाजपा के साथ, सब समाजवादी रहेंगे एक साथ- नीतीश ने बोला हमला

705e653f15229673ebe8c372ead1347f

Politalks.News/Bihar/Nitish/Modi. बिहार में लगातार दो बार भाजपा के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने वाले जदयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद से लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं. हाल ही में अमित शाह के साथ हुई सियासी बयानबाजी अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. शुक्रवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के उद्घाटन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल जो लोग है क्या वो किसी की सुनते हैं? किसी से बात करते हैं? या किसी राज्य का विकास करते हैं? इनके पहले जो लोग थे वो लोग … Read more

पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले थरूर ने लगाया भेदभाव का आरोप, खड़गे बोले- हम दोनों भाई, कोई अंतर नहीं

img 20221014 115719

Politalks.News/CongressPresident. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे मतदान से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने गुरुवार को भेदभाव का आरोप लगाकर नई बहस छेड़ दी है. थरूर ने कहा कि पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा रहा है. यही नहीं इसे ‘गैरबराबरी का खेल का मैदान’ कहते हुए शशि थरूर ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों के साथ अलग-अलग तरह का व्यवहार किया जा रहा है. शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि, ‘… कई पीसीसी में नेताओं ने खड़गे साहब का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की. मेरे लिए ऐसा नहीं किया गया था. मैंने … Read more

प्रधानमंत्री बनने के लिए सोलह श्रृंगार किए बैठे हैं नीतीश कुमार, फिर भी पूरा नहीं होगा उनका सपना- चौबे

चौबे के निशाने पर नीतीश कुमार

Politalks.News/Bihar. बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही प्रदेश की सियासत चरम पर है. भारतीय जनता पार्टी लगातार जदयू और राजद के खिलाफ मोर्चा खोले बैठी है तो वहीं जवाबी पलटवार में महागठबंधन भी पीछे नहीं है. हाल ही में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा था. अमित शाह ने कहा था कि, ‘सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार ने जेपी के सिद्धांतों की तिलांजली दे दी और कांग्रेस के गोद में बैठ गये.’ तो वहीं शाह के बयान पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि, ‘अमित शाह जानते … Read more