पायलट हिम्मत दिखाएं तो बन सकते हैं मुख्यमंत्री, कांग्रेस को तीसरे नम्बर पर धकेल देगी रालोपा- बेनीवाल

'अपनी अलग पार्टी बनाएं सचिन पायलट'

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, ‘कांग्रेस नेता सचिन पायलट को 2020 में हिम्मत दिखानी चाहिए थीज़ लेकिन वो नहीं दिखा पाए. मेरा मानना है कि पायलट अब भी हिम्मत दिखाएं तो मुख्यमंत्री बन सकते हैं. उनकी जाति, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों में उनका अच्छा प्रभाव है. ऐसे में सचिन पायलट को अपनी अलग पार्टी बनानी चाहिए.’ प्रमुख दैनिक राष्ट्रीय समाचार पत्र ‘दैनिक भास्कर‘ को दिए विशेष इंटरव्यू में सांसद बेनीवाल ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनावों में रालोपा पहले या दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी होगी. दरअसल, शनिवार को सांसद … Read more

‘तुरंत गिरफ्तार करो अमित शाह को, विधायकों की खरीद-फरोख्त करने वाले BJP के दलाल ने लिए ये नाम’

'बीजेपी को कर देना चाहिए चुनाव बंद'

Politalks.News/Delhi. पिछले कुछ दिनों से शांत पड़ी हुई दिल्ली की सियासत में एकाएक उबाल आ गए है. दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले के मुख्य आरोपी बनाए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भाजपा पर बड़ा हमला किया. आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर ऑपरेशन लोटस का जिक्र करते हुए बीजेपी पर विधायकों की खरीदी का बड़ा आरोप लगाया है. यही नहीं इस बार तो आप ने एक ऑडियो के जरिये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है. हालांकि पॉलिटॉक्स न्यूज़ इस तरह के किसी भी ऑडियो विजुअल की पुष्टि नहीं करता है. शनिवार को मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा … Read more

CMO द्वारा पत्रकारों को मिठाई के डिब्बे में ‘कैश गिफ्ट’ मामले में कांग्रेस ने निशाने पर आई बोम्मई सरकार

'मिठाई के डिब्बे में रिश्वत'

Politalks.News/Karnataka. कर्नाटक में दिग्गज भाजपा नेता सिद्धारमैया को हटाकर बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से सरकार पर आए दिन कोई न कोई आरोप लगता ही नजर आ रहा है. ताजा मामले के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर आरोप लगा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने दीवाली पर कुछ पत्रकारों को मिठाई के डिब्बे में एक लाख से लेकर ढाई लाख तक का कैश दिया. मामले के सामने आने के बाद से तमाम विपक्षी पार्टियों ने बोम्मई सरकार को निशाने पर ले लिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने शनिवार को इस मामले को ‘मिठाई का डिब्बा रिश्वत‘ नाम देते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग … Read more

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव, नैया लगेगी पार? विपक्ष हुआ हमलावर

भाजपा के नए सियासी पैंतरे पर तिलमिलाया विपक्ष

Politalks.News/Gujarat. 2 नवंबर के बाद कभी भी चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है. ऐसे में सभी सियासी दल उसी आधार पर अपनी आगे की चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी चरम पर है और उसे लेकर विपक्ष दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है. लेकिन इन सब से निजात पाने के लिए बीजेपी ने बड़ा सियासी दांव खेला है. शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए यूनिफार्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए समिति के गठन को … Read more

स्टांप पेपर पर बेटियों की नीलामी रोकने में लाचार CM गहलोत सत्ता बचाने के षड्यंत्रों में हैं व्यस्त- राठौड़

राठौड़ के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में अगले साले के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा प्रदेश की कांग्रेस नीत अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ हमलावर है. प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिला अत्याचार एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था पहले ही प्रदेश सरकार के लिए मुसीबत बनी हुई है तो वहीं भीलवाड़ा में बच्चियों की नीलामी की खबर ने तो सरकार के साथ आमजन की भी नींद उड़ा दी है. भीलवाड़ा के पंडेर गांव में स्टाम्प पेपर के जरिये हो रही बच्चियों की खरीद फरोख्त को लेकर बीजेपी प्रदेश सरकार पर हमलावर है. शुक्रवार को भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा … Read more

गुजरात में भाजपा और आप पर जमकर बरसे सीएम गहलोत, कहा- 27 साल के कुशासन का होगा अंत

मोदी के दौरों के लिए EC ने रोका चुनाव का एलान

Politalks.News/GujaratElection/AshokGehlot. कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद कांग्रेस ने चुनावी राज्यों हिमाचल प्रदेश और गुजरात पर फोकस तेज कर दिया है. गुजरात चुनाव की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुजरात के गरबड़ा पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया. सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात का माहौल देखकर स्पष्ट है कि जनता ने इस बार यहां परिवर्तन का मन बना लिया है और अब बीजेपी के कुशासन का अंत होना तय है. भाजपा के साथ-साथ सीएम गहलोत ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम … Read more

रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान को लेकर AAP के दावों की BJP ने खोली पोल! गरमाई सियासत

'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Delhi. दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण से निजात पाने के लिए प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार नई नई योजनाएं ला रही है. वहीं शुक्रवार से शुरू होने वाली आप सरकार की ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ योजना सियासत की भेंट चढ़ गई. आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इस योजना को लेकर दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने आरोप लगाया है कि, ‘सरकार द्वारा भेजी गई फाइल को उपराज्यपाल ने रोक लिया. जिसके कारण अब ये अभियान 28 अक्टूबर से शुरू नहीं हो पाएगा.’ तो वहीं आप सरकार के मंत्री के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. साथ ही भाजपा ने फाइल की तस्वीर … Read more

‘दिवाली पर तोहफे की जगह गहलोत सरकार ने जनता को दिया झटका, अब 2023 में होगा हिसाब चुकता’

फ्यूल सरचार्ज पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. दिवाली के तुरंत बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ा झटका दिया है. राजस्थान डिस्कॉम ने बिजली उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर जनता को महंगाई का करंट लगा दिया है. बिजली कम्पनियों ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के लिए कोयला और परिवहन ने अतिरिक्त खर्च का आकलन किया है, जिसके चलते उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट 21 पैसे की रिकवरी निकाली गई है, यानी की अगले माह नवम्बर और दिसम्बर के महीने बिजली के बिल बढ़े हुए आने वाले हैं. वहीं अब इस मुद्दे को लेकर सियासत गर्म हो गई है. सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने बढ़े हुए फ्यूल सरचार्ज को … Read more

प्राइवेट अस्पतालों की लूट पर गहलोत ने जताई चिंता तो SMS में फैली गंदगी को देख सीएम को आई शर्म

'प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था है राम भरोसे'

Politalks.News/Rajasthan. गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चिकित्सा महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित किया. इस दौरान सीएम गहलोत ने राज्य में जारी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार की पीठ थपथपाई और साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में जारी लूट खसोट के खेल पर चिंता जताई. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘प्राइवेट हॉस्पिटल्स ने लूट मचा रखी है. उन्हें लूट मचाने की छूट नहीं दी जा सकती.’ यही नहीं सीएम गहलोत ने राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में फैली गंदगी को लेकर को लेकर कहा कि, ‘मैं खुद जब SMS अस्पताल में एडमिट … Read more

हुड्डा की थी 3डी सरकार, जिसमें थे दरबारी, दामाद और डीलर- हरियाणा में जमकर गरजे अमित शाह

हरियाणा में जमकर गरजे अमित शाह

Politalks.News/AmitShah. गुरूवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जन उत्थान रैली के सहारे मनोहर सरकार के 8 साल के कामों का गुणगान किया. इसके साथ ही फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित हुड्डा मैदान में उत्थान रैली में गृहमंत्री ने प्रदेशवासियों को 6600 करोड़ रूपये के 4 बड़े प्रोजेक्टों की सौगात दी. इस दौरान अमित शाह ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया. इसके साथ ही रोहतक एलिवेटेड रेल पथ, रेल कोच नवीनीकरण कारखाना सोनीपत और हरियाणा पुलिस आवासीय परिसर भोंडसी का लोकार्पण किया. वहीं एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि, ‘हरियाणा में पहले भूपेंद्र सिंह … Read more