चौतरफा घिरे मंत्री धारीवाल बैकफुट पर, बोले- ‘हे ब्राह्मणों मैं क्षमाप्रार्थी हूं, आप समाज के मार्गदर्शक’
Politalks.News/Rajasthan. अलवर दौरे के दौरान जैन समाज के एक कार्यक्रम में ब्राह्मणों पर दिए बयान पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने माफी मांग ली है. चौतरफा विरोध बढ़ता देख धारीवाल बैकफुट पर आ गए. धारीवाल से सोमवार को विप्र महासभा के पदाधिकारियों ने मुलाकात की. इस दौरान बड़े बोल बोलने वाले धारीवाल ने ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को स्पष्ट किया कि उनकी कोटा के एक मित्र से बात हो रही थी. धारीवाल ने बताया कि ‘इस वीडियो को उनके विरोधियों ने गलत तरीके से पेश किया है’. धारीवाल ने अपना पक्ष रखते हुए ये भी कहा कि, ‘उनके बयान को विरोधियों ने जोड़-तोड़ कर प्रचारित किया, जिसकी वो भर्त्सना करते … Read more