कोरोना से राहत के बाद ब्लैक फंगस बनी आफत, स्पेशल विमान भेजकर मंगवाए इलाज के लिए इंजेक्शन

fangs 7 6852278 835x547 m

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में अब कोरोना की दूसरी लहर काफी हद तक कमजोर पड़ती नजर आ रही है. शनिवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घण्टों में कोरोना संक्रमण के 942 नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में 32 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में हमेशा की तरह सर्वाधिक 170 मामले जयपुर जिले में ही सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत भी हुई है. इसके अलावा अलवर जिले में 133 नए केस मिले है. बाकि 31 जिलों में 100 से कम मामले सामने आए हैं, जबकि सवाईमाधोपुर में केवल एक ही संक्रमित मामला सामने आया है. … Read more

प्रदेश में मौतों के आंकड़ों में नहीं आई कमी, गहलोत सरकार ने ब्लैक फंगस की जांचों की दरें भी की तय

गहलोत सरकार ने ब्लैक फंगस की जांचों की दरें भी की तय

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी जरूर आ रही है लेकिन अभी भी इनमें स्थिरता बनी हुई है और मौतों के आंकड़ों में भी कोई खास कमी नहीं आ रही है. यही कारण है कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने आज खत्म होने वाले लॉकडाउन को बढ़ाकर 8 जून तक कर दिया. रविवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 6521 नए मामले सामने आए जबकि 113 मरीजों की और मौत हो गई. नए मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर नौ लाख 16 हजार 42 हो गई. अब तक सात लाख 96 हजार 121 मरीज … Read more

CM गहलोत ने दिए संकेत प्रदेश में जारी रहेगा लॉकडाउन, तीसरी लहर के लिए पुख्ता तैयारियों के दिए निर्देश

CM गहलोत ने दिए संकेत प्रदेश में जारी रहेगा लॉकडाउन

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना महामारी से निपटने के लिए गहलोत सरकार द्वारा प्रदेश में 24 मई शाम 5 बजे तक लगाए गए सम्पूर्ण लॉकडाउन का आगे बढ़ना तय है. इसके संकेत खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार रात सीएम आवास पर हुई समीक्षा बैठक में दिए है. बैठक में सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए जन अनुशासन पखवाड़ा एवं महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों का असर दिखने लगा है, लेकिन संक्रमण की स्थिति एवं मृत्यु दर अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. ऐसे में हमें लॉकडाउन की और अधिक सख्ती से पालना करने के … Read more

कोरोना के राहत भरे आंकड़ों के बीच गहलोत सरकार की ब्लैक फंगस से निपटने की तैयारी, गाइडलाइन जारी

ब्लैक फंगस महामारी के इलाज के लिए गाइडलाइन हुई जारी

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना महामारी के चलते गहलोत सरकार द्वारा प्रदेश में लगाए गए सम्पूर्ण लॉकडाउन के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार बड़ी कमी आ रही है. शुक्रवार को आई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में सिर्फ 6225 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि जांच 48,232 लोगों की हुई थी. लेकिन मौतों के आंकड़ों में अभी इस तरह की बड़ी गिरावट नहीं आ रही है. पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में 129 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान चली गई. वहीं 18264 मरीजों की रिकवरी के साथ ही एक्टिव … Read more

महामारी से लड़ाई अभी लड़नी होगी लंबी, अब देश में शुरू हुई ‘ब्लैक-व्हाइट फंगस’ की बड़ी चुनौती

महामारी से लड़ाई अभी लड़नी होगी लंबी

Politalks.News/Bharat. ऐसा लगता है यह कोरोना महामारी लंबे समय तक इतनी आसानी से पीछा छोड़ने वाली नहीं है. कोविड-19 के बदलते नए रूप संकेत दे रहे हैं कि अभी इस महामारी के खिलाफ लड़ाई ‘लंबी’ है. पिछले वर्ष कोविड-19 की पहली लहर आई उसके बाद इस साल की शुरुआत में दूसरी, अब तीसरी लहर की भी केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. ‘ब्रिटेन के नए स्ट्रेन डबल म्यूटेंट ने देश में कहर बरपाया इसके साथ कई बीमारियां और भी बढ़ गई‘. डबल म्यूटेंट को लेकर सरकारों के साथ वैज्ञानिक और तमाम डॉक्टर्स इसकी खोज और समाधान करने में जुटे रहे. इसके बावजूद देशभर में संक्रमित मामले … Read more