राजस्थान में जंगलराज गहलोत सरकार की विफलता- तेजस्वी, करौली हिंसा को लेकर BJP का बवाल

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

Politalks.News/Rajasthan. नवसंवत्सर के मौके पर राजस्थान के करौली में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है. करौली हिंसा से जुड़े मुद्दे को भुनाने के लिए आज भाजयुमो करौली में न्याय यात्रा निकालने वाली थी. इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी राजस्थान आये लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा की अनुमती नहीं दी. इसके बाद दौसा-करौली बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ. पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. जिसके बाद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को भी हिरासत में ले लिया. हालांकि कुछ देर बार पुलिस ने … Read more

कश्मीरी हिंदुओ का अपमान करके मैं फंस गया, BJP मुझे मार देना चाहती है- जानिए गंभीर ने क्यों बोला ये?

आप नेताओं के बयान पर गौतम का गंभीर तंज

Politalks.News/Delhi. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर दिए गए बयान के बाद से केजरीवाल बीजेपी के निशाने पर हैं. सीएम केजरीवाल के बयान को लेकर आज बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंचे गए. सीएम आवास के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया. अब इस पुरे मामले को लेकर दिल्ली की सियासत गरमा गई है. आम आदमी पार्टी ने जहां बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे सीएम की … Read more

रीट पेपर लीक मामले के तार स्वयं मुख्यमंत्री से जुड़े, नैतिकता के आधार पर गहलोत दें इस्तीफा- पूनियां

रीट पेपर लीक मामले के तार स्वयं मुख्यमंत्री से जुड़े

Politalks.News/ReetPaperLeak. REET पेपर लीक मामलें में अब विपक्ष प्रदेश की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार हमलावर हो गया है. इस पुरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर आज बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) के नेतृत्व में CM आवास की तरफ कूच किया. लेकिन इस दौरान पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी बरसाईं. आंदोलनकारी पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड्स पर चढ़ गए और उन्होंने सिविल लाइन फाटक की और कूच कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने सतीश पूनिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा समेत कई युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने REET … Read more