राजस्थान में इस महीने तीन दर्जन से ज्यादा बड़े नेता होंगे भाजपा में शामिल

cbed5244 9a05 4772 869e 885e61dc6899

राजस्थान की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर, राजस्थान भाजपा में इस महीने तीन दर्जन से ज्यादा बड़े नेता होंगे शामिल, इस सप्ताह करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा नेता होंगे भाजपा में शामिल, वहीं अगले सप्ताह तक 3 दर्जन से ज्यादा नेता लेंगे भाजपा की सदस्यता, भाजपा में आगामी दिनों में कई बड़े नेताओं की होगी एंट्री, भाजपा में कल करीब डेढ़ दर्जन नेता करेंगे सदस्यता ग्रहण, पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, पूर्व विधायक अनिता कटारा करेंगी भाजपा में वापसी, मध्यप्रदेश से सेवानिवृत्त डीजी पवन जैन भी भाजपा में करेंगे एंट्री, कर्मचारी नेता महेश व्यास, पूर्व मंत्री रहे नत्थीसिंह के पुत्र, सेवानिवृत्त जज किशनलाल गुर्जर, अतर सिंह गुर्जर, बाड़मेर … Read more

मेरे कामों का श्रेय लेते है कालीचरण सर्राफ, रिबिन और कैची रखते है अपनी जेब में- अर्चना शर्मा

archana sharma

Rajasthan Politics: राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष व मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर प्रत्याशी रही अर्चना शर्मा ने आज भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ पर जमकर निशाना साधा. अर्चना शर्मा ने आरोप लगाया कि मेरे द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों का विधायक सर्राफ श्रेय लेकर लोकार्पण कर देते है. अर्चना शर्मा ने यहां तक कहा कि सर्राफ अपनी जेब में रिबिन और कैची लेकर चलते है. अर्चना शर्मा ने कहा कि एक व्यक्ति जो बिना निर्वाचित हुए यह विकास के काम करवाता है. हमारी सरकार ने मालवीय नगर क्षेत्र में कोई भेदभाव नहीं किया है. जनता यह महसूस करती है. विडंबना है कि जो हम … Read more

अब बीजेपी को नहीं रहा मोदी-योगी पर विश्वास! इनके सहारे न रहने की नसीयत

bl santosh

लगता है कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी के ही नेताओं को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता एवं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर भरोसा नहीं बचा है. शायद यही वजह है कि पार्टी के नेता ही अपने कार्यकर्ताओं को चुनावों में मोदी-योगी के भरोसे न रहने की बात कह रहे हैं. इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी से सीख लेने की नसीयत भी दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष लोक सभा चुनाव 2024 की समीक्षा बैठक के दौरान पदाधिकारियों से कहा कि संगठन के बजाय सरकार चलाने और परिवार बढ़ाने में व्यस्त रहने से कांग्रेस की दुर्दशा ही हुई है. उन्होंने … Read more

डोटासरा ने BJP-RSS को बताया ‘निकम्मा’, राठौड़ के पास दो हजार करोड़ की संपत्ति का किया दावा

dotasra on rathore

RajasthanUpdates. राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने BJP और RSS पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को ‘निकम्मा’ कहकर संबोधित किया और प्रदेश में सरकार बनने के बाद आरएसएस को निपटाने की बात भी कही. इसके साथ साथ तीखा तंज कसते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के पास दो हजार करोड़ रुपए की संपत्ति होने का दावा किया है. डोटासरा ने कहा कि राठौड़ ने आज तक एक मूंगफली का ठेला तक नहीं लगाया तो फिर इतनी संपत्ति कैसे? डोटासरा रविवार को जयपुर ग्रामीण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा के चार्ज संभालने के मौके पर हुए समारोह में बोल रहे थे. राठौड़ के पास … Read more

राजस्थान में सच बोलने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री गहलोत को बर्दाश्त नहीं- गजेंद्र सिंह शेखावत

gajendra singh on gehlot

Gajendra Singh Shekhawat on Cm Gehlot: राजस्थान की राजनीति में राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से हटाए जाने के बाद बीते दो दिन से बवाल मचा हुआ है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से हटाए जाने पर मुख्यमंत्री गहलोत पर तंज कसते हए कहा कि राजस्थान में सच बोलने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बर्दाश्त नहीं है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिनों राजस्थान विधानसभा में पारित किए गए बिलों पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने रोजगार गारंटी बिल पास किया, लेकिन इनकी खुद की गारंटी अब खत्म हो गई है. जिनका खुद … Read more

दिव्या मदेरणा की मेहनत लाई रंग, ओसियां में चार लोगों की हत्या मामले में चल रहा धरना हुआ खत्म

divya maderna

Divya Maderna: जोधपुर के ओसियां विधानसभा क्षेत्र में गत बुधवार एक ही परिवार के चार लोगों की हत्याकर जिंदा जलाने के मामले में चल रहा धरना खत्म हो गया है. इस हृदय विदारक घटना के बाद गुस्साए परिजन विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए थे. इस घटना के बाद ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा मामले की गंभीरता को विधानसभा की कार्रवाई छोड़ अपने क्षेत्र में रवाना हो गई थी. इस मामले सहित अन्य कानून व्यवस्था को लेकर विधायक दिव्या ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. विधायक मदेरणा बीते दो दिन धरना स्थल पर ही डटी रही, उनकी गंभीरता के कारण ही विभिन्न मांगों पर प्रशासन व परिवारजनों … Read more

आगामी पांच महीने में गिर जाएगी ममता सरकार! किचना सच है केंद्रीय मंत्री का ये दावा

bengal

Bengal Politics: देश के जिन राज्यों में गैर बीजेपी सरकारों का राज है, उस प्रदेश के लिए सरकारें गिरने की भविष्यवाणी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अकसर देखा गया है. फिर चाहें वो राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो, पंजाब हो या दिल्ली. सरकार बनी नहीं कि बीजेपी के नेता उस राज्य में मौजूदा सरकार के गिरने और बीजेपी सरकार के बनने की भविष्यवाणी करने लगते हैं. महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियां देखते हुए ऐसे कयासों को बल भी मिलने लगता है. इस बार मोदी सरकार में मंत्री ने प.बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए आगामी कुछ महीनों में तृणमूल सरकार के गिरने का दावा किया है. दावा … Read more

खुद के वायरल वीडियो पर बोली दिव्या मदेरणा- भाजपा को मजाक भी नहीं आता समझ

divya maderna

Divya Maderna attacked BJP: राजस्थान की तेज तर्रार ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा इन दिनों सुर्खियों में है. विधायक दिव्या मदेरणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल जिसमें वो कह रही है तार डालकर दबाकर चोरी करो. इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा नेता लगातार विधायक दिव्या मदेरणा पर हमलावर है. इसको लेकर दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर कहा है कि मानव जीवन मे हंसी मजाक बहुत जरूरी होता है. भाजपा राजस्थान के ट्वीटर हैंडल पर विधायक दिव्या मदेरणा का यह वीडियो पोस्ट किया गया. इस वीडियो पर रिट्वीट करते हुए दिव्या मदेरणा ने लिखा मानव जीवन में सेंस ऑफ ह्यूमर(हंसी मज़ाक़) बहुत जरूरी … Read more

भाजपा के ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ आंदोलन की 16 जुलाई को जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत- सीपी जोशी

rajasthan bjp

Bjp Rajasthan: राजस्थान में चुनावी वर्ष के चलते भाजपा इन दिनों गहलोत सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही है. कांग्रेस सरकार की नितियों के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेशव्यापी ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन चलाया जाएगा. इस कार्यक्रम की शुरूआत आगामी 16 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जयपुर के चंदन वाटिका में सभा के माध्यम से करेंगे. इस सभा में जयपुर शहर, जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण के कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रहेगी. इसके बाद प्रदेश के सभी संभागों और जिलों में इस आंदोलन को शुरू किया जाएगा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’आंदोलन गहलोत सरकार की लूट और झूंठ की … Read more

सांसद बृजभूषण की सदस्यता कब रद्द करेगी भाजपा? महिला पहलवानों को कब मिलेगा न्याय?-हरीश चौधरी

harish choudhary

Harish choudhary on Brij Bhushan Singh: देश की महिला पहलवानों द्वारा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले पर कांग्रेस नेता शुरू से ही हमलावर है. आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी व बायतू विधायक हरीश चौधरी ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने का आरोप लगाया है. पंजाब कांग्रेस प्रभारी व बायतू विधायक हरीश चौधरी ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच एवं महिला पहलवानों के बयानों के बाद चार्जशीट में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न, पीछा करने, डराने-धमकाने जैसे आरोप दाखिल कर गंभीर धाराएं लगाई है. हरीश चौधरी ने कहा कि यह … Read more