प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चे भी यही बोलेंगे ‘गरीबी हटाओ’

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव करीब आते ही नेताओं के तीखे बयानों की बारिश भी तेज हो चली है. आज के बयानों में भी ऐसे ही कुछ खास बयान चर्चा में रहें. सबसे अधिक चर्चा में यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रहे जिन्होंने गांधी परिवार सहित प्रियंका गांधी के बच्चों तक पर निशाना साध दिया. मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथ ले लिया. वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के 55 पेज के चुनावी घोषणा पत्र को 55 साल की नाकामी बताया. उमर अब्दुल्ला और सेम पित्रोदा के बयान भी चर्चा में बने रहे. ‘प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चे भी यही बोलेंगे ‘गरीबी हटाओ’ – दिनेश शर्मा उत्तर … Read more

बीजेपी का विश्वास ‘नमो’ पर तो कांग्रेस ‘शक्ति’ पर कर रही भरोसा

politalks news

एक चुनावी दौर तब था जब नेता क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रचार करने को ही अपनी जीत का आधार मानते थे. नेताओं का जमीन पर संपर्क ही उनके लिए अहम था. अब यह चुनावी लड़ाई जितनी जमीन पर लड़ी जा रही है, उतनी ही सोशल मीडिया पर. यही वजह है कि सभी राजनीतिक दलों ने मोबाइल ऐप्लिकेशन पर भरोसा दिखा रहे हैं. बीजेपी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नमो ऐप’ के माध्यम से जनता में पैठ बना रही है तो कांग्रेस का भरोसा ‘शक्ति ऐप’ पर है. इनके अलावा भी कुछ अन्य ऐप भी इन राजनीतिक दलों ने लॉन्च किए हैं, जिनके माध्यम से लोगों से संपर्क स्थापित किया जा रहा … Read more

राजस्थान: हाथ और कमल को कहीं चोट न दे दें रोत

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान की सभी 25 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने भी 19 सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं. शेष चेहरों की घोषणा भी जल्दी कर दी जाएगी. प्रदेश की बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस ने तीन बार सांसद रहे ताराचंद भगोरा पर भरोसा जताते हुए टिकट थमाया है और चौथी बार मैदान में उतारा है. बीजेपी ने पूर्व सांसद व मंत्री रहे कनकमल कटारा को भाजपा चेहरा बनाया है.

यहां से एक और उम्मीदवार का नाम चुनावी दंगल में खड़ा है जो इस सीट पर त्रिगुट समीकरण बिठा रहा है. भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने युवा चेहरे कांतिलाल रोत को बांसवाड़ा सीट से टिकट दिया है. वैसे तो यह सीट परम्परागत तौर पर कांग्रेस की मानी जाती है लेकिन इस बार रोत दोनों ही पार्टियों को चोट पहुंचा सकते हैं.

वैसे बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर हुए हर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा हमेशा ही भारी पड़ा है लेकिन पिछले साल मोदी लहर में यह सीट भी बीजेपी पाले में आ गिरी. 2014 से पहले 2004 में भी बीजेपी इस सीट पर कब्जा जमा चुकी है. इससे पहले तक कांग्रेस पार्टी का यहां एकछत्र राज रहा है. बीते कुछ समय में जिस तरह बीटीपी ने अपनी पहचान बनाई है, उसे देखते हुए यह मुकाबला आसान नहीं कहा जा सकता.

विधानसभा चुनावों पर एक नजर डाले तो बीटीपी ने प्रदेश की 200 में से 2 सीटों पर कब्जा जमाया था. डूंगरपुर की सागवाड़ा सीट से बीटीपी के रामप्रकाश ने जीत दर्ज की थी. वहीं बांसवाड़ा की चौसारी सीट से राजकुमार जीते. बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा सीट मे कुल आठ विधानसभाए शामिल है, जिसमें तीन विधानसभा डूंगरपुर जिले की और पांच बांसवाड़ा जिले की शामिल है.

डूंगरपुर और बांसवाड़ा क्षेत्र ‘वागड़’ कहलाता है. वागड़ एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है. ऐसे में बीटीपी का कांतिलाल रोत पर दाव किसी भी तरह से कमतर नहीं आंका जा सकता. टिकट बंटवारे को लेकर चल रही दोनों ही पार्टियों में खिंचतान भी रोत का पलड़ा इस सीट से भारी करती दिख रही है. कांग्रेस-भाजपा के कुछ दावेदारों की अपनी ही पार्टियों से नाराजगी चल रही है. ऐसे में रोत दोनों प्रमुख पार्टियों को चोट पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं.

हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, जल्द सुनवाई की अर्जी ठुकराई

PoliTalks news

सुप्रीम कोर्ट ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की 2 साल की सजा मामले में तत्काल सुनवाई करने की याचिका को ठुकरा दिया है. हाल ही में हार्दिक ने 4 साल पुराने दंगा मामले में तुरंत सुनवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में दंगा से संबंधित उनकी सजा को निलंबित करने की मांग की, ताकि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकें। इसे सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर नकार दिया है. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है. यह भी पढ़ें: आखिरी क्यों नहीं लड़ पा रहे हार्दिक लोकसभा चुनाव, जानिए दरअसल, तोड़-फोड़ के एक मामले में निचली अदालत ने … Read more

राजस्थान: कांग्रेस उम्मीदवार पर रार, विधायक ने दी इस्तीफे की चेतावनी

Politalks News

कांग्रेस में लोकसभा के टिकट वितरण के बाद अब बगावत के सुर उठने लगे हैं. करौली-धौलपुर सीट से जाटव समाज का प्रत्याशी घोषित करने पर बैरवा समाज नाराज हो गया है. बैरवा समाज ने इसको लेकर बसेड़ी विधायक खिलाड़ी बैरवा के नेतृत्व में सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की और प्रत्याशी बदलने की मांग की. विधायक ने मांग न माने जाने पर इस्तीफा की चेतावनी दी है. विधायक खिलाड़ी बैरवा ने दो टूक लहजे में कहा कि करौली-धौलपुर सीट पर दो लाख से ज्यादा बैरवा समाज के वोट हैं. अगर पार्टी द्वारा प्रत्याशी नहीं बदला गया तो प्रदेश की तकरीबन 14 लोकसभा सीटों पर नतीजे कांग्रेस के खिलाफ आ सकते … Read more

राजस्थान: बसपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची

PoliTalks news

बहुजन समाज पार्टी ने सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव के 5 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. सूची में अलवर, कोटा, झालावाड़-बारां, उदयपुर और अजमेर के उम्मीदवार शामिल हैं. सूची के अनुसार, अलवर से इमरान खान कोटा से हरीश कुमार झालावाड़-बारां से डॉ.ब्रदी प्रसाद उदयपुर से केशुलाल मीणा और अजमेर से कर्नल दुर्गालाल रैगर को टिकट मिला है. यह भी पढ़ें: राजस्थान: जानिए लोकसभा चुनाव में किस सीट पर किसके बीच होगा मुकाबला प्रदेश में कुल 25 सीटों पर होने वाले लोकसभा आम चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होंगे. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 6 मई … Read more