जल्द राजस्थान भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष! सीपी जोशी ने की इस्तीफे की पेशकश

bjp rajasthan

राजस्थान भाजपा से जुडी बड़ी खबर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने की इस्तीफे की पेशकश, दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान की पद छोड़ने की पेशकश, जातिगत समीकरण साधने के लिए जोशी ने की यह पेशकश, हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है या नहीं इसकी फिलहाल नहीं हुई है पुष्टि, आने वाले समय में राजस्थान की 5 सीटों पर है उपचुनाव, विधानसभा चुनाव के बाद भी जोशी ने की थी इस्तीफे की पेशकश, अब जल्दी ही भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, वहीं अब सभी के मन में उठ रहा है एक ही सवाल आखिर कौन बनेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए बजट की बड़ी घोषणाएं

budget 2024

मोदी सरकार 3.0 का आज पहला बजट हुआ पेश, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, इस बजट में पहली नौकरी वालों के लिए 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को मिलेगी 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में, एजुकेशन लोन के लिए जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई नहीं मिल रहा है फायदा, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए मिलेगा लोन, लोन का 3 परसेंट तक पैसा देगी सरकार, इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल मिलेंगे एक लाख स्टूडेंट्स को, बजट में आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 41 … Read more

चुनाव किसी और ने जीता, अहंकार कांग्रेस को आया – झारखंड में गरजे अमित शाह

झारखंड में आगामी तीन चार महीनों में होने वाली विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनावी प्रचार के लिए कमर कस ली है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर झारखंड पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदेश की झारखंड मुक्ति मोर्चा की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही साथ कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में चुनाव किसी और ने जीता लेकिन अहंकार कांग्रेस को आ रहा है. झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की संयुक्त सरकार राज कर रही है.   रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 26 हजार कार्यकर्ताओं … Read more

बीजेपी की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब है बंगाल उपचुनाव में जीत : ममता बनर्जी

west bengal cm mamata benerjee

आम चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उप चुनावों में सत्ताधारी तृणमूल सरकार ने सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है. इसके बाद राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है. नतीजों के बाद सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य में सभी चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत भाजपा की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब है. यह हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन जितना ही महत्वपूर्ण है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘उपचुनाव के नतीजे भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारे खिलाफ रची गई … Read more

‘मैं हाफ चड्ढी वाला हूं, जात की बात की तो..’ ये क्या बोल गए नितिन गडकरी

nitin gadkari

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के चलते दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश में आना-जाना बदस्तूर जारी है. यहां पक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं. लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भी इस तरह के जातिगत बयान सामने आए थे. इसी बीच महाराष्ट्र के गोवा में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जातिगत राजनीति पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय जातिवाद की पॉलिटिक्स हो रही है. मैं जात-पात को नहीं मानता. जो करेगा जात की बात, उसको कसकर मारूंगा लात. कार्यक्रम में मंच से संबोधित … Read more

राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक आज, करीब 8 हजार पदाधिकारी होंगे शामिल

bjp office

राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्य समिति की आज होगी बैठक, इस बैठक में प्रदेश के करीब 8 हज़ार पदाधिकारी सहित केंद्रीय नेता होंगे शामिल, इस बैठक को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- कार्य समिति की बैठक हो रही है ऐसे अवसर पर, जब राजस्थान में है भाजपा की सरकार और केन्द्र में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार बने हैं प्रधानमंत्री, कार्यसमिति की बैठक होगी सीतापुरा स्थित जेईसीसी के सभागार में, इस बैठक में भाजपा के केंद्रीय नेता भी होंगे शामिल, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह सहित कई नेता होंगे शामिल, इस बैठक में प्रदेशभर के करीब आठ हजार पदाधिकारी होंगे शामिल, पहली बार राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक … Read more

इस बीजेपी नेता को बीच सड़क कुल्हाड़ी से काट डाला, इलाज के दौरान हुई मौत, देखें पूरी खबर

breaking

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, अलवर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य यासीन खान उर्फ़ यासीन पहलवान की हुई हत्या, बीजेपी नेता पर बदमाशों ने सड़क के बीच कुल्हाड़ी व दूसरे हथियारों से किया था हमला, यासीन खान पर करीब 8 बदमाशों ने जयपुर से अलवर आते समय कोटपूतली-बहरोड़ के विजयपुरा गांव के पास उनकी गाड़ी रोक कर किया था हमला, इस हमला में यासीन खान गंभीर रूप से हो गए थे घायल, इसके बाद इलाज के लिए उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल किया गया था रेफर, मिली जानकारी के अनुसार अधिक खून बहने से बीजेपी नेता की हो गई मौत, हमलावरों ने पहले यासीन की गाड़ी … Read more

नई नवेली सांसद कंगना की मांग पर छिड़ा रण, आमजन से की एक अनोखी डिमांड

kangana ranaut

बॉलीवुड की क्वीन और पहली बार सांसद बनी कंगना रनौत ने आमजन से एक अनोखी डिमांड की है. उन्होंने कहा है कि, क्षेत्र की जनता को उनसे मिलने के लिए अपना आधार कार्ड साथ में लाना होगा. इसके साथ ही मिलने का उद्देश्य कागज पर लिखकर लाना होगा. भारतीय जनता पार्टी की मंडी से सांसद कंगना के इस बयान पर अब हिमाचल प्रदेश में सियासी ​रण छिड़ गया है. इतना ही नहीं, ​कांग्रेस की ओर से महिला सांसद पर एक करारा तंज भी कसा गया है. हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे, कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए कंगना रनौत पर जबरदस्त हमला किया है. … Read more

‘वंचित विरोधी है मोदी सरकार..’ अपनी ही पार्टी पर फूटा मंत्री न बनाए जाने का गुबार

rkn

लोकसभा में 7 बार के सांसद और सदन के अति वरिष्ठ सदस्य रमेश जिगाजिनागी का मोदी 3.0 सरकार में मंत्री न बनाए जाने पर गुस्सा फूटा है. अपना एक निजी इंटरव्यू में अपने अंदर का गुबार निकालते हुए भारतीय जनता पार्टी को दलित और वंचित विरोधी बताया है. बीजेपी सांसद रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी ने मोर्चा खोलते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में वंचितों को दरकिनार कर दिया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी में ज्यादातर केंद्रीय मंत्री ऊंची जातियों से ताल्लुक रखते हैं जबकि वंचितों को दरकिनार कर दिया गया है. बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप लोकसभा चुनाव 2024 में … Read more

‘उनके अंदर राम मंदिर बनने की टीस..’, सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस के बड़े नेता पर तीखा पलटवार

sdhn

लोकसभा में इस वक्त विपक्ष सत्ताधारी एनडीए सरकार पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. इस समय नेता प्रतिपक्ष की बागड़ोर पहली बार राहुल गांधी के हाथों में है और राहुल गांधी इतिहास के सबसे मजबूत विपक्ष के साथ मोदी 3.0 सरकार की मजबूत से घेराबंदी कर रहे हैं. सदन में बीजेपी के उम्मीदवार की अयोध्या में हार का भी बार बार जिक्र किया जा रहा है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए भाषण को प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर पलटवार किया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि उनके अंदर राम मंदिर बनने की टीस है. यह भी पढ़ें: ‘राजनीति … Read more