मुख्यमंत्री ने आपको कहा होगा, इस विपक्ष के विधायक को आज ही मारना है?- महर्षि के भंडारी पर गंभीर आरोप

img 20230304 092454

Abhinesh Maharshi on Dr. Sudhir Bhandari in Vidhansabha: राजस्थान विधानसभा में जारी बजट सत्र के दौरान गुरुवार को बीजेपी विधायक अभिनेश महर्षि ने प्रदेश के बड़े डॉक्टर्स में आने वाले डॉ सुधीर भंडारी पर उनका गलत इलाज़ करने का आऱोप लगाते हुए एक किस्सा सुनाया, जिस पर सदन के जमकर हंगामा भी हुआ. सदन में चिकित्सा विभाग की मांगों पर चर्चा के दौरान रतनगढ़ विधायक अभिनेेश महर्षि ने प्रदेश के सबसे बड़े कोविड अस्पताल राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (आरयूएचएस) के वीसी डाॅ. सुधीर भंडारी पर कोविड के दौरान दूसरे मरीज की रिपोर्ट के आधार पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. सुधीर भंडारी ने दूसरे … Read more

चुनावी साल में भाजपा को बड़ा झटका, बीजेपी नेता का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 8 करोड़ बरामद

Arrested taking bribe of 40 lakhs

राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोकायुक्त की रेड में बीजेपी विधायक के ठिकानों से करीब आठ करोड़ रुपये कैश हुए बरामद, पहले लोकायुक्त ने विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखाकार प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, जिसके बाद उसके कार्यालय और विधायक के आवास पर की गई छापेमारी, लोकायुक्त द्वारा देर रात की गई रेड में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के आवास से छह करोड़ रुपये कैश हुआ बरामद, इसके अलावा विधायक के बेटे प्रशांत मदल के कार्यालय से … Read more

22 वर्षीय महिला के साथ रेप के मामले में 86 वर्षीय पूर्व भाजपा विधायक पहुंचे जेल, 10 साल की हुई सजा

img 20230222 023048

Former BJP MLA Bhanwarlal Rajpurohit Reached Jail in Rape Case: नागौर के मकराना में एडीजे कोर्ट ने रेप के एक 20 साल पुराने मामले में मकराना के पूर्व भाजपा विधायक भंवरलाल राजपुरोहित को दस साल की सजा सुनाते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. कोर्ट के आदेशानुसार यह रकम रेप पीड़िता को दी जाएगी. फैसला सुनाने के दौरान 86 वर्षीय पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित कोर्ट में ही मौजूद था और जैसे ही फैसला सुनाया गया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसका मेडिकल करवाकर परबतसर जेल भेज दिया गया. बता दे रेप केस होने के डेढ़ साल बाद ही भंवरलाल राजपुरोहित भाजपा से विधायक चुना … Read more

‘ठाकरे का हो नार्को टेस्ट तो आफताब की जैसे आदित्य की सच्चाई आएगी बाहर’, फडणवीस ने दिए ये आदेश

img 20221223 090556

Aditya Thackeray’s demand for Narco Test. महाराष्ट्र में एक हार फिर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई है. दरअसल, भाजपा विधायक नितेश राणे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले ने महाराष्ट्र विधानसभा में सुशांत राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया. यही नहीं राणे ने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट करवाने की मांग कर डाली, जिसके बाद सदन में विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा. वहीं … Read more

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी विधायक को मिली शर्तों के साथ जमानत

टी राजा को मिली राहत

Breaking News: तेलंगाना हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनाया बड़ा फैसला, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ रिहा करने का दिया आदेश, कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद टी राजा सिंह को रैलियां और प्रेस मीट नहीं करने की शर्तों के साथ रिहा करने का जारी किया आदेश, पुलिस ने टी राजा सिंह के खिलाफ पीडी एक्ट के तहत की थी कार्रवाई, कोर्ट से मिली राहत के बाद ट्वीट करते हुए राजा सिंह ने लिखा- ‘धर्म की हुई है विजय, एक बार पुनः आपकी सेवा में हो गया हूं … Read more

दहेज प्रताड़ना के आरोप में बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार, RLP विधायक की बेटी ने दर्ज करवाई थी FIR

विधायक की बेटी ने विधायक के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की राजनीति में दो सियासी परिवारों के बीच का पारिवारिक झगड़ा खुलकर सामने आया है. भोपालगढ़ से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ममता गर्ग की वर्ष 2007 में जालोर से भाजपा के विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश पुंज के साथ शादी हुई थी. शादी के करीब 13 साल बाद विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने महिला थाने में अपने पति और विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए कई संगीन आरोप लगाए हैं. ममता ने कहा कि पीहर से रुपए लाने के लिए पति डंडे और बैट से पीटता था, इतना ही नहीं अश्लील वीडियो दिखाता और जबरदस्ती … Read more

मुलायम सिंह को याद कर फूट-फूट कर रोए बीजेपी विधायक, कहा- आज जो भी हूं नेताजी की वजह से..

मुलायम सिंह को याद कर फूट-फूट कर रोए बीजेपी विधायक

Politalks.News/MulayamSinghYadav. उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बीती 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. मुलायम सिंह के निधन से न केवल यूपी बल्कि देशभर के सियासी जगत में शोक की लहर है. इसी बीच मुलायम सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक शिशुपाल सिंह यादव भावुक हो गए. नेता जी को श्रद्धांजलि सभा में अपने शब्द भी पूरे नहीं कर पाए और उनका गला रूंध गया और आंखों से आंसू बहने लगे. इस दौरान उनके साथ बैठे सहयोगी उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विधायक यादव की आंखों से आंसू थमने … Read more

विधानसभा में बीजेपी विधायकों की सूची से शोभारानी का नाम हटाने के लिए लिखे गए पत्र में ब्लंडर

img 20220622 wa0103

Politalks.News/Rajasthan. राज्यसभा चुनाव में पार्टी निर्देशों के विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट देने पर भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाहा के निष्कासन की जानकारी राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को देकर बीजेपी विधायकों की सूची से उनका नाम हटाने का आग्रह किया गया है. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने इस संबंध में मंगलवार को स्पीकर सीपी जोशी को पत्र लिखकर विधानसभा में अंकित शोभारानी कुशवाहा के नाम के आगे से भाजपा विधायक शब्द हटाने का आग्रह किया. लेकिन कटारिया द्वारा स्पीकर सीपी जोशी को लिखे पत्र में शोभारानी कुशवाहा को पार्टी से निष्काषित करने की तारीखों में अंतर है. सियासी जानकारों की मानें तो इतने महत्वपूर्ण पत्राचार में इस तरह … Read more

कांग्रेस राज में खूब भ्रष्टाचार लेकिन बीजेपी भी नहीं अछूती, जब मौका मिला तब खूब खाया- विधायक मुरावतिया: मकराना से बीजेपी विधायक रूपाराम मुरावतिया का बड़ा बयान, भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना तो अपनी ही पार्टी बीजेपी पर भी उठाए सवाल, कहा- ‘कांग्रेस सरकार में है भ्रष्टाचार भरपूर है, लेकिन आज मैं यह खरी-खरी कहता हूं कि हमारी भारतीय जनता पार्टी भी भ्रष्टाचार से नहीं है अछूती, हम दुसरों को दोष देते हैं, जबकि जो आपने किया वो ही हमने किया, जब भी मिला मौका खाने का खूब खाया खूब पिया, जब दोष देने का आया मौका, एक दूसरे पर मढ़ दिया, इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एयर कार्यकर्ताओं से यह निवेदन करूंगा कि, हमारे प्रधानमंत्री मोदी के सिद्धांत को आगे बढ़ाओ की न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा, तभी हम आगे बढ़ सकते हैं’, बीते रोज बुधवार को नागौर में एक पशु प्रदर्शनी को सम्बोधित कर रहे थे बीजेपी विधायक रूपाराम मुरावतिया, अपनी बेबाकी और हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं मुरावतिया

img 20211216 wa0253