ठाकरे ने दिया बीजेपी को धोखा, हम बंद कमरे में नहीं, सीना ठोककर राजनीति करने वाले हैं- अमित शाह

अमित शाह के निशाने पर उद्धव ठाकरे

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में हाल ही में हुए सियासी उठापठक के बाद से शांति का माहौल है. हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच असली शिवसेना की जंग सुप्रीम कोर्ट में जारी है. प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार बीजेपी के चाणक्य एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र पहुंचे. बीएमसी चुनाव से पहले अमित शाह का ये दो दिवसीय दौरा काफी अहम है क्योंकि जो भी पार्टी BMC चुनाव में जीत का परचम लहराएगी, जनता का आशीर्वाद भी उसी को मिलने वाला है. ऐसे में खुद अमित शाह BMC चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने महाराष्ट्र पहुंचे हैं. अमित शाह ने भाजपा नेताओं की … Read more