नीति, नीयत और नैतिकता को फ्रिज में रख कर राजनीति करते हैं नीतीश बाबू- BJP के निशाने पर CM

'स्वार्थियों के अंगने में हमारा क्या काम है'

Politalks.News/Bihar. बिहार की सियासत में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से पक्ष और विपक्ष के बीच वार पलटवार का दौर जारी है. 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार जहां दावे कर रहे हैं कि उन्होंने बीजेपी के साथ कोई धोखा नहीं किया है तो वहीं अब बीजेपी भी नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है. मंगलवार को जब नीतीश कुमार ने NDA से गठबंधन तोड़ने का एलान किया था तभी से बीजेपी के तमाम नेता उन्हें पल्टूराम के साथ साथ धोखेबाज कह रहे थे. लेकिन केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के दिग्गज नेताओं में शुमार गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. यहीं नहीं गिरिराज … Read more

2014 में आने वाले रह जाएंगे 2024 में? हम रहें या न रहें, लेकिन वो नहीं रह पाएंगे- शपथ के बाद गरजे नीतीश

शुरू हुआ 2024 का घमासान

Politalks.News/BiharPolitics. बिहार की सियासत के अगर बेताज बादशाह की उपाधि अगर किसी को दी जाए तो नीतीश कुमार उस खांचे में बिलकुल सटीक बैठते हैं. नीतीश कुमार ने बुधवार को 8वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. देश में नीतीश कुमार अकेले ऐसे नेता हुए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा 8 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. बुधवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ साथ तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल फागु चौहान ने दोनों ही नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण करने के बाद तेजस्वी यादव ने चाचा नीतीश के पैर भी छुए … Read more

बिहार की सियासत में भूचाल! अगले 48 घंटों में गिर जाएगी NDA सरकार! जानें किसकी होगी सत्ता

बिहार में होगा बड़ा खेला!

Politalks.News/NitishKumar/Bihar. राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. एक पल तो आपके हाथ में लड्डू हैं लेकिन दूसरे ही पल वह लड्डू कब कहां गायब हो जाए तो सवाल उठता है लेकिन राजनीति में यह अब आम हो चला है. देश के कई राज्यों में अन्य दलों के साथ गठबंधन या विधायकों की तोड़फोड़ में माहिर बीजेपी को बिहार में अब बड़ा झटका लगने जा रहा है. सूत्रों की माने तो अगले एक दो दिन में जदयू और बीजेपी का गठबंधन टूट सकता हैं और इसके संकेत भी मिल रहे हैं. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल जहां पार्टी सांसदों से फ़ोन पर चर्चा की … Read more

RCP सिंह की अकूत सम्पत्ति पर JDU ने ही बिठाई जांच, जीरो टॉलरेंस की नीति वाले नीतीश का action

जीरो टॉलरेंस की नीति वाले नीतीश का ACTION

Politalks.News/Bihar. बिहार की सियासत के साथ साथ प्रदेश के दल एवं सत्ता में शामिल जदयू में सबकुछ ठीक नहीं है. काफी लंबे समय से नाराज चल रहे RCP सिंह पर उनकी ही पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया है. जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली मुख्यमंत्री नीतीश सरकार अपनी इस नीति के तहत अपनी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रहे आरसीपी सिंह पर जांच बिठा दी है. यह बात सबूत के साथ सामने आई है कि आरसीपी सिंह और उनके परिवार ने 2013 से अब तक अकूत संपत्ति बनाई है. खास बात ये है कि संपत्ति का ब्योरा जेडीयू के ही नेताओं ने ही जुटाया है. … Read more

दम है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाए भाजपा, टूट जाएगा दंभ- तेजस्वी का नड्डा पर पलटवार, बिफरी BJP

नड्डा के बयान पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Bihar. भाजपा के राष्ट्रीय अधिक जेपी नड्डा द्वारा बीते रविवार को दिए गए बयान को लेकर अब सियासत गर्म हो गई है. जेपी नड्डा ने बीते रविवार को बिहार के 16 जिलों में भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा था कि, ‘अपनी विचारधारा और कैडर की बदौलत भविष्य में एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा ही बचेगी. बाकी सब मिट जायेंगे.’ जेपी नड्डा के इस बयान के बाद से प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद बीजेपी पर हमलावर है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को भाजपा पर तीखे प्रहार कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी. यादव ने कहा कि, ‘बिहार में भाजपा अकेले चुनाव लड़कर दिखाए.’ यादव … Read more

नीतीश कुमार भी हो चुके हैं बीजेपी से परेशान, हमारी वजह से वे बने थे मुख्यमंत्री- सहनी का बड़ा बयान

मुकेश सहनी का बड़ा बयान

Politalks.News/Bihar. बिहार की सियासत में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. हाल ही के कुछ समय से ये लग रहा था की बिहार में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है लेकिन एकदम से फिर शांति छा गई. लेकिन इसी बीच NDA से अलग विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के बयान से सियासी उथल पुथल बढ़ने के आसार हैं. या यूं कहें की बिहार की सियासत में एक बार फिर सियासी वार पलटवार देखने को मिलने वाला है. दरअसल वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘मैं अब NDA में नहीं हूँ लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हूँ. नीतीश कुमार भी बीजेपी से … Read more

गरमाई बिहार की सियासत- नित्यानंद को लेकर तेजस्वी के बयान से भड़की बीजेपी ने किया ये बड़ा खुलासा

गरमाई बिहार की सियासत

Politalks.News/BiharPolitics. बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई एक बयानबाजी के बाद शुरू हुई राजनीति से एक के बाद एक दो बड़े खुलासे हुए जिसने बिहार में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. पहले तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से चल रही जुबानी जंग के बीच कहा है कि आज नित्यानंद भले ही मंत्री बन गए हैं लेकिन वे राजद में शामिल होना चाह रहे थे. तेजस्वी ने कहा कि नित्यानंद ने उनके पास आकर कहा था कि उनका भाजपा में मन नहीं लग रहा है, इसलिए आरजेडी के साथ आना चाहते हैं. तेजस्वी ने आगे कहा कि … Read more

RSS की तरह PFI में दी जाती है ट्रेनिंग- पटना SSP के बयान पर भड़की BJP तो RJD उतरी बचाव में

पटना SSP के बयान पर भड़की BJP

Politalks.News/Bihar/RSS/BJP. बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित करते हुए गुरुवार को एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. जिसके तहत बिहार पुलिस ने चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना पीएफआई (PFI) से कर दी. ढिल्लो ने कहा, ‘जिस तरह आरएसएस की शाखा में शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है, वैसे ही पीएफआई में भी फीजिकल ट्रेनिंग और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही थी.’ पटना एसएसपी के इस बयान के बाद बिहार सहित … Read more

बीजेपी के मंत्री के किए तबादला आदेशों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोका, कुछ ठीक नहीं इस सरकार में!

बिहार में तबादलों पर घमासान

Poitalks.News/BiharPolitics. बिहार की एनडीए गठबंधन वाली सरकार में बीजेपी और जेडीयू के बीच आए दिन चलने वाली खींचतान को देखकर यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा कि ये गठबंधन ज्यादा दिन चलता नजर नहीं आ रहा है. पिछले कुछ महीनों के घटनाक्रम चाहे पूर्व सीएम राबड़ी देवी की रोजा इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जाना हो या हाल ही में नीतीश का अस्पताल जाकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव का हालचाल जानना हो, इसके अलावा भी कई ऐसी सियासी घटनाएं बीते दिनों में नजर आ रही हैं जिससे साफ पता चलता है कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. ताजा घटनाक्रम … Read more

जनता की गाढ़ी कमाई के दम पर अपने नेताओं को सुरक्षा देना है बीजेपी का संस्कार और इतिहास- यादव

बीजेपी नेताओं को मिली सिक्योरिटी तो भड़के तेजस्वी

Politalks.News/TejaswiYadav/Bihar. बिहार (Bihar) में कानून व्यवस्था और सरकार संचालन की स्थिति बद से बदतर हो गई है. सरकार के अंदर ही जब स्थिति इस सीमा तक अविश्वासपूर्ण, अराजक और विस्फोटक हो गई हो कि भाजपा के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व सांसदों को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यकीन नहीं रहा तो कहा ही क्या जाए? ये कहना है बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का. केंद्र सरकार द्वारा लाई अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में अगर सबसे ज्यादा बवाल अगर कहीं मचा है तो वो बिहार है. अग्निपथ योजना के विरोध में बेरोजगार युवा सड़कों पर आ गए और … Read more