बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में कलह: रोहिणी ने आरोप लगाए तो समर्थन में आए तेजू भईया

tej pratap yadav on rohini acharya

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लालू यादव के परिवार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. चुनाव से ऐन वक्त पहले लालू के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निष्काषित कर दिया गया. अब चुनाव परिणाम के बाद जब पार्टी बड़े सदमे से गुजर रही है, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव व रमीज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रोहिणी आचार्य के समर्थन में उनके भाई तेजप्रताप यादव आ गए हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ‘हमारी बहन का जो अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा.’ रोहिणी ने दावा किया कि उन्हें चप्पल … Read more

बिहार चुनाव के नतीजों ने पलटी प्रदेश की सियासत, सवाल – अगला मुख्यमंत्री कौन?

who is next bihar cm nitish kumar

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल उमड़ रहा है. जनता से लेकर राजनीतिक हलकों तक एक ही चर्चा है. वो है – कौन होगा राज्य का अगला मुख्यमंत्री?  क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम बनेंगे? अगर नीतीश कुमार सीएम बनते हैं तो ‘सुशासन बाबू’ रिकॉर्ड 10वीं बार प्रदेश की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो 20 साल बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार तस्वीर बदल सकती है. इस बार मुख्यमंत्री का पद भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकता है, जबकि जदयू के पाले में … Read more

बिहार में चुनाव प्रचार पर लगा ब्रेक, 122 सीटों पर होगा 1300 से अधिक प्रत्याशियों का फैसला

bihar election 2025

बिहार में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार रविवार को थम गया. अब 11 नवंबर को राज्य में दूसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा. दूसरे चरण में कुल 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसमें राज्य के 3.7 करोड़ मतदाता 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इससे पहले पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान हुआ था जिसमें हुई बंपर वोटिंग से पांच दशकों का रिकॉर्ड टूट गया था. इस बार भी कुछ वैसी ही संभावनाएं जताई जा रही है. यह भी पढ़ें: 75 सालों का रिकॉर्ड टूटा, फिर ऐसा हुआ तो जाएगी नीतीश की सत्ता? दूसरे चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर … Read more

जिम्मेदारों का ‘जिम्मेदारी’ से मोह भंग: कूड़े में मिली हजारों वीवीपैट पर्चियां

bihar elections updates

बिहार में विधानसभा चुनाव का अंतिम चुनाव प्रचार चल रहा है. आज शाम 5 बजे चुनावी प्रचार से संबंधित रैलियां और सभाओं पर रोक लग जाएगी. मतदान 11 नवंबर को है. इससे पहले राज्य में सरकारी अफसरों का बे-जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला. बिहार के समस्तीपुर जिले की सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के पास हजारों वीवीपैट की पर्चियां कूड़े में पड़ी मिली, जिसे देखकर हडकंप मच गया. उक्त विस सीट पर हाल में मतदान हुआ है. चुनावी माहौल के बीच इस अप्रत्याशित घटना ने चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन के साथ साथ जिम्मेदार अफसरों को भी संदेह के घेरे में खड़ा करने का काम किया है. समस्तीपुर जिले … Read more

बिहार चुनाव: 75 सालों का रिकॉर्ड टूटा, फिर ऐसा हुआ तो जाएगी नीतीश की सत्ता?

why bunper voting in bihar assembly elections 2025

बिहार विधानसभा चुनावों में आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है, जिसके चलते विभिन्न राजनीतिक पार्टियां रैलियों एवं सभाओं में जान लगाने वाली है. शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद होगा और फिर घर घर जाकर मान मनुहार का दौर शुरू होगा. 11 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होनी है. उससे भी पहले गौर करने वाली बात ये है कि पहले चरण के मतदान में देश में 75 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है. ये निश्चित तौर पर सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं और नीतीश सरकार के रिपीट करने की संभावनाओं पर गहरा आघात साबित हो सकता है. … Read more

पीएम-सीएम को जेल वाले बिल पर कांग्रेस-राजद में रार..क्या बढ़ेगी तकरार?

bihar politics

बिहार की राजनीति में एक नया विवाद तब खड़ा हो गया जब हाल ही में लाए गए पीएम-सीएम को जेल भेजने वाले बिल पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए. विपक्ष को घेरने के इरादे से बनाए गए इस बिल ने महागठबंधन के भीतर ही दरार पैदा कर दी है. बिहार विधानसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले हुआ ये ‘खेला’ अब महागठबंधन के बीच भी खेल होते दिख रहा है. यही कारण है कि दोनों दलों की बैठकें लगातार विवादास्पद माहौल में हो रही हैं. दरअसल, नए बिल में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को 30 दिन तक जेल में रहने पर खुद-ब-खुद अयोग्य … Read more

‘कभी भी आग लगाने को तैयार..’ सहनी का चिराग पर तीखा वार

mukesh sahani vs chirag paswan in bihar politics

बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर करारा तंज कसा है. सहनी ने बिना नाम लिए कहा कि बीजेपी के ‘हनुमान’ कभी भी आग लगा सकते हैं, इसलिए उन पर नजर रखी जाए. यह बयान स्पष्ट तौर पर चिराग की तरफ इशारा कर रहा है, जिन्हें अक्सर बीजेपी का ‘हनुमान’ कहा जाता है. हाल में एनडीए से अलग हुए मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी बड़ा हमला बोला है. वीआईपी प्रमुख ने बीजेपी द्वारा उनके राजनीतिक भविष्य पर की गई टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण देते हुए चेतावनी भरे शब्दों में … Read more

पीके के ‘मास्टरस्ट्रोक’ से बिहार का चुनावी गणित होगा उलझन में

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान अगले महीने की शुरूआत में कभी भी हो सकता है. इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों अपनी रणनीतियां बनाने में मशगुल हैं. इसी बीच पहली बार चुनावों में सक्रिय तौर पर उतरे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक नया सियासी दांव खेलकर अन्य पार्टियों के होश उड़ा दिए हैं. मास्टर स्ट्रॉक भी ऐसा कि राज्य में महागठबंधन और एनडीए दोनों गठबंधनों की नींद उड़ गई है. पीके का यह दांव सिर्फ मीडिया हेडलाइन का मसला नहीं, बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति में संभावित भूचाल लाने वाला कदम है. महागठबंधन और एनडीए को अपने सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की रणनीति … Read more

सैम पित्रोदा का यू-टर्न: विवादित बयान ने बीजेपी को दिया बड़ा हथियार, बैकफुट पर कांग्रेस

sam pitroda big statement before bihar elections 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के ऐन मौके पर कांग्रेस के ओवरसीज विभाग प्रमुख सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) का बयान सियासत का नया बवंडर खड़ा कर गया है. पित्रोदा ने पाकिस्तान को ‘घर जैसा’ बताते हुए रिश्तों की सहजता की बात कही, लेकिन यह बयान भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कांग्रेस पर हमला बोलने का बड़ा मौका दे गया. विवाद बढ़ते ही पित्रोदा ने यू-टर्न लिया और सफाई दी कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि बयान का मकसद सिर्फ आपसी रिश्तों की सहजता दिखाना था. मगर चुनावी माहौल में उनकी सफाई से ज्यादा बयान का असर चर्चा में है. बीजेपी को मिला मुद्दा इससे पहले सैम … Read more

दिल्ली में पक रही बिहार की सियासी खिचड़ी, सीएम फेस के फेर में कांग्रेस ने राजद को फंसाया

bihar politics

बिहार विधानसभा चुनाव में से पहले विपक्षी महागठबंधन में हलचल नजर आ रही है. यह हलचल सीएम फेस को लेकर है, जिसके लेकर बिहार की​ सियासी खिचड़ी दिल्ली में पक रही है. एक तरफ बिहार चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है. वहीं पार्टी ने राजद की ओर से सुझाए गए सीएम चेहरे पर भी खुली सहमति न देकर अपने पत्ते छिपा रखे हैं. वहीं राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस की ओर से 76 सीटों पर दावा ठोकर राजद और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चिंता में डाल दिया है. यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने वोटर … Read more