लालू पर CBI रेड से गर्माई सियासत, पहली बार हेमा का नाम आया सामने तो तेजस्वी-मनोज झा ने कसे तंज

img 20220521 wa0104

Politalks.News/Bihar/Lalu/CBI बहुचर्चित आरआरबी घाटाले में शुक्रवार को सुबह सुबह ही सीबीआई ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, उनके परिवार और उनसे जुड़े देशभर के 17 ठिकानों पर छापेमारी की. इससे पहले सीबीआई ने लालू परिवार के चार सदस्यों समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. लालू यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों की कीमती जमीनें अपने करीबी लोगों के नाम लिखवाई थीं. बाद में इन जमीनों को अपने और परिवार के सदस्यों के नाम गिफ्ट करा दिया था. सबसे बड़ी बात ये है कि यह पहला मामला है जिसमें पहली बार लालू-राबड़ी की … Read more

प्रशांत किशोर की बिहार में सक्रिय सियासी एंट्री ने BJP की उड़ाई नींद तो तेजस्वी बोले- पीके, यह कौन है?

img 20220508 155828

Politalks.News/BiharPolitics. हाल ही में प्रमुख चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा सक्रिय राजनीति में उतरने और उसकी शुरुआत बिहार से करने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. पीके के एलान के बाद बीजेपी को जहां अपने स्वर्ण वोटबैंक के खिसकने का डर बैठ गया है तो वहीं आरजेडी सहित अन्य पार्टियों में दलित वोटबैंक में सेंधमारी की चिंता बढ़ गई है. हालांकि प्रशांत किशोर की ओर से बीते 30 सालों में बिहार के पिछड़ने के दावे को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आधारहीन करार दिया है. यही नहीं बिहार में पीके नाम के किसी फेक्टर से इनकार करते हुए तेजस्वी यादव ने यह भी … Read more

मिशन बिहार पर निकले PK ने बताई मन की बात- राहुल गांधी बड़े आदमी और मैं साधारण परिवार का बेटा…

'कांग्रेस को नहीं मेरी जरुरत...'

Politalks.News/Bihar/PrashantKishore. देश के कई बड़े राजनीतिक दलों के साथ काम कर चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अब सकल राजनीति में उतरने का पूरा मन बना लिया है. प्रशांत किशोर हमेशा पर्दे के पीछे रहकर अपनी चुनावी रणनीति को अंजाम देते आए हैं, लेकिन इस बार वे खुद जनता का मन टटोलने के लिए मैदान में उतरेंगे. हालांकि प्रशांत किशोर ने गुरूवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान साफ़ कर दिया कि वे अभी कोई भी पार्टी बनाने के मूड में नहीं है. लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ने पर पार्टी का गठन भी किया जा सकता है. इस दौरान पीके ने ये भी साफ़ किया कि उनकी टीम ने … Read more

हम नहीं चाहते तेजस्वी और नीतीश कुमार एक साथ आएं पॉलिटिक्स में- AIIMS से छुट्टी के बाद बोले लालू

‘तेजू हमारे बेटे लेकिन मैं हूं पार्टी अध्यक्ष...’

Politalks.News/LaluPrasadYadav. राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले मामले में जमानत के बाद आज उन्हें दिल्ली AIIMS से भी छुट्टी मिल गई है. 22 अप्रैल को लालू को जमानत तो मिल गई थी लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते वो पिछले 12 दिनों से AIIMS में भर्ती थे. लालू यादव को एम्स से छुट्टी मिल गई है, जिसके बाद वो दिल्ली में बेटी मीसा भारती के घर पहुंचे. सूत्रों का कहना है कि वो कुछ दिन दिल्ली में ही रहेंगे. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लालू अपने पुराने अंदाज में दिखे और कहा कि, ‘मैं अब ठीक हूं जल्द ही बिहार जाऊंगा.’ इसके साथ ही उन्होंने बिहार … Read more

क्या किंगमेकर PK बनना चाहते हैं बिहार की सियासत के किंग? रहस्यमयी ट्वीट ने मचाया तहलका

PK ने मचाई बिहार में खलबली

Politalk.News/PrashantKishore. बात अगर सियासी राज्य बिहार की करें तो यूं तो बिहार बहुत सी चीज़ों के लिए जाना जाता है लेकिन इनमें से भी कुछ खास चीजों की सूची तैयार करनी हो तो उसमें लिट्टी चोखा और बिहार की राजनीति का नाम ज़रूर दर्ज होगा. भिन्न भिन्न राजनीतिक दलों के लिए मजबूत रणनीति बना चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब किसी और के लिए रणनीति नहीं बनाएंगे. प्रशांत किशोर अब खुद की पार्टी के लिए रणनीति बनाएंगे. सोमवार को ट्वीट कर खुद प्रशांत किशोर ने इसके साफ़ संकेत दिए हैं. PK ने ट्वीट कर कहा कि, ‘अब जनता के बीच जाने का समय आ गया है. इसकी शुरुआत बिहार से … Read more

बिहार के 9 पत्रकारों पर तेजप्रताप ने ठोका 50 करोड़ की मानहानि का केस तो मांझी पर लगाए गंभीर आरोप

स्टिंग के बाद तेजू भैया ने दिखाया स्टंट

Politalks.News/TejPratapYadav. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों बिहार की सियासत में काफी चर्चा में हैं. हाल ही में राबड़ी देवी के आवास पर हुई रोजा इफ्तार पार्टी में कथित रूप से राजद नेता रामराज यादव को कमरे में नंगा कर पिटाई करने का आरोप हो या फिर इस घटना के तुरंत बाद राजद से इस्तीफा देने का एलान हो. इसके बाद से ही बिहार की सियासत में तेज प्रताप यादव भोकाल मचा रहे हैं. अब खबर आ रही है कि बुधवार को तेज प्रताप ने इंटरव्यू लेने आए एक पत्रकार को दौड़ा दिया और उसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर … Read more

बिहार में बदलाव की बयार के बीच मोदी का बड़ा बयान- नीतीश के हाथ में रहेगी सत्ता की कमान

नीतीश का एक दांव और बैकफुट पर भाजपा

Politalks.News/Bihar. बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही कार्यकाल पूरा करेगी, तब भी यह झूठ फैलाते रहना थेथरोलॉजी है कि बीजेपी बीच में ही अपना मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है, मुख्यमंत्री को लेकर निराधार अटकलबाजी जारी रखना दुर्भाग्यपूर्ण है, ये कहना है बीजेपी के राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का. इन दिनों बिहार की सियासत को लेकर तरह तरह की अटकलें सामने आ रही है. सियासी गलियारों में इस तरह की चर्चा है कि बीजेपी अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटा अब अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. लेकिन हाल ही में सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर … Read more

बिहार में सत्ता समीकरण बदलने की आहट! नीतीश के तेवरों ने सबको किया हैरान, साहनी-मांझी बैठे ताक में

बिहार में सत्ता समीकरण बदलने की आहट!

Politalks.news/BiharPolitics. पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि इन चुनावों के परिणाम से बिहार की राजनीति (Bihar politics) में बदलाव होगा. सियासी कयास लगाए जा रहे थे कि, अगर भाजपा नहीं जीतती है या उसका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहता है तो पार्टी के इकलौते बड़े सहयोगी नीतीश कुमार के तेवर बदलेंगे. लेकिन परिणाम आए हैं इसके बिल्कुल उलट, भाजपा उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों का चुनाव जीत गई. मजे की बात यह है कि इसके बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के तेवरों में कोई कमी नहीं आई है. नीतीश ने सोमवार को विधानसभा में जिस अंदाज … Read more

सजा के एलान के बाद लालू की बेटियों ने ट्वीटर पर बोला हमला, आप विधायक को दिया जोरदार जवाब

लालू प्रसाद यादव की बेटियों का जोरदार हमला

Politalks.News/BiharPolitics. बहुचर्चित चारा घोटाला (Chara Ghotala) मामले से जुड़े डोरंडा कोषागार केस में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को पांच साल की सजा सुनाई और 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. रांची सीबीआई कोर्ट के इस फैसले के बाद एक तरफ जहां लालू यादव के समर्थक और परिजन बेहद दुखी हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों के नेता इसे कर्मों का फल बताकर घेर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बालियान (Naresh Balyan) ने लालू यादव को चोर बताते हुए … Read more

TMC से रिश्तों में आई कड़वाहट के बीच पीके व नीतीश की दोस्ती एक बार फिर परवान चढ़ती आ रही नजर!

पीके व नीतीश की दोस्ती एक बार फिर.....

Politalks.News/Bihar-Delhi. देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान के बीच देश बाकी राज्यों में भी सियासत लगातार करवटें बदल रही हैं. एक तरफ जहां राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सम्बन्धों के बीच कड़वाहट की खबरें आ रही हैं तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ पीके की दोस्ती एक बार फिर परवान चढ़ती नजर आ रही है. देश के सबसे बड़े प्रोफेशनल रणनीतिकार माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने शुक्रवार शाम को सीएम नीतीश कुमार से न केवल लम्बी मुलाकात की बल्कि उनके साथ भोजन भी किया. आपको बता दें, प्रशांत किशोर ने … Read more