मुर्मू को लेकर बोले तेजस्वी- राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है मूर्ति, नहीं, BJP ने बताया महिला विरोधी
Politalks.News/President Election/Tejsawi Yadav. सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पहले ही अपना स्टैंड साफ करते हुए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी और साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया था कि वह एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करेगी. इसी बीच रविवार को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा द्रोपदी मुर्मू को लेकर दिए एक बयान ने राजनीति को गरमा दिया है. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है ना कि कोई मूर्ति. इतना ही नहीं तेजस्वी ने द्रौपदी मुर्मू की तरफ … Read more