जिम्मेदारों का ‘जिम्मेदारी’ से मोह भंग: कूड़े में मिली हजारों वीवीपैट पर्चियां

bihar elections updates

बिहार में विधानसभा चुनाव का अंतिम चुनाव प्रचार चल रहा है. आज शाम 5 बजे चुनावी प्रचार से संबंधित रैलियां और सभाओं पर रोक लग जाएगी. मतदान 11 नवंबर को है. इससे पहले राज्य में सरकारी अफसरों का बे-जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला. बिहार के समस्तीपुर जिले की सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के पास हजारों वीवीपैट की पर्चियां कूड़े में पड़ी मिली, जिसे देखकर हडकंप मच गया. उक्त विस सीट पर हाल में मतदान हुआ है. चुनावी माहौल के बीच इस अप्रत्याशित घटना ने चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन के साथ साथ जिम्मेदार अफसरों को भी संदेह के घेरे में खड़ा करने का काम किया है. समस्तीपुर जिले … Read more

बिहार चुनाव: 75 सालों का रिकॉर्ड टूटा, फिर ऐसा हुआ तो जाएगी नीतीश की सत्ता?

why bunper voting in bihar assembly elections 2025

बिहार विधानसभा चुनावों में आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है, जिसके चलते विभिन्न राजनीतिक पार्टियां रैलियों एवं सभाओं में जान लगाने वाली है. शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद होगा और फिर घर घर जाकर मान मनुहार का दौर शुरू होगा. 11 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होनी है. उससे भी पहले गौर करने वाली बात ये है कि पहले चरण के मतदान में देश में 75 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है. ये निश्चित तौर पर सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं और नीतीश सरकार के रिपीट करने की संभावनाओं पर गहरा आघात साबित हो सकता है. … Read more

तेजप्रताप का नया सियासी मूड – बीजेपी में एंट्री की चर्चा तेज, दरवाज़े खुले!

bihar politics

एक ओर बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अंतिम चरण में जोर पकड़ रहा है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के सियासी तेवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल के दिनों में उनके बयानों और पार्टी से दूरी के संकेतों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होने को लेकर उनका रुख नरम हुआ है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के खेमे से भी उन्हें ‘दरवाजे खुले होने’ का सकारात्मक संदेश दिया गया है. तेजप्रताप ने हाल ही में … Read more

बिहार में पहले चरण का मतदान खत्म, 20 साल का टूटा रिकॉर्ड, पाँच बजे तक हुई इतनी वोटिंग

bihar election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, पहले चरण का मतदान हुआ खत्म, शाम 5 बजे तक 60.13% हुआ मतदान, अब सिर्फ वही लोग डाल सकेंगे वोट जो लगे है लाइन में, वही मतदान खत्म होने के बाद अब सभी को है नतीजों का इंतजार, पहले चरण के 121 सीटों पर हो रही वोटिंग में बना नया रिकार्ड, 2020 के विधानसभा चुनाव में 51.66 परसेंट वोटिंग हुई थी, ऐसे में 8.47 परसेंट ज्यादा वोटिंग हुई, वहीं कई स्थानों पर अभी वोटिंग है जारी, ऐसे में यह आंकड़ा आसानी से 65 परसेंट के पार जा सकता है, जो कि बिहार चुनाव के लिए नया रिकॉर्ड है, शाम 5 बजे तक बेगुसराय … Read more

उपमुख्यमंत्री की कार पर हुआ हमला, चप्पलें फेंकी और ‘मुर्दाबाद’ के लगाए नारे, देखें पूरी खबर

breaking news

बिहार की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुआ हमला, राजद समर्थकों ने विजय कुमार सिन्हा की कार को घेरा, इस दौरान राजद समर्थकों ने सिन्हा की कार पर चप्पल फेंकी और “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने सीधे राष्ट्रीय जनता दल पर गुंडागर्दी का लगाया आरोप, कहा- ये राजद के गुंडे हैं, एनडीए सत्ता में आ रही है, गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं, विजय सिन्हा जीतने वाले हैं, उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को … Read more

बिहार में दोपहर 1 बजे तक इतने फीसदी हुआ मतदान, सबसे ज्यादा इस जिले में हो रही वोटिंग, ये जिला पिछड़ा

bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, बिहार में पहले चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 42.31% हुआ मतदान, बेगुसराय में 46.20, भोजपुर में 41.15, बक्सर में 41.10, दरभंगा में 39.35, गोपालगंज में 46.73, खगड़िया में 42.94, लखीसराय में 46.37, मधेपुरा में 44.16, मुंगेर में 41.47, मुजफ्फरपुर में 45.41, नालन्दा में 41.87, पटना में 37.71, सहरसा में 44.20, समस्तीपुर में 43.03, सारण में 43.06, शेखपुरा में 41.23, सीवान में 41.20, वैशाली जिले में 42.60 फीसदी हुई वोटिंग

बिहार चुनाव: पहले चरण में सुबह 11 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, जानिए कहां-कितनी हुई वोटिंग

bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, बिहार में पहले चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक हुई 27.65% वोटिंग, पटना में सबसे काम 23 % और बेगूसराय में हुई सबसे अधिक 30 % वोटिंग, पहले चरण में 121 सीटों पर जारी है मतदान, देखें कहाँ कितने प्रतिशत हुआ मतदान

‘मुझे तो अभी से जीत का एहसास हो रहा है’- बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान

Maithili Thakur

बिहार विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हुआ शुरू, वही अलीनगर सीट से बीजेपी की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने प्रथम चरण के लिए किया मतदान, वोट डालने के बाद मैथिली ठाकुर ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैं देख रही हूं कि बहुत सारे लोग घरों से बाहर निकलकर सुबह ही मतदान कर रहे हैं, मतदान सुविधा के अनुसार हो, सभी को कोई परेशानी ना हो, मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं, मुझे मतदाताओं के प्रेम से अभी से जीत का एहसास हो रहा है

बिहार विस चुनाव में लालू यादव की एंट्री का कितना होगा असर?

lalu yadav entry in bihar assembly elections 2025

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पूरी तरह से गायब रहे. न सियासी मैदान में और न ही पोस्टर में. नतीजा – हवा होने के बावजूद महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी. शायद यही सोचकर राजद ने इस गलती को फिर नहीं दोहराया और वर्तमान बिहार विधानसभा चुनाव में लालू की एंट्री आखिरकार हो ही गयी. बिहार के सियासी घमासान के बीच राजद सुप्रीमो दानापुर सीट से पार्टी प्रत्याशी रीतालाल यादव के लिए चुनावी मैदान में उतरे. इस दौरान लालू ने 15 किमी. का रोड शो किया. हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते वाहन से नहीं उतरे लेकिन हाथ हिलाकर सभी का अभिभावक किया और … Read more

बिहार चुनाव: 121 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान हुआ शुरू

bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, बिहार में पहले चरण का मतदान हुआ शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, चुनावी मैदान में है 1314 उम्मीदवार