बिहार में नीतीश की पार्टी के इस नेता को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें पूरी खबर

Bihar Politics

बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नीतीश कुमार की पार्टी JDU नेता को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बिहार के वैशाली जिले में वैशाली में महनार प्रखंड कार्यालय की बैठक में जेडीयू नेता रामानंद सिंह पर सूरज कुमार और रौशन कुमार ने किया हमला, विवाद इतना बढ़ गया कि जेडीयू नेता रामानंद सिंह को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, मिली जानकारी के अनुसार रामानंद सिंह प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के विकास कार्यों की कर रहे थे समीक्षा, तभी उनसे पहले गाली-गलौज की गई और फिर मारपीट कर घायल कर दिया गया, वही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव … Read more

जनसंख्या वृद्धि पर बयान देते समय शब्दों की मर्यादा को लांघ कर नीतीश कुमार आए बीजेपी के निशाने पर

नीतीश कुमार आए बीजेपी के निशाने पर

Nitish Kumar v/s Bihar BJP. बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) सुप्रीमो नीतीश कुमार इन दिनों पूरे प्रदेश में समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं. इस दौरान वैशाली जिले के बीका में जीविका दीदीयों को संबोधित करते हुए जनसंख्या वृद्धि पर बयान देते समय उनकी जुबान फिसल गई और अब इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया है. बीजेपी ने उन्हें घेरते हुए उनके बयान को अभद्र बताया और राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि सीएम नीतीश ने सार्वजनिक रूप से अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है., ऐसा करके नीतीश मुख्यमंत्री पद की गरिमा को धूमिल कर रहे … Read more

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद नीतीश कुमार भी निकलेंगे देश यात्रा पर, शुरू की समाधान यात्रा

img 20230106 090611

Nitish Kumar on Bharat Yatra. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी देश यात्रा पर निकल रहे हैं. राज्य का बजट सत्र समाप्त होने पर वे भारत की यात्रा पर निकलेंगे. ऐसा खुद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है. इससे पहले राज्य का विकास देखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार से समाधान यात्रा की शुरुआत की. कपकपाती हुई ठंड के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बगहा से दरुआबाड़ी गांव पहुंचे और सरकारी योजनाओं का हाल जाना. नीतीश ने कहा कि वे अपने राज्य का विकास देख रहे हैं. पहले यहां के सारे काम … Read more

प्रशांत किशोर ने दी थी सलाह कांग्रेस के साथ कर दीजिए जदयू का विलय- नीतीश का PK पर पलटवार

PK पर जमकर बरसे नीतीश कुमार

Politalks.News/Bihar. बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की महागठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. तो वहीं प्रदेश की सियासी जमीन पर अपनी नींव मजबूत करने में जुटे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की तरफ से की जा रही बयानबाजी से सियासी माहौल गर्म है. हाल ही में प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘नीतीश कुमार ने मुझे महागठबंधन के लिए काम करने का ऑफर दिया था और यही नहीं उन्होंने मुझे जदयू की कमान संभालने का भी ऑफर दिया था लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया.’ अब प्रशांत किशोर … Read more

अब बूढ़े हो गए हैं नीतीश कुमार, उन्हें कुछ बोलना है तो बोलने दें, उनके बयानों का नहीं पड़ेगा प्रभाव- पीके

newsphoto1420images+6

Politalks.News/Bihar/Nitish-PK. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच की खींचतान जगजाहिर है. हाल ही में नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के दौरान पीके को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार भड़क गए थे और पीके के लिए नीतीश ने यहां तक कह दिया था कि, ‘वह बकवास बोलता है’. अब प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की उनके खिलाफ नाराजगी का जवाब देते हुए कहा कि, ‘वह अब बूढ़े हो गए हैं, अगर उन्हें कुछ बोलना है तो उन्हें बोलने दें.’ वहीं भाजपा के खिलाफ नीतीश की विपक्षी एकता को लेकर पीके ने कहा कि अगर वह (नीतीश कुमार) दूसरों को इस बात का प्रमाण … Read more

आरोप-प्रत्यारोप सब थी पुरानी बात, अब देश हित में हम और नीतीश कुमार आ गए हैं साथ- तेजस्वी यादव

'एक महीने में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला राज्य होगा बिहार'

Politalks.News/BiharPolitics/Tejshwi. बिहार में महागठबंधन की सरकार को बने हुए 2 दिन पुरे हो चुके हैं. इसी बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार पलटवार का दौर भी चरम पर पहुंच चुका है. बुधवार से पहले तक बिहार के विकास बेरोजगारी से जुड़े मुद्दे पर एक दूसरे को फूटी आंख ना सुहाने वाले तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के एक साथ आने पर बड़ा संशय बना हुआ था. लेकिन शुक्रवार को दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने इन सभी संशयों का जवाब दे दिया. शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की और मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा … Read more

दम है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाए भाजपा, टूट जाएगा दंभ- तेजस्वी का नड्डा पर पलटवार, बिफरी BJP

नड्डा के बयान पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Bihar. भाजपा के राष्ट्रीय अधिक जेपी नड्डा द्वारा बीते रविवार को दिए गए बयान को लेकर अब सियासत गर्म हो गई है. जेपी नड्डा ने बीते रविवार को बिहार के 16 जिलों में भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा था कि, ‘अपनी विचारधारा और कैडर की बदौलत भविष्य में एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा ही बचेगी. बाकी सब मिट जायेंगे.’ जेपी नड्डा के इस बयान के बाद से प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद बीजेपी पर हमलावर है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को भाजपा पर तीखे प्रहार कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी. यादव ने कहा कि, ‘बिहार में भाजपा अकेले चुनाव लड़कर दिखाए.’ यादव … Read more

लालू का साया माने जाने वाले भोला यादव को CBI ने किया गिरफ्तार, कई राज खुलने की है संभावना

भोला की गिरफ्तारी पड़ेगी तेजस्वी पर भारी!

Politalks.News/Bihar/LaluYadav. यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, CBI ने आईआरसीटी से जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब स्कैम) देने के घोटाला मामले में भोला यादव के खिलाफ एक्शन लिया है. इस मामले में सीबीआई की भोला यादव के राज्य में चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. रेलवे भर्ती घोटाले में सीबीआई अधिकारी भोला यादव से पूछताछ कर रहे हैं. भोला यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं. बता दें, भोला यादव वर्षों से लालू यादव के साथ उनका साया बनकर रहते हैं. अदालत … Read more

पटनायक-ठाकरे ने नाम के साथ कर दिया समर्थन का एलान, एक नीतीश हैं जो मेरा फोन तक नहीं उठाते- सिन्हा

15 07 2022 yashwant 22894948 21445917

Politalks.News/PresidentElection/YashwantSinha. आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सभी दलों से समर्थन मांगने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बीते रोज अपने गृह राज्य बिहार पहुंचे. इस दौरान संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने बताया कि उन्होंने समर्थन मांगने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार फोन किया, लेकिन नीतीश ने उनका कॉल रिसीव तक नहीं किया. यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए देश भर के नेताओं से बात कर रहा हूं. मैंने बिहार के मुख्यमंत्री को बार-बार कॉल की, संदेश भेजे, लेकिन ऐसा लगता है कि मेरा स्टेटस इतना छोटा है कि नीतीश कुमार मेरे साथ बात … Read more

तेजस्वी से बदला लेने के लिए गए थे NDA में, अब RJD के साथ जाने को तैयार लेकिन…- मुकेश सहनी ने रखी शर्त

img 20220703 215423

Politalks.News/BiharPolitics. बीते बुधवार को बिहार में हुए बड़े सियासी घटनाक्रम के तहत AIMIM के चार विधायकों के लालू यादव की पार्टी आरजेडी में शामिल होने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है. मुकेश सहनी ने आरजेडी के बिहार विधानसभा में एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बन जाने पर तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए फिर दोहराया कि एनडीए की नीतीश सरकार बिहार में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी. याद दिला दें, मुकेश सहनी ने हाल ही में भविष्यवाणी की थी कि एनडीए की सरकार बिहार में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी. इसके साथ ही मुकेश … Read more