‘..सदन किसी के बाप का नहीं’ गंदी गालियों का अखाड़ा बनी विधानसभा

bihar vidhansabha

Bihar vidhansabha: वैसे तो सदन जनता की समस्याओं और राजनीतिक चर्चाओं का मंच है लेकिन बिहार में यह केवल भद्दे कमेंट और गंदी गालियों का अड्डा बन गया है. बुधवार को सदन की कार्यवाही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय जनता पार्टी के विधायक आपस में ही भिड़ गए और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के समक्ष ही एक दूसरे को गालियां देने लगे. इस दौरान राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने तो उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को यहां तक कह दिया कि ये सदन किसी के बाप का नहीं है. पक्ष-विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर तक … Read more

नीतीश राज में विधायक हो गए हैं नपुंसक- स्पीकर के समर्थन में उतरे BJP विधायक ने की बड़ी भविष्यवाणी

स्पीकर के समर्थन में उतरे BJP विधायक ने की बड़ी भविष्यवाणी

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में सोमवार को हुए हंगामे के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है. सदन में चर्चा के दौरान भाजपा विधायक संजय सरावगी (BJP MLA Sanjay Saraogi) ने लखीसराय से जुड़ा मुद्दा उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में हंगामा करने वाले विधायकों पर तो निशाना साधा ही साथ में विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा (Assembly Speaker Vijay Sinha) पर भी भड़क भी गए. नीतीश कुमार के इस रौद्र रूप के सामने आने के बाद अब बीजेपी (BJP) विधायक खुलकर विधानसभा अध्यक्ष के पक्ष में खड़े हो गए हैं. लौरिया विधानसभा … Read more

भड़के ‘सुशासन बाबू’ की सदन में स्पीकर से हुई तीखी बहस, बोले- मेरी सरकार ना किसी को बचाती है ना फंसाती

भड़के 'सुशासन बाबू' की सदन में स्पीकर से हुई तीखी बहस

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के बजट सत्र में आज बड़ा हंगामा हो गया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक संजय सरावगी (BJP MLA Sanjay Saraogi) ने लखीसराय में 52 दिन में 9 लोगों की हत्या में कानून व्यवस्था पर सवाल पूछा था. सरावगी ने मंत्री से पुलिस कार्रवाई का जवाब चाहा. इस वक्त सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अपने चैंबर में थे. मामला उठते ही वो बेहद नाराज हो गए. गुस्से में सदन में आए और हंगामा करने वालों को जमकर फटकार लगा दी. सुशासन बाबू ने स्पीकर विजय सिन्हा (Speaker Vijay Sinha) को भी नहीं बख्शा. नीतीश ने कहा कि, ‘आप संविधान का खुलेआम उल्लंघन … Read more

आप इतनी सुंदर हैं- नीतीश के बयान पर लालू की बेटी का तंज-‘इस उम्र में भी चच्चा बदनाम है…’

नीतीश के बयान पर लालू की बेटी का तंज

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा (Bihar Assembly Election) के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा. तीसरे दिन अगर कोई मुद्दा सबसे ज्यादा गुंजायमान रहा तो वो है सीएम नीतीश (Nitish Kumar) द्वारा बीजेपी (BJP) की महिला विधायक को लेकर की गई टिप्पणी है. NDA के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटौरिया (Katauriya) से बीजेपी विधायक निक्की हेंब्रम (Nikki Hembram) को लेकर कहा था कि ‘आप इतनी सुंदर हैं और आप इस तरह की बात कैसे कह सकती हैं.’ इसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के साथ-साथ अपनों के निशाने पर भी आ गए हैं. बीजेपी विधायक ने नीतीश कुमार के इस बयान पर उनसे सफाई … Read more